Meta tags:
description= hindi personal blog with stories and poems;
Headings (most frequently used words):
2026, august, 26, तुम, से, march, के, हो, 19, posts, इश्क़, blog, on, में, की, पर, है, लिए, pages, 13, 12, 03, 02, july, june, may, 29, april, 24, related, नयी, किताब, तिलिस्म, तलाशी, तीन, रोज़, मन, मलंग, archive, the, blogs, keep, going, back, to, पानियों, रंग, most, read, followers, photographs, this, झूठी, कसम, मत, खाया, करो, गोलघर, चलोगे, गंगा, एकदम, ललमटिया, गई, होगी, कितनी, उदास, बातें, करने, लगी, random, notes, half, story, और, शुरुआती, अगस्त, तुम्हें, चिट्ठी, अफ़सोस, नीले, हाइड्रेंजिया, भेज, दूँ, उम्मीद, ओवरडोज़, मर, जाओ, इसी, काबिल, जिस, दिन, तुम्हारी, याद, दुखनी, बंद, जाएगी, चीनी, छोड़, देंगे, smokers, promise, ओके, your, name, is, question, drilled, my, heart, चोट, फूँक, मारने, दुखना, कम, होता, सच्ची, हमारी, सिगरेट, उसके, एक, कश, मार, लेने, हमारे, भीतर, कोई, पुरातन, आग, बुझ, जाती, छोटी, गोल्ड, फ्लेक, दिल, नन्हे, लेकिन, मज़बूत, टांके, लगाने, कहो, कर, सकोगे, अप्रेम, इतना, मेरे,
Text of the page (most frequently used words):
में (507), नहीं (407), हैं (297), कोई (135), लेकिन (109), कुछ (108), तुम (106), किसी (102), मैं (100), हूँ (99), होता (98), कभी (90), बहुत (84), लिए (83), मुझे (81), हुए (80), मेरे (78), दिल (77), क्या (75), लगता (73), #तुम्हें (70), रहा (57), तुम्हारे (57), रहे (56), सिगरेट (56), साथ (55), याद (54), रही (53), मुहब्बत (53), शहर (52), हुआ (52), होती (51), लोग (50), बार (50), फिर (47), जाने (45), अपने (43), पास (43), क्यों (42), जैसे (42), तरह (42), होते (41), इतना (41), भीतर (41), कहानी (40), हाथ (40), दिन (39), दुनिया (39), जाते (38), उसके (38), मेरी (38), पहले (38), तुमसे (37), share (36), जाता (36), करने (35), ठीक (35), अच्छा (34), रंग (34), चाहिए (34), उसे (33), बाद (32), मैंने (32), मालूम (32), हमारे (32), ऐसे (31), हमेशा (31), नाम (30), तुम्हारा (30), थोड़ा (30), एकदम (29), लड़की (29), समय (29), तुम्हारी (29), वाले (28), ऐसा (28), बात (27), अपनी (27), हुई (27), मेरा (27), पानी (27), आता (27), the (26), नदी (26), गया (26), सकते (25), ज़िंदगी (25), करते (25), जाती (24), पूरा (24), रोज़ (24), साल (24), आती (24), उससे (24), रहता (24), ज़्यादा (24), होने (23), इश्क़ (23), लगा (23), दोस्त (23), शायद (23), करता (23), देख (22), छोटी (22), जन्म (22), किया (22), रहती (22), होगा (22), कहीं (22), हमको (22), सिर्फ़ (21), होना (21), प्यार (20), ख़ुद (20), जगह (20), कॉफ़ी (20), पता (20), तुमको (20), दुख (20), करना (20), वाली (20), कितने (20), कितना (19), सारे (19), वक्त (19), august (19), उसका (19), आसमान (19), लगे (19), दूर (19), वाला (19), चीज़ (18), बाहर (18), जान (18), march (18), थीं (18), दिया (18), कहते (18), गाड़ी (18), भूल (18), काम (18), समझ (18), may (17), july (17), october (17), करो (17), इतनी (17), उसकी (17), सकता (17), तुमने (17), हिसाब (17), पूरी (17), वहाँ (17), अलग (17), मिलने (17), चाय (17), छोटे (17), this (16), april (16), november (16), जाये (16), बिना (16), यार (16), जाना (16), पत्थर (16), ख़त (16), गाँव (15), june (15), september (15), january (15), february (15), जरा (15), दुखता (15), कौन (15), इसलिए (15), लोगों (15), धीरे (15), आधी (15), देर (14), कहाँ (14), december (14), चिट्ठी (14), लगी (14), जाओ (14), यहाँ (14), मिल (14), चले (14), उसको (14), दर्द (14), अभी (13), ऐसी (13), बीच (13), बातें (13), 2026 (13), puja (13), upadhyay (13), पेड़ (13), सारी (13), लौट (13), दोनों (13), कैसे (13), देखो (13), मिलना (13), आने (13), सुबह (13), अक्सर (13), उन्हें (13), जीवन (13), जाएगा (13), मिलते (13), गुनाह (13), तारामाछी (13), and (12), मम्मी (12), बचपन (12), किताब (12), कितनी (12), pinterest (12), facebook (12), blogthis (12), email (12), आते (12), इतने (12), सबसे (12), साड़ी (12), अच्छी (12), भगवान (12), सही (12), पेंट (12), गंध (12), पीते (12), दिनों (12), थोड़े (12), आसान (12), दोस्तों (12), इसी (12), बड़ा (12), हवा (12), ट्रेन (12), you (11), मिलती (11), अचानक (11), मौसम (11), सारा (11), बहती (11), तेज (11), जला (11), ज़मीन (11), बदल (11), लेते (11), जैसा (11), मुश्किल (11), फूल (11), गोल्ड (11), फ्लेक (11), बैठे (11), रहते (11), स्पेशल (11), जिस (11), पेंटिंग (11), पसंद (10), गंगा (10), अफ़सोस (10), पहली (10), labels (10), 40s (10), आँसू (10), ज़ख़्म (10), देती (10), लगती (10), अजनबी (10), सवाल (10), देते (10), करती (10), कहो (10), लड़के (10), मुझसे (10), कमरे (10), अधूरी (10), अपना (10), किस (10), जाएँगे (10), थोड़ी (10), बना (10), किनारे (10), देखने (10), ज़िंदा (10), जायें (10), अगर (10), चाहती (10), टुकड़े (10), समंदर (10), सकती (10), बारे (9), नीचे (9), सपने (9), बारिश (9), लिखना (9), ago (9), भेज (9), तीन (9), आत्मा (9), जहाँ (9), काग़ज़ (9), मिट्टी (9), अमलतास (9), सड़क (9), गहरा (9), कहता (9), इर्द (9), गिर्द (9), उसमें (9), लेती (9), लिखने (9), लगते (9), जाएगी (9), पुराने (9), गर्म (9), पीने (9), किरदार (9), उनके (9), वैसे (9), लिख (9), क्यूंकि (9), चाहते (9), अकेले (9), दूँ (9), आख़िर (9), हमारी (9), बंद (9), दें (9), काँच (9), फ़िल्म (9), बाँध (8), हों (8), होगी (8), रहने (8), चिट्ठियाँ (8), love (8), बचा (8), उदास (8), बदन (8), चलती (8), काफ़ी (8), नज़र (8), जैसी (8), पाते (8), देने (8), जंगल (8), आदत (8), लेने (8), चीज़ें (8), दिखता (8), महसूस (8), उसने (8), comments (8), देना (8), कहानियाँ (8), वही (8), ख़राब (8), आख़िरी (8), हमें (8), हमारा (8), सोचती (8), जूते (8), दिए (8), हिस्से (8), बनाना (8), बताओ (8), गोल (8), छोड़ (8), चली (8), हॉस्टल (8), हुआन (8), are (7), चाहे (7), रखा (7), भाई (7), कहा (7), औरत (7), दिल्ली (7), तिलिस्म (7), years (7), पहचान (7), जिसके (7), हिस्सा (7), कहानियों (7), ट्रैफिक (7), दूसरे (7), यकीन (7), मतलब (7), छोटा (7), सोचा (7), चीनी (7), होंगे (7), शाम (7), सुंदर (7), आना (7), लगने (7), गर्मी (7), जरूरी (7), शब्द (7), करें (7), करेंगे (7), मिले (7), जितना (7), उतर (7), इंतज़ार (7), अच्छे (7), जल्दी (7), खाना (7), घूम (7), इंटेंस (7), हमसे (7), पिछले (7), मिला (7), टिकट (7), देखा (7), ऊपर (7), बने (7), हथेली (7), चला (7), रखे (7), बुझा (7), वापस (7), हमने (7), गर्माहट (7), बच्चे (7), ख़ुश (7), कमरा (7), जानती (7), कैनवास (7), सीधे (7), लेकर (7), पूछ (7), गिट्ठा (7), प्लेटफार्म (7), have (6), for (6), your (6), पति (6), पटना (6), रात (6), नीले (6), पढ़ (6), soul (6), उसी (6), रूह (6), बनता (6), देखती (6), उनकी (6), आँख (6), माँग (6), लाल (6), लिखा (6), सिंपल (6), देखना (6), पापा (6), शुरू (6), पहन (6), दिमाग़ (6), उनका (6), इसके (6), डाल (6), ख़ाली (6), दोपहर (6), सामने (6), गलती (6), लेना (6), छुट्टी (6), वैसा (6), इतवार (6), आवाज़ (6), चलते (6), मिलता (6), टूटे (6), सके (6), सकें (6), जिससे (6), लगभग (6), बिल्कुल (6), पड़ता (6), मिनट (6), धूप (6), जानते (6), किस्से (6), देखते (6), सड़कें (6), उड़ (6), पोस्टकार्ड (6), जवाब (6), शहरों (6), पूरे (6), गीत (6), बाक़ी (6), ख़त्म (6), पड़ (6), मार (6), पड़ेगा (6), देखे (6), ख़ून (6), पहनी (6), मायके (6), सिवा (6), देंगे (6), जिम (6), आधे (6), रूमाल (6), नदियाँ (6), हाँ (6), all (5), blog (5), posts (5), not (5), will (5), पसंदीदा (5), तरफ़ (5), रखने (5), गोलघर (5), चलोगे (5), पेन (5), खिड़की (5), चाँद (5), सुनो (5), पागल (5), प्रेम (5), लिखी (5), हाइड्रेंजिया (5), समझने (5), कोशिश (5), तस्वीर (5), छूट (5), खाली (5), सीने (5), क्यूँ (5), मरहम (5), बिजली (5), गिर (5), खड़ी (5), कहती (5), बैठ (5), कहना (5), ज़िद (5), पूछती (5), फ़ेवरिट (5), ब्लैक (5), चीज़ों (5), लिया (5), करूँ (5), अमेरिकानो (5), गेट (5), भरोसा (5), जिया (5), आँचल (5), चेहरा (5), कैसा (5), लिखते (5), चलने (5), बुला (5), भरा (5), भले (5), बैग (5), निकलते (5), जीना (5), पोस्टकार्ड्स (5), उतार (5), समझा (5), पत्ते (5), किए (5), लौटने (5), ईश्वर (5), रुक (5), नियम (5), धान (5), वाक्य (5), वरना (5), पाती (5), इमारत (5), ग़लत (5), स्टेशन (5), सोचो (5), महबूब (5), टाइप (5), touch (5), लड़कों (5), फ़ोन (5), मफ़लर (5), चित्रगुप्त (5), माफ (5), can (4), जन्मदिन (4), काश (4), तीसरी (4), random (4), notes (4), शौक़ (4), कारण (4), ख्याल (4), कविता (4), with (4), myself (4), माँ (4), diary (4), झूठी (4), करके (4), things (4), ख़रीद (4), comment (4), कतरा (4), प्रेमी (4), वहीं (4), कच्ची (4), गहरे (4), आँखें (4), बरिस्ता (4), पेड़ों (4), तन्हाई (4), पड़ती (4), आहिस्ता (4), तेरी (4), हरे (4), देखता (4), शर्ट (4), मिलेंगे (4), घूँट (4), लकड़ी (4), उठा (4), जाऊँगी (4), ऑर्डर (4), अक्षर (4), दिखा (4), बेवकूफ (4), बैठी (4), गुलाबी (4), जिसे (4), अलावा (4), इच्छा (4), घूमने (4), वक़्त (4), आसपास (4), इसमें (4), ख़ुशबू (4), उड़ती (4), बनाने (4), चाह (4), इत्मीनान (4), परेशान (4), एयरपोर्ट (4), पर्सन (4), दूसरी (4), शोर (4), पाये (4), बैंगलोर (4), चाहता (4), भीड़ (4), that (4), देखी (4), तीनों (4), ऑप्शन (4), इंटेंसिटी (4), इसका (4), खोल (4), क़ायदे (4), अगले (4), उनसे (4), शेर (4), तैयारी (4), लिखे (4), ठंढी (4), इलाज (4), मैदान (4), पहला (4), बड़े (4), कलेजे (4), दुखते (4), मंदिर (4), उम्र (4), लिखूँ (4), पकड़ (4), लिखती (4), पाता (4), प्रेजेंट (4), फ्यूचर (4), देता (4), चिंगारी (4), सुन (4), बचाये (4), मिली (4), बिछोह (4), सफ़र (4), पुरातन (4), बेहतर (4), कहें (4), जायेंगे (4), दिक्कत (4), रास्ते (4), दिखते (4), बारी (4), दीवार (4), खुश (4), जाऊँ (4), सैनिक (4), बनी (4), रंगों (4), हथेलियों (4), just (4), heart (4), इसे (4), रफ़्तार (4), असल (4), आयेगा (4), लाने (4), लड़कियाँ (4), काट (4), अचरज (4), बच्चों (4), आदमी (4), टाइम (4), जेब (4), पैसे (4), चाहा (4), लट्टू (4), डॉक्टर्स (4), मृत्यु (4), चाभी (4), रेगिस्तान (4), नदियों (4), चलता (4), जानना (4), क्रिस्टीना (4), मारिया (4), when (3), 2014 (3), back (3), them (3), want (3), मर्जी (3), जाए (3), पैर (3), half (3), story (3), शुरुआती (3), अगस्त (3), strange (3), बौखते (3), धुंध (3), भरी (3), इमारतें (3), ललमटिया (3), उलझे (3), तलाश (3), ऑफिस (3), झूठ (3), show (3), काहे (3), कसम (3), खाया (3), क्लिक (3), शुक्रिया (3), cigarette (3), almost (3), ज़रा (3), हासिल (3), अधूरे (3), इससे (3), फाँक (3), टांक (3), हँसी (3), कच्चे (3), धागे (3), घूमती (3), गाड़ियाँ (3), पक्का (3), बदलती (3), जिसमें (3), चमकता (3), टेबल (3), कैफ़े (3), सकेंगे (3), कलेजा (3), जलाती (3), लें (3), हरा (3), आपको (3), ऑलमोस्ट (3), वाइट (3), जिन (3), मुँह (3), पीती (3), सकोगे (3), लकीरों (3), गिरा (3), जितनी (3), उतनी (3), किसकी (3), खिले (3), खास (3), पर्सनल (3), जिसने (3), ख़ुशी (3), वसंत (3), भरम (3), लगातार (3), स्पेस (3), एक्सिस (3), असर (3), लगेगा (3), चलेगा (3), घड़ी (3), दिशा (3), जीने (3), दोगे (3), चारागर (3), गोली (3), अमरूद (3), नोटबुक (3), कहेंगे (3), थर्ड (3), संगीत (3), गिनती (3), गले (3), इंसान (3), रोते (3), मायका (3), जिनके (3), our (3), बाँहें (3), बुरी (3), चामुंडा (3), फोटो (3), खाने (3), बहन (3), स्वाद (3), बीत (3), एब्सेंस (3), पाँच (3), झुमके (3), वाक़ई (3), पुरानी (3), फ्लाइट (3), उड़ते (3), पहुँचे (3), प्लेन (3), बोर्ड (3), जन्मों (3), सामान (3), कुएँ (3), गांव (3), इनारा (3), जगहों (3), स्टारबक्स (3), बादल (3), सोचे (3), जिन्हें (3), चुपचाप (3), सीख (3), मांगने (3), जरूरत (3), किसको (3), चिता (3), कुरियर (3), डाकिया (3), पढ़े (3), पूछा (3), गवाह (3), जिन्होंने (3), सालों (3), बैठना (3), गहरी (3), सुना (3), गाना (3), वर्शन (3), पास्ट (3), रखती (3), आया (3), सुलगने (3), जलता (3), बुझ (3), बनाए (3), हृदय (3), आधा (3), बता (3), डॉक्टर (3), ज़रूरी (3), बची (3), ढंग (3), हफ़्ते (3), सपना (3), आजकल (3), बॉडी (3), कार (3), सुनते (3), उठता (3), लपेट (3), पुआल (3), बेचैन (3), उनमें (3), चोट (3), बचाने (3), भूलना (3), रहना (3), जादू (3), बिछड़ने (3), तेरे (3), रोना (3), सच्ची (3), स्ट्रेंज (3), फिक्स (3), मूवमेंट (3), घूमता (3), जहाज़ (3), थिर (3), खेल (3), पूछना (3), भूगोल (3), बोल (3), शरीर (3), बहते (3), ऐबस्ट्रैक्ट (3), ससुराल (3), सबके (3), बनाते (3), वगैरह (3), क्लास (3), मुहल्ले (3), सोच (3), पेनकिलर (3), जाओगे (3), मिलोगे (3), ओके (3), पट्टी (3), गीला (3), तुलसी (3), धुन (3), सुनाते (3), बदले (3), उम्मीद (3), flashfiction (3), करे (3), line (3), scar (3), नॉर्मल (3), हाथों (3), कंचा (3), मुट्ठी (3), साफ़ (3), चुभने (3), तोड़ना (3), ताले (3), लड़कियां (3), यूँ (3), चढ़ (3), खड़ाऊँ (3), उलझती (3), संगमरमर (3), खुदे (3), इमैजिनरी (3), पहाड़ (3), भारी (3), सिस्टम (3), पाने (3), कर्म (3), क्यूट (3), विकी (3), तसल्ली (3), पहुँचने (3), 2007 (2), 2016 (2), much (2), photographs (2), were (2), फिल्म (2), बेहद (2), रिवोल्वर (2), खरीदने (2), तलाशा (2), पत्नी (2), अंदेशा (2), never (2), टकराओ (2), स्काईलाइन (2), न्यू (2), यॉर्क (2), god (2), diaries (2), true (2), ख़ामोशी (2), travelog (2), words (2), mood (2), going (2), more (2), writer (2), रिश्ते (2), days (2), being (2), wild (2), बदलने (2), कविताएँ (2), ऊँचे (2), चिंता (2), जवान (2), year (2), आहार (2), roothe (2), 2015 (2), मलंग (2), they (2), life (2), day (2), book (2), इत्ता (2), bangalore (2), amazon (2), home (2), light (2), मायावी (2), डरती (2), जज़्ब (2), भटके (2), सुख (2), पढ़ते (2), व्यक्ति (2), माचिस (2), सियाह (2), कोयले (2), खिलते (2), मंत्र (2), जलती (2), छुआ (2), हँसती (2), उँगलियाँ (2), रहेगा (2), गुम (2), लोधी (2), गार्डन (2), सेमल (2), जीत (2), कफ़स (2), भाग (2), उलट (2), खाई (2), नोट (2), ग़ज़ब (2), दुखती (2), हादसे (2), चुरा (2), कॉम्बिनेशन (2), फालतू (2), नक्शा (2), ग्लास (2), बॉटल (2), शॉप (2), अप्रेम (2), सोचता (2), सेकंड (2), लपकती (2), गीली (2), हँसते (2), धरती (2), क़िस्सा (2), तमाम (2), सोचना (2), प्यारी (2), सिवाए (2), रैंडम (2), पायी (2), मॉल (2), खिला (2), हौज (2), तुम्हरे (2), बड़ी (2), ब्रश (2), पेंटिंग्स (2), धँसा (2), धड़कना (2), खिलता (2), लोगे (2), दर्ज (2), पीछे (2), उपाय (2), अनाधिकार (2), पोंछ (2), कपास (2), उठती (2), गीले (2), बालों (2), किससे (2), स्टॉप (2), पियेंगे (2), ढेर (2), जलने (2), स्कूल (2), लटके (2), धागा (2), वैसी (2), मग्गे (2), दोहराव (2), खूब (2), जोर (2), पेंसिल (2), खुरच (2), granted (2), नींद (2), घंटे (2), मुद्दे (2), फर्स्ट (2), काल्पनिक (2), जिसपर (2), ध्यान (2), मेंटली (2), सूनामी (2), टपरी (2), यही (2), जली (2), कड़वी (2), खिंच (2), उतना (2), लौटे (2), मुझ (2), विदा (2), माँगते (2), ज़रूरत (2), कुर्सियाँ (2), कॉलेज (2), पॉलिटिक्स (2), iimc (2), सोशल (2), घास (2), उखाड़ (2), भूख (2), ज़ोर (2), प्याज़ (2), समझायें (2), टेम्परेचर (2), लाए (2), नोटबुक्स (2), पढ़ा (2), राइटर (2), बगैर (2), फ़ायदा (2), चुकी (2), नंबर्स (2), बिछड़े (2), लम्हे (2), हालाँकि (2), बुलाने (2), बहाने (2), लौंग (2), ताम (2), झाम (2), किरदारों (2), तैयार (2), परफ्यूम (2), मिलेगा (2), रानी (2), वाव (2), सीढ़ियों (2), कुआँ (2), साढ़े (2), बजे (2), बीस (2), चालीस (2), ड्राइव (2), अंदर (2), पहुँच (2), चुके (2), दोस्ती (2), पाया (2), भीतरी (2), आँगन (2), गोहाल (2), खेत (2), अर्थात् (2), धोना (2), बर्तन (2), राख (2), तल्ले (2), ठंढा (2), अजीब (2), फील (2), प्राचीन (2), दुखना (2), डूबता (2), स्टूल (2), फूलों (2), अटकती (2), कुर्ता (2), ख़रीदे (2), नोटिस (2), मान (2), जाएँ (2), बावजूद (2), भीख (2), चाक (2), बकवास (2), लगाने (2), ख्वाहिशों (2), बनवा (2), मिलेगी (2), अदालत (2), पोंछते (2), डिलीवर (2), पूछें (2), सिर्फ (2), प्रेमियों (2), डिब्बा (2), पोस्टऑफ़िस (2), पहचानते (2), दुखने (2), पसीने (2), आयें (2), ट्रैवल (2), तागा (2), soltane (2), ghalbhan (2), ठहर (2), बैठो (2), बहादुर (2), सलाह (2), तरीके (2), फर्श (2), जलाने (2), आँसुओं (2), तड़पता (2), हूक (2), ईरान (2), तरीक़े (2), नामुमकिन (2), memory (2), रुकना (2), तोड़ (2), पहाड़ों (2), हटा (2), रुको (2), बताते (2), खाते (2), डिसिप्लिन (2), लागू (2), पीना (2), पीनी (2), खत्म (2), उठी (2), हॉट (2), आइस्ड (2), ड्रिंक्स (2), बोलना (2), कोल्ड (2), शोर्ट (2), कुल्ला (2), पड़ा (2), खींच (2), सोचते (2), शर्ट्स (2), लगना (2), मौत (2), चुन (2), मरते (2), नशा (2), चलाने (2), धुआँ (2), रास्ता (2), स्टेट (2), आगे (2), देह (2), नुकीला (2), गेंदा (2), अपनेआप (2), हालांकि (2), सकूँ (2), रहें (2), सलीके (2), घबराहट (2), चलना (2), इसको (2), टुकड़ा (2), पूछते (2), फूँक (2), इसकी (2), बनाती (2), सड़कों (2), बैठने (2), भुला (2), दरअसल (2), बर्थडे (2), अजनबियों (2), बताना (2), साड़ियों (2), बिछड़ते (2), टूट (2), निकले (2), ग़म (2), बुने (2), नीली (2), दुबारा (2), रिपीट (2), उगता (2), बुना (2), ऑफ़ (2), दिखेगा (2), बदलता (2), समतल (2), मोशन (2), तेज़ी (2), ऊँची (2), लहूलुहान (2), क्रिया (2), स्क्रू (2), घुमा (2), ड्रिल (2), लैंडस्केप (2), बहने (2), ठोक (2), कलाई (2), लॉजिक (2), शुरुआत (2), सराय (2), बाशिंदों (2), गिनते (2), कमाल (2), खोलना (2), पड़ना (2), क्वांटम (2), इंटैंग्लमेंट (2), बुद्धि (2), छूटा (2), पिता (2), लिवा (2), खेती (2), औरतें (2), गाय (2), खजूर (2), शादी (2), पढ़ने (2), टूरिस्ट (2), स्पॉट (2), बंगाली (2), अधिकतर (2), नानाजी (2), रिक्शा (2), मोबाइल (2), शमशान (2), बर्फ (2), ग्लेशियर (2), ऊर्जा (2), इस्तेमाल (2), क़सम (2), दुखनी (2), करोगे (2), ट्रेनर (2), sole (2), उसपर (2), बाबा (2), ज़ुबान (2), फ़िलहाल (2), दुखा (2), माथा (2), पाँव (2), पाओगे (2), बातों (2), आईने (2), घाट (2), बगल (2), पैदल (2), बम्पर (2), लिटरली (2), गूगल (2), मैप (2), किन (2), सड़को (2), परिचित (2), कच्चा (2), पकड़ना (2), अगली (2), अगरबत्ती (2), कूद (2), लौटते (2), गोबर (2), बाँधा (2), हनुमान (2), देवता (2), लड़का (2), रहो (2), ओवरडोज़ (2), काबिल (2), पहुँचती (2), पक्के (2), पहुँचूँगी (2), बिफ़ोर (2), आऊँगी (2), अमीर (2), किस्म (2), बगीचा (2), औक़ात (2), भूलने (2), व्यस्त (2), पायेंगे (2), राइटर्स (2), ब्लॉक (2), बारीक (2), लेवल (2), palm (2), see (2), feel (2), real (2), but (2), बीमारी (2), करूँगी (2), आँखों (2), रोपा (2), ब्रेक (2), रूम (2), सिप (2), अलाव (2), कील (2), खून (2), रोकने (2), भींचा (2), घाव (2), उन्होंने (2), समझाया (2), कल्पना (2), दिखाते (2), बेतरतीब (2), बनाई (2), मेज़ (2), दौड़ती (2), गलियारे (2), ताला (2), जबरदस्ती (2), करेंगी (2), जल्द (2), करा (2), कमरों (2), दरवाज़े (2), बांध (2), प्लेटफॉर्म (2), अपराध (2), काढ़े (2), कढ़ाई (2), टाँके (2), बटन (2), लूँ (2), चप्पल (2), राम (2), पांव (2), सवालों (2), रेलवे (2), पटरी (2), पुल (2), बुनाई (2), धुंधले (2), बनाओगे (2), काली (2), person (2), लाज़िमी (2), क़ानून (2), कहूँ (2), तूफ़ान (2), वार्निंग (2), गिरोगे (2), गिरना (2), फैक्ट (2), करवा (2), सब्र (2), बिछड़ (2), आयेंगे (2), दारू (2), एक्सीडेंट (2), जीते (2), ड्राइवर (2), हैंडसम (2), गॉड (2), गर्ल (2), झेलना (2), लंबी (2), खड़े (2), बतियाते (2), पैरों (2), आर्या (2), हरिद्वार (2), एक्स्ट्रा (2), सरस्वती (2), पते (2), hugs (2), चाहेंगे (2), समझना (2), बार्सिलोना (2), क्रिएटिव (2), ऐब्सट्रैक्ट (2), पोलॉक (2), लहरें (2), उड़ता (2), जितने (2), रखना (2), बेचैनी (2), कोलोराडो (2), वाक़ये (2), इकोसिस्टम (2), करेगा (2), रहस्य (2), पहुंचते (2), बुरे (2), फेंक (2), रोक (2), www, laharein, blogspot, com, rights, reserved, picture, window, theme, powered, blogger, wasn, aware, copyrights, started, before, lot, images, without, credits, search, delete, credit, creators, recent, taken, find, image, here, please, let, know, immediately, remove, sorry, pictures, provide, reference, kind, imagery, had, mind, writing, commercial, gains, from, followers, समस्या, ज्यादा, यानि, बादशाहत, आपकी, मांगो, राजकुमा, pen, ultimate, birthday, यारों, कहूँगी, श्वेत, श्याम, यादें, vintage, पेरि, एक्सपायरी, डेट, बेमौत, जिंदगी, बहलाने, ग़ालिब, most, read, इतरां, postman, wong, kar, wai, switzerland, 