Meta tags:
description= hindi personal blog with stories and poems;
Headings (most frequently used words):
2026, august, 26, तुम, से, march, के, हो, 19, posts, इश्क़, blog, on, में, की, पर, है, लिए, pages, 13, 12, 03, 02, july, june, may, 29, april, 24, related, नयी, किताब, तिलिस्म, तलाशी, तीन, रोज़, मन, मलंग, archive, the, blogs, keep, going, back, to, पानियों, रंग, most, read, followers, photographs, this, झूठी, कसम, मत, खाया, करो, गोलघर, चलोगे, गंगा, एकदम, ललमटिया, गई, होगी, कितनी, उदास, बातें, करने, लगी, random, notes, half, story, और, शुरुआती, अगस्त, तुम्हें, चिट्ठी, अफ़सोस, नीले, हाइड्रेंजिया, भेज, दूँ, उम्मीद, ओवरडोज़, मर, जाओ, इसी, काबिल, जिस, दिन, तुम्हारी, याद, दुखनी, बंद, जाएगी, चीनी, छोड़, देंगे, smokers, promise, ओके, your, name, is, question, drilled, my, heart, चोट, फूँक, मारने, दुखना, कम, होता, सच्ची, हमारी, सिगरेट, उसके, एक, कश, मार, लेने, हमारे, भीतर, कोई, पुरातन, आग, बुझ, जाती, छोटी, गोल्ड, फ्लेक, दिल, नन्हे, लेकिन, मज़बूत, टांके, लगाने, कहो, कर, सकोगे, अप्रेम, इतना, मेरे,
Text of the page (most frequently used words):
में (507), नहीं (407), हैं (297), कोई (135), लेकिन (109), कुछ (108), तुम (106), किसी (102), मैं (100), हूँ (99), होता (98), कभी (90), बहुत (84), लिए (83), मुझे (81), हुए (80), मेरे (78), दिल (77), क्या (75), लगता (73), तुम्हें (70), रहा (57), तुम्हारे (57), रहे (56), #सिगरेट (56), साथ (55), याद (54), रही (53), मुहब्बत (53), शहर (52), हुआ (52), होती (51), लोग (50), बार (50), फिर (47), जाने (45), अपने (43), पास (43), क्यों (42), जैसे (42), तरह (42), होते (41), इतना (41), भीतर (41), कहानी (40), हाथ (40), दिन (39), दुनिया (39), जाते (38), उसके (38), मेरी (38), पहले (38), तुमसे (37), share (36), जाता (36), करने (35), ठीक (35), अच्छा (34), रंग (34), चाहिए (34), उसे (33), बाद (32), मैंने (32), मालूम (32), हमारे (32), ऐसे (31), हमेशा (31), नाम (30), तुम्हारा (30), थोड़ा (30), एकदम (29), लड़की (29), समय (29), तुम्हारी (29), वाले (28), ऐसा (28), बात (27), अपनी (27), हुई (27), मेरा (27), पानी (27), आता (27), the (26), नदी (26), गया (26), सकते (25), ज़िंदगी (25), करते (25), जाती (24), पूरा (24), रोज़ (24), साल (24), आती (24), उससे (24), रहता (24), ज़्यादा (24), होने (23), इश्क़ (23), लगा (23), दोस्त (23), शायद (23), करता (23), देख (22), छोटी (22), जन्म (22), किया (22), रहती (22), होगा (22), कहीं (22), हमको (22), सिर्फ़ (21), होना (21), प्यार (20), ख़ुद (20), जगह (20), कॉफ़ी (20), पता (20), तुमको (20), दुख (20), करना (20), वाली (20), कितने (20), कितना (19), सारे (19), वक्त (19), august (19), उसका (19), आसमान (19), लगे (19), दूर (19), वाला (19), चीज़ (18), बाहर (18), जान (18), march (18), थीं (18), दिया (18), कहते (18), गाड़ी (18), भूल (18), काम (18), समझ (18), may (17), july (17), october (17), करो (17), इतनी (17), उसकी (17), सकता (17), तुमने (17), हिसाब (17), पूरी (17), वहाँ (17), अलग (17), मिलने (17), चाय (17), छोटे (17), this (16), april (16), november (16), जाये (16), बिना (16), यार (16), जाना (16), पत्थर (16), ख़त (16), गाँव (15), june (15), september (15), january (15), february (15), जरा (15), दुखता (15), कौन (15), इसलिए (15), लोगों (15), धीरे (15), आधी (15), देर (14), कहाँ (14), december (14), चिट्ठी (14), लगी (14), जाओ (14), यहाँ (14), मिल (14), चले (14), उसको (14), दर्द (14), अभी (13), ऐसी (13), बीच (13), बातें (13), 2026 (13), puja (13), upadhyay (13), पेड़ (13), सारी (13), लौट (13), दोनों (13), कैसे (13), देखो (13), मिलना (13), आने (13), सुबह (13), अक्सर (13), उन्हें (13), जीवन (13), जाएगा (13), मिलते (13), गुनाह (13), तारामाछी (13), and (12), मम्मी (12), बचपन (12), किताब (12), कितनी (12), pinterest (12), facebook (12), blogthis (12), email (12), आते (12), इतने (12), सबसे (12), साड़ी (12), अच्छी (12), भगवान (12), सही (12), पेंट (12), गंध (12), पीते (12), दिनों (12), थोड़े (12), आसान (12), दोस्तों (12), इसी (12), बड़ा (12), हवा (12), ट्रेन (12), you (11), मिलती (11), अचानक (11), मौसम (11), सारा (11), बहती (11), तेज (11), जला (11), ज़मीन (11), बदल (11), लेते (11), जैसा (11), मुश्किल (11), फूल (11), गोल्ड (11), फ्लेक (11), बैठे (11), रहते (11), स्पेशल (11), जिस (11), पेंटिंग (11), पसंद (10), गंगा (10), अफ़सोस (10), पहली (10), labels (10), 40s (10), आँसू (10), ज़ख़्म (10), देती (10), लगती (10), अजनबी (10), सवाल (10), देते (10), करती (10), कहो (10), लड़के (10), मुझसे (10), कमरे (10), अधूरी (10), अपना (10), किस (10), जाएँगे (10), थोड़ी (10), बना (10), किनारे (10), देखने (10), ज़िंदा (10), जायें (10), अगर (10), चाहती (10), टुकड़े (10), समंदर (10), सकती (10), बारे (9), नीचे (9), सपने (9), बारिश (9), लिखना (9), ago (9), भेज (9), तीन (9), आत्मा (9), जहाँ (9), काग़ज़ (9), मिट्टी (9), अमलतास (9), सड़क (9), गहरा (9), कहता (9), इर्द (9), गिर्द (9), उसमें (9), लेती (9), लिखने (9), लगते (9), जाएगी (9), पुराने (9), गर्म (9), पीने (9), किरदार (9), उनके (9), वैसे (9), लिख (9), क्यूंकि (9), चाहते (9), अकेले (9), दूँ (9), आख़िर (9), हमारी (9), बंद (9), दें (9), काँच (9), फ़िल्म (9), बाँध (8), हों (8), होगी (8), रहने (8), चिट्ठियाँ (8), love (8), बचा (8), उदास (8), बदन (8), चलती (8), काफ़ी (8), नज़र (8), जैसी (8), पाते (8), देने (8), जंगल (8), आदत (8), लेने (8), चीज़ें (8), दिखता (8), महसूस (8), उसने (8), comments (8), देना (8), कहानियाँ (8), वही (8), ख़राब (8), आख़िरी (8), हमें (8), हमारा (8), सोचती (8), जूते (8), दिए (8), हिस्से (8), बनाना (8), बताओ (8), गोल (8), छोड़ (8), चली (8), हॉस्टल (8), हुआन (8), are (7), चाहे (7), रखा (7), भाई (7), कहा (7), औरत (7), दिल्ली (7), तिलिस्म (7), years (7), पहचान (7), जिसके (7), हिस्सा (7), कहानियों (7), ट्रैफिक (7), दूसरे (7), यकीन (7), मतलब (7), छोटा (7), सोचा (7), चीनी (7), होंगे (7), शाम (7), सुंदर (7), आना (7), लगने (7), गर्मी (7), जरूरी (7), शब्द (7), करें (7), करेंगे (7), मिले (7), जितना (7), उतर (7), इंतज़ार (7), अच्छे (7), जल्दी (7), खाना (7), घूम (7), इंटेंस (7), हमसे (7), पिछले (7), मिला (7), टिकट (7), देखा (7), ऊपर (7), बने (7), हथेली (7), चला (7), रखे (7), बुझा (7), वापस (7), हमने (7), गर्माहट (7), बच्चे (7), ख़ुश (7), कमरा (7), जानती (7), कैनवास (7), सीधे (7), लेकर (7), पूछ (7), गिट्ठा (7), प्लेटफार्म (7), have (6), for (6), your (6), पति (6), पटना (6), रात (6), नीले (6), पढ़ (6), soul (6), उसी (6), रूह (6), बनता (6), देखती (6), उनकी (6), आँख (6), माँग (6), लाल (6), लिखा (6), सिंपल (6), देखना (6), पापा (6), शुरू (6), पहन (6), दिमाग़ (6), उनका (6), इसके (6), डाल (6), ख़ाली (6), दोपहर (6), सामने (6), गलती (6), लेना (6), छुट्टी (6), वैसा (6), इतवार (6), आवाज़ (6), चलते (6), मिलता (6), टूटे (6), सके (6), सकें (6), जिससे (6), लगभग (6), बिल्कुल (6), पड़ता (6), मिनट (6), धूप (6), जानते (6), किस्से (6), देखते (6), सड़कें (6), उड़ (6), पोस्टकार्ड (6), जवाब (6), शहरों (6), पूरे (6), गीत (6), बाक़ी (6), ख़त्म (6), पड़ (6), मार (6), पड़ेगा (6), देखे (6), ख़ून (6), पहनी (6), मायके (6), सिवा (6), देंगे (6), जिम (6), आधे (6), रूमाल (6), नदियाँ (6), हाँ (6), all (5), blog (5), posts (5), not (5), will (5), पसंदीदा (5), तरफ़ (5), रखने (5), गोलघर (5), चलोगे (5), पेन (5), खिड़की (5), चाँद (5), सुनो (5), पागल (5), प्रेम (5), लिखी (5), हाइड्रेंजिया (5), समझने (5), कोशिश (5), तस्वीर (5), छूट (5), खाली (5), सीने (5), क्यूँ (5), मरहम (5), बिजली (5), गिर (5), खड़ी (5), कहती (5), बैठ (5), कहना (5), ज़िद (5), पूछती (5), फ़ेवरिट (5), ब्लैक (5), चीज़ों (5), लिया (5), करूँ (5), अमेरिकानो (5), गेट (5), भरोसा (5), जिया (5), आँचल (5), चेहरा (5), कैसा (5), लिखते (5), चलने (5), बुला (5), भरा (5), भले (5), बैग (5), निकलते (5), जीना (5), पोस्टकार्ड्स (5), उतार (5), समझा (5), पत्ते (5), किए (5), लौटने (5), ईश्वर (5), रुक (5), नियम (5), धान (5), वाक्य (5), वरना (5), पाती (5), इमारत (5), ग़लत (5), स्टेशन (5), सोचो (5), महबूब (5), टाइप (5), touch (5), लड़कों (5), फ़ोन (5), मफ़लर (5), चित्रगुप्त (5), माफ (5), can (4), जन्मदिन (4), काश (4), तीसरी (4), random (4), notes (4), शौक़ (4), कारण (4), ख्याल (4), कविता (4), with (4), myself (4), माँ (4), diary (4), झूठी (4), करके (4), things (4), ख़रीद (4), comment (4), कतरा (4), प्रेमी (4), वहीं (4), कच्ची (4), गहरे (4), आँखें (4), बरिस्ता (4), पेड़ों (4), तन्हाई (4), पड़ती (4), आहिस्ता (4), तेरी (4), हरे (4), देखता (4), शर्ट (4), मिलेंगे (4), घूँट (4), लकड़ी (4), उठा (4), जाऊँगी (4), ऑर्डर (4), अक्षर (4), दिखा (4), बेवकूफ (4), बैठी (4), गुलाबी (4), जिसे (4), अलावा (4), इच्छा (4), घूमने (4), वक़्त (4), आसपास (4), इसमें (4), ख़ुशबू (4), उड़ती (4), बनाने (4), चाह (4), इत्मीनान (4), परेशान (4), एयरपोर्ट (4), पर्सन (4), दूसरी (4), शोर (4), पाये (4), बैंगलोर (4), चाहता (4), भीड़ (4), that (4), देखी (4), तीनों (4), ऑप्शन (4), इंटेंसिटी (4), इसका (4), खोल (4), क़ायदे (4), अगले (4), उनसे (4), शेर (4), तैयारी (4), लिखे (4), ठंढी (4), इलाज (4), मैदान (4), पहला (4), बड़े (4), कलेजे (4), दुखते (4), मंदिर (4), उम्र (4), लिखूँ (4), पकड़ (4), लिखती (4), पाता (4), प्रेजेंट (4), फ्यूचर (4), देता (4), चिंगारी (4), सुन (4), बचाये (4), मिली (4), बिछोह (4), सफ़र (4), पुरातन (4), बेहतर (4), कहें (4), जायेंगे (4), दिक्कत (4), रास्ते (4), दिखते (4), बारी (4), दीवार (4), खुश (4), जाऊँ (4), सैनिक (4), बनी (4), रंगों (4), हथेलियों (4), just (4), heart (4), इसे (4), रफ़्तार (4), असल (4), आयेगा (4), लाने (4), लड़कियाँ (4), काट (4), अचरज (4), बच्चों (4), आदमी (4), टाइम (4), जेब (4), पैसे (4), चाहा (4), लट्टू (4), डॉक्टर्स (4), मृत्यु (4), चाभी (4), रेगिस्तान (4), नदियों (4), चलता (4), जानना (4), क्रिस्टीना (4), मारिया (4), when (3), 2014 (3), back (3), them (3), want (3), मर्जी (3), जाए (3), पैर (3), half (3), story (3), शुरुआती (3), अगस्त (3), strange (3), बौखते (3), धुंध (3), भरी (3), इमारतें (3), ललमटिया (3), उलझे (3), तलाश (3), ऑफिस (3), झूठ (3), show (3), काहे (3), कसम (3), खाया (3), क्लिक (3), शुक्रिया (3), cigarette (3), almost (3), ज़रा (3), हासिल (3), अधूरे (3), इससे (3), फाँक (3), टांक (3), हँसी (3), कच्चे (3), धागे (3), घूमती (3), गाड़ियाँ (3), पक्का (3), बदलती (3), जिसमें (3), चमकता (3), टेबल (3), कैफ़े (3), सकेंगे (3), कलेजा (3), जलाती (3), लें (3), हरा (3), आपको (3), ऑलमोस्ट (3), वाइट (3), जिन (3), मुँह (3), पीती (3), सकोगे (3), लकीरों (3), गिरा (3), जितनी (3), उतनी (3), किसकी (3), खिले (3), खास (3), पर्सनल (3), जिसने (3), ख़ुशी (3), वसंत (3), भरम (3), लगातार (3), स्पेस (3), एक्सिस (3), असर (3), लगेगा (3), चलेगा (3), घड़ी (3), दिशा (3), जीने (3), दोगे (3), चारागर (3), गोली (3), अमरूद (3), नोटबुक (3), कहेंगे (3), थर्ड (3), संगीत (3), गिनती (3), गले (3), इंसान (3), रोते (3), मायका (3), जिनके (3), our (3), बाँहें (3), बुरी (3), चामुंडा (3), फोटो (3), खाने (3), बहन (3), स्वाद (3), बीत (3), एब्सेंस (3), पाँच (3), झुमके (3), वाक़ई (3), पुरानी (3), फ्लाइट (3), उड़ते (3), पहुँचे (3), प्लेन (3), बोर्ड (3), जन्मों (3), सामान (3), कुएँ (3), गांव (3), इनारा (3), जगहों (3), स्टारबक्स (3), बादल (3), सोचे (3), जिन्हें (3), चुपचाप (3), सीख (3), मांगने (3), जरूरत (3), किसको (3), चिता (3), कुरियर (3), डाकिया (3), पढ़े (3), पूछा (3), गवाह (3), जिन्होंने (3), सालों (3), बैठना (3), गहरी (3), सुना (3), गाना (3), वर्शन (3), पास्ट (3), रखती (3), आया (3), सुलगने (3), जलता (3), बुझ (3), बनाए (3), हृदय (3), आधा (3), बता (3), डॉक्टर (3), ज़रूरी (3), बची (3), ढंग (3), हफ़्ते (3), सपना (3), आजकल (3), बॉडी (3), कार (3), सुनते (3), उठता (3), लपेट (3), पुआल (3), बेचैन (3), उनमें (3), चोट (3), बचाने (3), भूलना (3), रहना (3), जादू (3), बिछड़ने (3), तेरे (3), रोना (3), सच्ची (3), स्ट्रेंज (3), फिक्स (3), मूवमेंट (3), घूमता (3), जहाज़ (3), थिर (3), खेल (3), पूछना (3), भूगोल (3), बोल (3), शरीर (3), बहते (3), ऐबस्ट्रैक्ट (3), ससुराल (3), सबके (3), बनाते (3), वगैरह (3), क्लास (3), मुहल्ले (3), सोच (3), पेनकिलर (3), जाओगे (3), मिलोगे (3), ओके (3), पट्टी (3), गीला (3), तुलसी (3), धुन (3), सुनाते (3), बदले (3), उम्मीद (3), flashfiction (3), करे (3), line (3), scar (3), नॉर्मल (3), हाथों (3), कंचा (3), मुट्ठी (3), साफ़ (3), चुभने (3), तोड़ना (3), ताले (3), लड़कियां (3), यूँ (3), चढ़ (3), खड़ाऊँ (3), उलझती (3), संगमरमर (3), खुदे (3), इमैजिनरी (3), पहाड़ (3), भारी (3), सिस्टम (3), पाने (3), कर्म (3), क्यूट (3), विकी (3), तसल्ली (3), पहुँचने (3), 2007 (2), 2016 (2), much (2), photographs (2), were (2), फिल्म (2), बेहद (2), रिवोल्वर (2), खरीदने (2), तलाशा (2), पत्नी (2), अंदेशा (2), never (2), टकराओ (2), स्काईलाइन (2), न्यू (2), यॉर्क (2), god (2), diaries (2), true (2), ख़ामोशी (2), travelog (2), words (2), mood (2), going (2), more (2), writer (2), रिश्ते (2), days (2), being (2), wild (2), बदलने (2), कविताएँ (2), ऊँचे (2), चिंता (2), जवान (2), year (2), आहार (2), roothe (2), 2015 (2), मलंग (2), they (2), life (2), day (2), book (2), इत्ता (2), bangalore (2), amazon (2), home (2), light (2), मायावी (2), डरती (2), जज़्ब (2), भटके (2), सुख (2), पढ़ते (2), व्यक्ति (2), माचिस (2), सियाह (2), कोयले (2), खिलते (2), मंत्र (2), जलती (2), छुआ (2), हँसती (2), उँगलियाँ (2), रहेगा (2), गुम (2), लोधी (2), गार्डन (2), सेमल (2), जीत (2), कफ़स (2), भाग (2), उलट (2), खाई (2), नोट (2), ग़ज़ब (2), दुखती (2), हादसे (2), चुरा (2), कॉम्बिनेशन (2), फालतू (2), नक्शा (2), ग्लास (2), बॉटल (2), शॉप (2), अप्रेम (2), सोचता (2), सेकंड (2), लपकती (2), गीली (2), हँसते (2), धरती (2), क़िस्सा (2), तमाम (2), सोचना (2), प्यारी (2), सिवाए (2), रैंडम (2), पायी (2), मॉल (2), खिला (2), हौज (2), तुम्हरे (2), बड़ी (2), ब्रश (2), पेंटिंग्स (2), धँसा (2), धड़कना (2), खिलता (2), लोगे (2), दर्ज (2), पीछे (2), उपाय (2), अनाधिकार (2), पोंछ (2), कपास (2), उठती (2), गीले (2), बालों (2), किससे (2), स्टॉप (2), पियेंगे (2), ढेर (2), जलने (2), स्कूल (2), लटके (2), धागा (2), वैसी (2), मग्गे (2), दोहराव (2), खूब (2), जोर (2), पेंसिल (2), खुरच (2), granted (2), नींद (2), घंटे (2), मुद्दे (2), फर्स्ट (2), काल्पनिक (2), जिसपर (2), ध्यान (2), मेंटली (2), सूनामी (2), टपरी (2), यही (2), जली (2), कड़वी (2), खिंच (2), उतना (2), लौटे (2), मुझ (2), विदा (2), माँगते (2), ज़रूरत (2), कुर्सियाँ (2), कॉलेज (2), पॉलिटिक्स (2), iimc (2), सोशल (2), घास (2), उखाड़ (2), भूख (2), ज़ोर (2), प्याज़ (2), समझायें (2), टेम्परेचर (2), लाए (2), नोटबुक्स (2), पढ़ा (2), राइटर (2), बगैर (2), फ़ायदा (2), चुकी (2), नंबर्स (2), बिछड़े (2), लम्हे (2), हालाँकि (2), बुलाने (2), बहाने (2), लौंग (2), ताम (2), झाम (2), किरदारों (2), तैयार (2), परफ्यूम (2), मिलेगा (2), रानी (2), वाव (2), सीढ़ियों (2), कुआँ (2), साढ़े (2), बजे (2), बीस (2), चालीस (2), ड्राइव (2), अंदर (2), पहुँच (2), चुके (2), दोस्ती (2), पाया (2), भीतरी (2), आँगन (2), गोहाल (2), खेत (2), अर्थात् (2), धोना (2), बर्तन (2), राख (2), तल्ले (2), ठंढा (2), अजीब (2), फील (2), प्राचीन (2), दुखना (2), डूबता (2), स्टूल (2), फूलों (2), अटकती (2), कुर्ता (2), ख़रीदे (2), नोटिस (2), मान (2), जाएँ (2), बावजूद (2), भीख (2), चाक (2), बकवास (2), लगाने (2), ख्वाहिशों (2), बनवा (2), मिलेगी (2), अदालत (2), पोंछते (2), डिलीवर (2), पूछें (2), सिर्फ (2), प्रेमियों (2), डिब्बा (2), पोस्टऑफ़िस (2), पहचानते (2), दुखने (2), पसीने (2), आयें (2), ट्रैवल (2), तागा (2), soltane (2), ghalbhan (2), ठहर (2), बैठो (2), बहादुर (2), सलाह (2), तरीके (2), फर्श (2), जलाने (2), आँसुओं (2), तड़पता (2), हूक (2), ईरान (2), तरीक़े (2), नामुमकिन (2), memory (2), रुकना (2), तोड़ (2), पहाड़ों (2), हटा (2), रुको (2), बताते (2), खाते (2), डिसिप्लिन (2), लागू (2), पीना (2), पीनी (2), खत्म (2), उठी (2), हॉट (2), आइस्ड (2), ड्रिंक्स (2), बोलना (2), कोल्ड (2), शोर्ट (2), कुल्ला (2), पड़ा (2), खींच (2), सोचते (2), शर्ट्स (2), लगना (2), मौत (2), चुन (2), मरते (2), नशा (2), चलाने (2), धुआँ (2), रास्ता (2), स्टेट (2), आगे (2), देह (2), नुकीला (2), गेंदा (2), अपनेआप (2), हालांकि (2), सकूँ (2), रहें (2), सलीके (2), घबराहट (2), चलना (2), इसको (2), टुकड़ा (2), पूछते (2), फूँक (2), इसकी (2), बनाती (2), सड़कों (2), बैठने (2), भुला (2), दरअसल (2), बर्थडे (2), अजनबियों (2), बताना (2), साड़ियों (2), बिछड़ते (2), टूट (2), निकले (2), ग़म (2), बुने (2), नीली (2), दुबारा (2), रिपीट (2), उगता (2), बुना (2), ऑफ़ (2), दिखेगा (2), बदलता (2), समतल (2), मोशन (2), तेज़ी (2), ऊँची (2), लहूलुहान (2), क्रिया (2), स्क्रू (2), घुमा (2), ड्रिल (2), लैंडस्केप (2), बहने (2), ठोक (2), कलाई (2), लॉजिक (2), शुरुआत (2), सराय (2), बाशिंदों (2), गिनते (2), कमाल (2), खोलना (2), पड़ना (2), क्वांटम (2), इंटैंग्लमेंट (2), बुद्धि (2), छूटा (2), पिता (2), लिवा (2), खेती (2), औरतें (2), गाय (2), खजूर (2), शादी (2), पढ़ने (2), टूरिस्ट (2), स्पॉट (2), बंगाली (2), अधिकतर (2), नानाजी (2), रिक्शा (2), मोबाइल (2), शमशान (2), बर्फ (2), ग्लेशियर (2), ऊर्जा (2), इस्तेमाल (2), क़सम (2), दुखनी (2), करोगे (2), ट्रेनर (2), sole (2), उसपर (2), बाबा (2), ज़ुबान (2), फ़िलहाल (2), दुखा (2), माथा (2), पाँव (2), पाओगे (2), बातों (2), आईने (2), घाट (2), बगल (2), पैदल (2), बम्पर (2), लिटरली (2), गूगल (2), मैप (2), किन (2), सड़को (2), परिचित (2), कच्चा (2), पकड़ना (2), अगली (2), अगरबत्ती (2), कूद (2), लौटते (2), गोबर (2), बाँधा (2), हनुमान (2), देवता (2), लड़का (2), रहो (2), ओवरडोज़ (2), काबिल (2), पहुँचती (2), पक्के (2), पहुँचूँगी (2), बिफ़ोर (2), आऊँगी (2), अमीर (2), किस्म (2), बगीचा (2), औक़ात (2), भूलने (2), व्यस्त (2), पायेंगे (2), राइटर्स (2), ब्लॉक (2), बारीक (2), लेवल (2), palm (2), see (2), feel (2), real (2), but (2), बीमारी (2), करूँगी (2), आँखों (2), रोपा (2), ब्रेक (2), रूम (2), सिप (2), अलाव (2), कील (2), खून (2), रोकने (2), भींचा (2), घाव (2), उन्होंने (2), समझाया (2), कल्पना (2), दिखाते (2), बेतरतीब (2), बनाई (2), मेज़ (2), दौड़ती (2), गलियारे (2), ताला (2), जबरदस्ती (2), करेंगी (2), जल्द (2), करा (2), कमरों (2), दरवाज़े (2), बांध (2), प्लेटफॉर्म (2), अपराध (2), काढ़े (2), कढ़ाई (2), टाँके (2), बटन (2), लूँ (2), चप्पल (2), राम (2), पांव (2), सवालों (2), रेलवे (2), पटरी (2), पुल (2), बुनाई (2), धुंधले (2), बनाओगे (2), काली (2), person (2), लाज़िमी (2), क़ानून (2), कहूँ (2), तूफ़ान (2), वार्निंग (2), गिरोगे (2), गिरना (2), फैक्ट (2), करवा (2), सब्र (2), बिछड़ (2), आयेंगे (2), दारू (2), एक्सीडेंट (2), जीते (2), ड्राइवर (2), हैंडसम (2), गॉड (2), गर्ल (2), झेलना (2), लंबी (2), खड़े (2), बतियाते (2), पैरों (2), आर्या (2), हरिद्वार (2), एक्स्ट्रा (2), सरस्वती (2), पते (2), hugs (2), चाहेंगे (2), समझना (2), बार्सिलोना (2), क्रिएटिव (2), ऐब्सट्रैक्ट (2), पोलॉक (2), लहरें (2), उड़ता (2), जितने (2), रखना (2), बेचैनी (2), कोलोराडो (2), वाक़ये (2), इकोसिस्टम (2), करेगा (2), रहस्य (2), पहुंचते (2), बुरे (2), फेंक (2), रोक (2), www, laharein, blogspot, com, rights, reserved, picture, window, theme, powered, blogger, wasn, aware, copyrights, started, before, lot, images, without, credits, search, delete, credit, creators, recent, taken, find, image, here, please, let, know, immediately, remove, sorry, pictures, provide, reference, kind, imagery, had, mind, writing, commercial, gains, from, followers, समस्या, ज्यादा, यानि, बादशाहत, आपकी, मांगो, राजकुमा, pen, ultimate, birthday, यारों, कहूँगी, श्वेत, श्याम, यादें, vintage, पेरि, एक्सपायरी