2046, गुरुदत्त, गफलत, techspeak, auswitz, junkyard, फाउंटेन, चिरकुटपंथी, bike, poland, krakow, कवि, lies, बिहारी, review, art, whisky, होए, personal, ब्लॉग्गिंग, फिल्में, kunal, sepia, खुराफातें, tum, mere, montage, rough, sheet, heroes, intezar, jnu, only, said, goodbye, scribbles, जानां, musings, muse, board, arbit, कचमहुआ, अलाय, बिलाय, romance, loving, strangers, आवारगी, जारी, अभयदान, midnight, madness, lost, poetry, thirty, few, बावरा, 30s, पानियों, कैलेंडर, दफ़्, अतन, थोड़ा, मूरखपन, कर्मनाशा, अपशब्द, पांच, अजंता, देव, सबद, सभ्य, कुलीन, पुरुषों, दर्जे, वेश्या, इंटेलिजेंट, औरतों, बिम्बों, मोटे, दिमाग, आवारा, ब्याहे, बिदेस, सबब, सिक्किम, घुमन्तू, साथिन, कहां, अज़दक, संजय, व्यास, उत्तम, पशु, ओझा, उवाच, months, lyrics, khayaali, pulao, blogs, keep, 134, 2008, 109, 2009, 100, 2010, 101, 2011, 128, 2012, 2013, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023, 2024, 2025, archive, कामयाब, आज़ाद, ख़याल, घुमक्कड़, तत्व, क़ी, उपन्यासिका, view, complete, profile, playing, been, friends, extension, some, make, movie, couple, write, many, जिन्दगी, update, wrote, teen, roz, ishq, gum, hoti, kahaniyan, published, penguin, available, online, bookstores, karnataka, india, दैनिक, जागरण, बेस्ट्सेलर, पाठकों, खरीद, तलाशी, इतराँ, अद्भुत, दिलकश, पार, आयामों, थामे, नयी, related, subscribe, atom, older, tangled, lovers, कतरे, क़ैद, ग़ुम, फिरते, पुरसुकून, किसने, सुकून, ग़ायब, फिसल, भरे, तपिश, आँच, झूमते, नशे, गुनगुनाते, बाँधते, रतजगों, भट्ठी, भाप, बरसता, अनजान, फँस, जाम, रहतीं, मिलाने, निशान, देखोगे, युद्धरत, जंग, जायज़, भीगती, घुला, ख़्वाब, अनायास, ज़बान, छलक, वजह, खिल, रंगता, ख़िलाफ़, मुकदमा, भीगते, वॉइस, देखनी, कलमें, खरीदनी, पायलट, जरूर, धूसर, beige, लपेटते, लाइट, कन्वर्सेशन, वार्ड, ड्रोब, क्रीम, पैंट, हराया, वार्न, जिरहबख़्तर, सेव्ड, स्पीडब्रेकर, पिया, स्टिरर, मिलायी, छुई, म्यूजियम, स्टोर, मिलो, चम्मच, कड़कते, क्षणांश, रोशनी, उठाती, चैलेंज, बोलूँ, टेस्ट, सिरा, ज़मींदोज़, गड़बड़, मरो, बेइंतहा, सुबूत, मिजाज, घुली, ठिकाना, पलाश, बोगनविला, झूम, इमारतों, धीपते, बैठा, उठाऊँ, बनाऊँ, तड़प, anomaly, एक्सेप्शन, मुस्कुराता, बेमौसम, फ़ासला, चुभेगी, मुलाकात, ग्राफ, प्लॉट, वेल्यूज़, एक्स, वाय, स्थान, सचमुच, मरीचिका, भागना, यायावर, खंडहर, खुशबू, प्रेत, प्रेतों, इग्नोर, इनके, तुमपर, पड़ने, सुइयाँ, उलटी, लगेंगी, गुज़रा, लौटा, चाहोगे, इरेज, बढ़ा, धीपा, भीगा, गाँठ, कलाइयों, कलाइयाँ, पीछा, छोड़ती, finding, चुप्पी, खानी, सॉल्यूशन, मर्ज़, साइज, ऑपरेशन, लगेगी, सिलाई, तसल्लीबख़्श, नानीघर, गलियों, धूल, फाँकते, पकेगा, लगाते, माँझे, बल्ब, ट्यूबलाइट, कचरे, ढूँढने, डेयरिंग, कमसेकम, 350ml, होनी, मजा, कुल्हड़, लार्ज, मीडियम, टेस्टिंग, कराते, सीखते, गड़ा, डेस्क, डिवाइडर, चोरी, उलझ, बिंदु, झेल, साधिकार, चुनें, बोलते, किस्सागो, पंखे, नॉइज़, म्यूट, सुनाने, अनसुना, chaotic, भूचाल, ज्वालामुखी, फटने, प्राकृतिक, आपदाएँ, गप्प, लूप, बोतलें, ackwardness, सहज, महीने, पार्टिक्युअलर, मिलतीं, अजब, बुझाता, इत्ती, इति, बुझाती, इम्पॉसिबल, रश्क, rare, कितनों, सरलता, लौटना, फूटे, finds, difficult, impossible, दौड़, भरेगा, फ़्लाइट, सुबकते, बिन, लड़कियों, worst, form, take, फैलाने, किफ़ायती, उदार, भेजती, प्यारे, खोलते, समेट, मोमेंट्स, बोला, भेजी, कुर्सी, पैकेट, जेट, फ्लेम, लाइटर, ख़ास, ढाबा, ड्रिंकिंग, बीतता
Text of the page (random words):
ै कि पहाड़ी नदी देखी और सोच लिया इस ऊर्जा से बिजली निकाली जा सकती है तुमने कभी सोचा कि कितने गांव जमींदोज होंगे बिना जाने हुए कि आधे डूबे हुए मंदिरों के ईश्वर उदास रहते हैं पिछली बार जब डैम बनाया गया था तो गाँव में पानी धीरे धीरे आया सब कुछ धीरे धीरे डूबा शिवाले की सीढ़ियाँ गोसाईघर के ताखे पर रखा हुआ जलता हुआ दीपक हनुमान मंदिर की ध्वजा का बांस और आख़िर को मेरा दिल विस्थापित गांवों और जंगलों के लोग कहाँ जाते हैं जहाँ भी जाते हैं पर ये सोचो उनके पास लौटने को कोई जगह नहीं होती वे कभी अपने बच्चों को नहीं दिखा पाते अपने बचपन का शिवालय अपने गाँव का कुआँ दादी का रोपा हुआ आम का बगीचा तुम कितनी उदास बातें करने लगी हो यार बताओ सच में मुहब्बत कब से ख़ुश होने की बात है मुहब्बत हमारे दिल का भूगोल बदल देती है फिजिक्स के नियम काम करने बंद कर देते हैं दिल मुहब्बत में या तो डूबता है या जलता है ऐसा कितना कम होता है कि दिल मुहब्बत में उड़ रहा हो नाच रहा हो गा रहा हो और तुम्हें सब कुछ जानते हुए भी डर नहीं लगता ये एडवेंचर नहीं है यहाँ ऑप्शन नहीं रहते ठीक है ठीक है जाने दो सुनाओ ना कोई कहानी लेटेस्ट वाली पिछले इश्क़ में सबसे स्पेशल क्या था वो लड़का सिगरेट पीता हुआ भी क्यूट लगता था हैंडसम नहीं सेक्सी नहीं क्यूट अच्छा तुम्हें लड़के क्यूट भी लगते हैं हमको मालूम ही नहीं था क्या स्पेशल था उस स्मोकिंग लड़के में उस पर गुलाबी रंग अच्छा लगता था उस रोज़ सिगरेट पीते हुए उसने पिंक कलर की शर्ट पहनी थी स्पेशल मेरे लिए स्पेशल मतलब रंग स्पेशल सिगरेट स्पेशल और उसके भी ऊपर तुम स्पेशल ज़्यादा स्पेशल नहीं हो गया हाँ हो गया उस रोज़ i was god s favorite girl मेरा बर्थडे था ना तुम तो रोज़ ही गॉड की फ़ेवरिट गर्ल होती हो नहीं मैं गॉड की नहीं शैतान की फ़ेवरिट गर्ल हूँ सारे गुनाह वही करवाना चाहता है मुझसे भगवान जी तो हमको बचाने के लिए जब न तब तिकड़म भिड़ाते रहते हैं कि हम ज़िंदा रहें जान न दे दें वरना अगले जन्म में फिर से जीरो से शुरू करना पड़ेगा और बहुत सारा दुख झेलना पड़ेगा फिर रोना धोना उनके ही पास करेंगे गुनाह की क्या डेफिनिशन है तुम्हारे पास यार मुझे ना अफ़सोस करना बहुत बड़ा गुनाह लगता है वो काम जो हम सच में करना चाहते थे लेकिन कर नहीं पाये इंडियन पीनल कोड में किसी धारा के अंतर्गत वो कोई अपराध नहीं है लेकिन हमारा दिल इतना न दुखता है कि न जीते बनता है न मरते लेकिन मेरा जाने दो मेरी कहानियाँ सारी बहुत लंबी हैं और हमारे पास ऐज़ यूजअल वक्त बहुत कम है वक्त कम है नहीं वक्त कम पड़ जाता है तुम्हारे पास बैठता हूँ तो समय कभी पूरा नहीं पड़ता हमेशा लगता है बहुत सी बातें बाक़ी रह गई हैं है ना जैसे कोई अच्छी किताब पढ़ के हमेशा थोड़ा सा और पढ़ने का मन होता है बुरी किताब ख़त्म करते करते दिमाग़ ख़राब हो जाता है कि काश इसे भी फ़िल्मों की तरह फ़ास्ट फॉरवर्ड करके पढ़ पाते फिर कब मिलोगी यार टेलीपैथी से बुला लेना जिस भी शहर में होंगे चले आयेंगे प्रॉमिस थोड़ा ज़्यादा मिला करो मुझसे ज़िंदगी फीकी लगने लगती है तुमसे मिले ज़्यादा दिन हो जाते हैं तो बस हाँ सिर्फ़ इतना ओके ओके लव यू बाय ज़िंदगी रही तो फिर मिलोगे ना और ना मिले तो तो फिर उसको ज़िंदगी थोड़े कहेंगे जाओ बे आग मत लगाओ एक सिगरेट से दुनिया जला देने वाले लोग बारूद के गोदाम के बाहर खड़े होकर सिगरेट नहीं पीते हैं जरा दूर हटो हमसे रात के दो बजे उसने फ़ोन किया बिछड़ने के ठीक बाद दारू लड़के ने पी थी लेकिन चढ़ी उसको थी जो designated ड्राइवर रही गा नहीं चीख रही थी हद से ज़्यादा आती है मुझको मेरी जान तेरी याद एक तेरे आने के पहले इक तेरे जाने के बाद by puja upadhyay at 2 42 pm 1 comment email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest labels 40s flashfiction 03 august 2026 random notes a half story और शुरुआती अगस्त वो वो वो वो ही वो ही तो नहीं मिलती मैंने उसे बहुत तलाशा जैसे पति पत्नी के बीच की तीसरी औरत उसके होने का पूरा अंदेशा है लेकिन लेकिन वो मिलती ही नहीं हर बार उसकी तलाश में जाती हूँ और उसकी जगह ख़ुद को वहाँ पाती हूँ क्या मैं ही वो औरत हूँ जिसके साथ मेरे पति का विवाहेतर संबंध है वो मुझे घर पर छोड़ कर मुझसे ही मिलने घर से बाहर जाता है मुझे उस तीसरी के साथ जीना ही नहीं आता मुझे ख़ुद के साथ ही जीना कौन सा आता है सब कुछ बेतरतीब अधूरी कहानियाँ अधमरे किरदार जंगल काट कर समतल बनाई गई ज़मीन जिसमें से आधी उगी इमारतें मैंने मुट्ठी में भींच रखा है प्लेटफार्म टिकट यह इस जीवन से चला चली की बेला है प्लेटफार्म पर ट्रेन आने ही वाली है यहाँ से सब लोग कहीं और चले जाएँगे और मुझे अपने ख़ाली शहर में लौट कर वापस आना पड़ेगा प्लेटफार्म से बाहर निकलते वक्त टिकट चेक होता है टिकट नहीं होने पर बहुत बड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है मेरे पास इतने पैसे तो हैं नहीं कोई जेब भी नहीं पर्स नहीं मोबाइल तक नहीं मुझे बिछड़ने का मेनिया है पागलपन एक किस्म का अलविदा के समय बौरायी सी तुम्हें एक आख़िरी बार देखने चली आई मेज़ से बस दस का नोट लेकर मुट्ठी में भींचा और रूम से दौड़ती हुई बाहर कोई देखता तो सोचना अपने प्रेमी के साथ भाग रही हूँ लेकिन किसी ने देखा नहीं सब अपने जीवन में व्यस्त थे हॉस्टल की लड़कियाँ मेरे भाग्य से जलती थीं मेरे पास हॉस्टल का सबसे बड़ा कमरा था गलियारे के आख़िर वाला यहीं सीमेंट की जालीदार बालकनी में वह पत्थर पड़ा रहता था जिससे ताला तोड़ना आसान होता था हॉस्टल की लड़कियाँ लड़कों को अपने कमरे में तो नहीं बुला सकती थीं लेकिन जाने क्यों उन्हें कमरे की चाभी दे देने का बड़ा शौक़ होता था उनमें से अधिकतर को भय था कि उनके घर वाले उन्हें जबरदस्ती ले जाएँगे और किसी अच्छे सॉफ्टवेर इंजीनियर से बियाह देंगे वे किसी स्ट्रग्लिंग राइटर की कविता की प्रेरणा बनना चाहती थीं किसी ग़रीब चित्रकार के कैनवास की मोनोक्रोम पेंटिंग क्यूंकि आख़िर को एक ही रंग के ट्यूब्स बच्चे होते थे इस दुनिया में रंग बहुत महंगे मिलते भी तो थे उन्हें लगता था जब घरवाले जबरदस्ती उन्हें अपने साथ ले जाएँगे तो पैकिंग करने का मौका देंगे नहीं वे शादी के बाद अपने पति के फ़ोन से चुपचाप मेसेज करेंगी कि उनके कमरे से सामान निकलवा ले ताले की चाभी नहीं होती तो कोई उन लड़कों को सामान नहीं देता लेकिन लड़कियां ज़्यादा थीं कमरे कम जैसे ही घर वाले किसी लड़की को ले जाते बाक़ी लड़कियां जल्द से जल्द वो कमरा अपने नाम करा लेना चाहतीं कुछ कमरों के ताले तोड़े जाते कुछ कमरों के ताले खोले जाते चाभी वाले लड़कों की इज़्ज़त हुआ करती थी मैंने यूँ तो तुम्हें ठीक ठीक समझा दिया है कि कोई हॉस्टल से कितना भी ब्लैकमेल करे वहाँ लौट कर मत जाना लड़कियाँ जादू जानती हैं वे उदास लड़कों को अपना प्रेमी बना कर रख लेती हैं मुझे हॉस्टल में कमरे के बाहर रखे पत्थर की याद आई हॉस्टल में मेरे कमरे के बाहर एक पत्थर रखा हुआ है मेरा कमरा गलियारे का आख़िरी कमरा है बहुत सी लड़कियां अपनी चाभी खो देती हैं इसलिए वह पत्थर वहाँ परमानेंट रहता है वापस लौटूँगी तो दरवाज़े का ताला भी तोड़ना है तुम ट्रेन में चढ़ कर चले गए हो मेरे हाथ खाली हैं मेरा जन्मदिन है मंदिर जाना था साड़ी बांध ही रही थी कि हॉस्टल के लैंडलाइन पर फ़ोन आ गया तुम्हारा सुनो मैं तुम्हारे जीवन से जा रहा हूँ ट्रेन से लौटूँगा नहीं लेकिन एक आख़िरी बार तुम्हें देखने की इच्छा अभी भी बची हुई है स्टेशन एकदम पास है ट्रेन आती ही होगी तुम दौड़ती हुई आना मैं इंतज़ार नहीं कर पाऊँगा तुम कहाँ जा रहे हो कौन से स्टेशन कौन सा प्लेटफॉर्म इतने बड़े शहर में कहाँ ढूँढें तुम्हारी आती हुई ट्रेन को क्या किसी भी आती हुई ट्रेन के नीचे आ कर मर कट जायें तुमसे प्रेम हो जाने का अपराध अक्षम्य है मृत्यु तो अनुकंपा से मिलती या वरदान से मेरे पास भीष्म की तरह संचित पुण्य तो था नहीं कि इच्छा मृत्यु मिले प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल भीड़ नहीं है सब लोग ट्रेन में चढ़ चुके हैं तुम खिड़की से बाहर हाथ हिला रहे हो मैं उस रूमाल को पहचानती हूँ जिसपर तुम्हारे नाम के अक्षर काढ़े थे तुम कहते हो मेरे पास तुम्हारी कोई निशानी नहीं है कुछ भी दे दो तुम अपना मेरे पास तुम्हें देने को कुछ भी नहीं है साड़ी में एक आलपिन तक नहीं बालों में रबर बैंड नहीं हाथ में चूड़ी कंगन पैर में पायल कान में झुमके नाक में लौंग ऐसा कुछ भी नहीं जो बदन से उतार कर दे सकूँ तुम्हें चप्पल तक नहीं पहनी है तुम्हारा हाथ भींचे खड़ी हूँ थरथराती पसीने से पूरी नहा गई हूँ सोचती हूँ चप्पल पहनी होती तो खोल कर दे देती तुम्हें राम जी ने जब अपनी खड़ाऊँ भरत जी को दे दी फिर राम जी के लिए नई खड़ाऊँ कहाँ से आईं इसका कोई ज़िक्र क्यों नहीं है जंगल में उन्होंने किसकी खड़ाऊँ पहनी क्या नंगे पांव घूमते रहे जंगल कंकड़ पत्थर काँटे गर्मी सर्दी सारे मौसमों में तुम्हारी कलाई रूमाल खोलती हूँ और उससे पूरा चेहरा पोंछती हूँ गीला रूमाल बाँधती हूँ तुम्हारे हाथ पर वापस आँचल के कोर में गिट्ठा डाल के बाँधा हुआ है प्लेटफार्म टिकट कि खो ना जाये आख़िर को वही प्लेटफार्म टिकट तुम्हारी हथेली पर रखती हूँ मैं तुम्हारे जीवन में कभी थी सो भूल जाना पूरा का पूरा हम दो बचकाने प्रेमियों की कच्ची पक्की अनगढ़ गृहस्थी भूल जाना ये तुम्हारे लिए अच्छा रहेगा मैं भी प्याज़ के पराठे बनाना भूल जाऊँगी तुम्हारे कमरे में वैसे भी कुछ न कुछ रह ही गया होगा घर बदलने के पहले आईने से मेरी चिपकायी बिंदियाँ उखाड़ देना देखो ना क्या क्या कह रही हूँ मैं भी तुमने तो वो घर सॉरी कमरा छोड़ ही दिया होगा किसी दोस्त को रहने को बोल आए हो क्या अच्छा सवालों का समय नहीं है वैसे भी पूरी तरह कहाँ बिछड़ता है कोई तुम भूल जाना तुम्हें जहाँ जो भी तकलीफ़देह लगे लेकिन विदा करने मैं आई थी भूलना मत ट्रेन के जाने के बाद मुझे भय दबोच लेता है रेलवे के सिपाही लाठी फटकार रहे हैं एक कोने में बेटिकट पकड़े गए कुछ मजदूर गठरी बने घिघिया रहे हैं पैसे के सिवा उनके पास कुछ नहीं है कोई आत्मसम्मान नहीं कोई जेल से छुड़ा कर लाने वाला व्यक्ति नहीं उम्मीद खरीदने ही तो वे अपने छोटे छोटे गाँव से निकल कर कस्बे के इस ट्रेन स्टेशन आए थे मुझे दरवाज़े से डर लगता है मैं प्लेटफार्म से नीचे उतरती हूँ और पटरी पर चलने लगती हूँ बचपन में ये खेल लगता था कितना अच्छा बैलेंस था उन दिनों अभी तेज हवा में साड़ी उलझती रहती है पाँव में मुझे मालूम नहीं है पटरियाँ किस ओर जायेंगी मैं सोचती हूँ कोई मंदिर दिखेगा तो पटरी से उतर कर जाऊँगी और भगवान के सामने रखे आरती के थाल से प्लेटफार्म टिकट के लिए दस रुपए ले लूँगी अपने शहर जाने का और कोई दरवाजा नहीं है अगर मैं किसी कच्ची सड़क से शहर चली जाऊँ तो शहर भूलभुलैया हो जाएगा हॉस्टल का मेरा कमरा किसी और लड़की को दे दिया जाएगा जो भी लड़की अरेंज मैरेज करने को तैयार हो जाये उसे मेरे घर वाले अपने साथ वापस ले जायेंगे चलते चलते नदी आ जाती है और रेलवे पुल भी नदी में कूद कर मर जाने का मन तो है लेकिन शरीर पर पहचान के नाम पर कुछ भी नहीं है लाश को पहचानेंगे नहीं लावारिस जला देंगे तुम जाने कब तक मेरे लौटने का इंतज़ार करो तुम कब तक मेरे लौटने का इंतज़ार करोगे कहानी छूट जाती है लड़की पुल पर खड़ी है मैं भी क्या करते हैं आधी कहानी का आधी चिट्ठी का आधे बुने मफ़लर का तुम्हें मालूम किसी एक समय तुम्हारे लिए एक पीले रंग का मफ़लर बुनने लगी थी मैं मफ़लर इसलिए कि मफ़लर के लिए किसी नाप की जरूरत नहीं पड़ती है और ये भी तो कि मुझे बहुत अच्छे से स्वेटर बनाना आता भी तो नहीं बचपन में सीखा सब था बुनाई में सीधे उल्टे टाँकों के अलावा बढ़ाना घटाना होता है इसी से जियोमेट्रिक तरीके से बुनाई होती जाती है मोज़े टोपी जैकेट दास्ताने मैं कभी कभी हल्की धूप में बैठी होती हूँ विंड चाइम की आवाज़ आ रही होती है पेड़ों पर सरसराती हवा पक्षी सड़क पर गाहे बगाहे आती कोई गाड़ी मैं सोचती हूँ मुझे लिखने के सिवा और कोई काम आता नहीं ढंग का चिट्ठी लिखना कहानी लिखना वगैरह पुराने स्किल्स हो गए हैं कई सारे एआई सिस्टम्स आ गए हैं अच्छा लिखने वाले काम की कोई चीज़ आनी चाहिए ना काढ़े हुए रूमाल भी तो किसी काम के नहीं होते कविता कहानी जैसे ही तो बिना नाम या बिना फूल वाले रूमाल से भी तो पोंछे जा सकते हैं आँसू मैं खोजती नहीं हूँ अपने बेतरतीब घर में रेशमी धागों वाला डिब्बा बहुत साल हो गए फ्रेम में कोई रूमाल नहीं कसा किसी के नाम का पहला अक्षर नहीं काढ़ा मेरी मम्मी बहुत सुंदर कढ़ाई करती थी मैं भी बहुत सुंदर कढ़ाई करती थी एकदम सलीके से किए गए स्टिचेज़ टाँके देख कर लगे कि पेंटिंग है मेरे हाथों में उन रिपीट स्टिच की याद है मैं कभी कभी हवा में यूँ घूम रही होती हूँ हाथों को नचाते हुए मैं शहर की हवा में तुम्हारा नाम टांक रही हूँ तुम्हारे जाने के बाद भी यह बचा रह जाएगा मैं नहीं लिख सकती मेरी चाय की पसंदीदा दुकान की मेज़ पर तुम्हारे नाम का पहला अक्षर पर चाहती हूँ कहीं रहे मेरे तुम्हारे नाम के इनीशियल्स एक जगह कभी कभी मन करता है टाँके उधेड़ती चली जाऊँ आधा बुना हुआ मफ़लर उधेड़ दूँ सियाही से लिखे ख़तों को पानी में डाल के धो दूँ कभी कभी लगता है तुमने जो शर्ट पहनी है उसका एक बटन तोड़ कर वहाँ दूसरे रंग का बटन टांक दूँ कभी कभी लगता है बॉक्सिंग सीख लूँ नकल्स से खून आ जाये इतना लड़ लूँ किसी से लिख न पाऊँ इतना दर्द हो उँगलियों में तुम आख़िर को बैठो हाथ अपने हाथ में लेकर जला के दो सिगरेट वापस लो अपने शब्द कहो कि लिखना काफ़ी है मुहब्बत में क्यूंकि और कुछ भी करूँ तो भी कम पड़ जाता है आख़िर को सब कुछ ही अधूरी कहानी वाली लड़की से पूरा इश्क़ किया जा सकता है आधी आधी बांट कर पी सकते हैं सिगरेट भूलना भी तो पूरा थोड़े होता है आधा ही तो भूल पाते हैं किसी को भी by puja upadhyay at 12 14 am 2 comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest labels 40s flashfiction 02 august 2026 तुम्हें चिट्ठी में अफ़सोस के नीले हाइड्रेंजिया भेज दूँ यार ये तुमको राइटर्स ब्लॉक टाइप का लफड़ा कब से होने लगा तुमको मुहब्बत हो तुम्हारा दिल टूटे तुम्हें तन्हाई रुलाये ये सब ठीक है तुमको ये राइटर्स ब्लॉक जैसा टुच्चा चीज़ बाक़ी लोगों के लिए छोड़ दो सब कुछ तुमको ख़ुद ही करना क्यों है तुम लिखो ना जो मन करे सो जिससे डर लगे उसका कहानी में मर्डर कर दो दिल टुटवा दो उसका गुंडों से पिटवा दो क्या चिंता है तुमको तुम अपनी दुनिया की ईश्वर हो ही तुमको किसी से क्या करना है तुम्हें मालूम है सबके पास ऐसे दो तीन दस तरह की दुनिया नहीं होती है उनकी ट्रेजेडी अपनी ही दुनिया में जीना अपनी ही दुनिया में मर जाना होता है तुम्हें मालूम भीतर भीतर टूटता है बहुत कुछ लेकिन उसको बाहर निकालना नहीं आता लोगों को तुम्हें मालूम मेरी नसों में बारीक काँच के बुरादे जैसे दुख बहते हैं कुछ नहीं कर सकते इनका एक बार मैं बहुत छोटा था तो हाथ में लट्टू नचा रहा था हथेली पर लट्टू नचाया है तुमने वो धागे वाला लट्टू लकड़ी का बना होता है और उसमें एक नुकीली कील होती है अचानक से हथेली खून से भर गई एक अंजुली भर ख़ून आधे बच्चे तो घबराहट में चिल्लाने लगे भर दिन लट्टू से खेलता रहता था मैं पता नहीं उस दिन ऐसा कैसे हुआ शायद हाथ गीले थे कील हथेली के बीच ड्रिल हो गया जैसे गोल गोल घूमता हुआ ख़ून बहना रोकने के लिए मैंने बड़ा वाला कंचा मुट्ठी में जोर से भींचा घर जाने पर कुटाई पहले होती फिर इलाज होता तो हम सबने मिल कर तय किया कि गेंदा के पत्तों का रस डाल कर ऊपर से कंचा ढक्कन जैसा लगा दें लेकिन हुआ ये कि पट्टी बाँधने के बाद मैं लड़खड़ा कर गिर गया कंचा फूटा और काँच के टुकड़े हथेली में घुस गए अब तो डॉक्टर के पास जाने के सिवा उपाय नहीं था हम सदर हॉस्पिटल गए ड्यूटी डॉक्टर ने बड़े काँच के टुकड़े निकाले घाव की पूरी साफ़ सफ़ाई की लेकिन उस रोज़ लगता रहा कि छोटे छोटे काँच के टुकड़े ख़ून में भीतर चले गए हैं उस रोज़ के बाद से मैं हमेशा बेचैन रहा काँच के महीन टुकड़े ख़ून में बह रहे थे और कहीं भी चुभने लगते थे हमने कई डॉक्टर्स को दिखाया उन्होंने हिसाब से साइंटिफ़िकली समझाया कि वहम हो रहा है ऐसा कुछ फील करना नामुमकिन है बदन में काँच के टुकड़े इस तरह रह भी नहीं सकते घाव होगा इन्फेक्शन होगा और मवाद के साथ टुकड़े बाहर आ जाएँगे फिर आर्टरी या वेन में नर्व रिसेप्टर्स नहीं होते हैं इसलिए इस तरह का नुकीला दर्द जो बदन में टहलता रहता है ये फाल्स पेन है इमेजिनरी मुझे डॉक्टर्स की बात पर पूरा भरोसा था लेकिन दर्द तो सच की चीज़ है यहाँ कोई कल्पना थी ही नहीं मैं कई डॉक्टर्स को दिखाते दिखाते थक गया था एक समय के बाद मुझे इस अचानक होने वाले दर्द की आदत पड़ गई जैसे किसी की मृत्यु के बाद हम उनकी एब्सेंस के साथ जीना सीख लेते हैं तुमसे मुहब्बत हुई तो डर लगा तुम दिल में रहोगी तुम्हें ये काँच के टूटे टुकड़े चुभने लगे तो डॉक्टर्स तो कहते थे मेरे बदन में काँच के टुकड़े हैं ही नहीं दर्द तो फिर भी होता है दर्द अगर सिर्फ़ कल्पना से हो रहा तो तुमको भी हो सकता है क्या पता ऐसा दर्द इन्फेक्शियस हो जिस बीमारी को नब्ज में सुना ही नहीं जा सकता उसका इलाज करेंगे तो कैसे क्या पता छुआछूत से फैलता हो तुमसे पहले मुझे किसी लड़की से प्यार नहीं हुआ था अगर कोई अच्छी लगी भी थी तो हाथ पकड़ना तो दूर की बात है क्लास में कभी उसकी पेंसिल या शार्पनर गिर जाता तो वह भी उठा कर दे नहीं पाता उसके चापाकल से पानी पीने के बाद हैंडिल नहीं चला पाता तुमने मेरा हाथ क्यों पकड़ लिया वो मेरी कहानियों का सुपरहीरो था उसके हाथों में गर्माहट थी अलाव तापते हुए आग से हाथ हटाने के बाद भी हथेलियों में गर्मी रह जाती थी उससे मिलने के बाद भी देर तक हथेलियों में गर्माहट महसूस होती रहती मैं कॉफ़ी कप को हथेलियों में भर देर तक बिल्कुल गर्म कॉफ़ी पीती आख़िरी घूँट तक कॉफ़ी ठंढी नहीं होती हमारे ब्रेक ऑफ के बाद ही मैंने आइस्ड अमेरिकानो पीनी शुर...
|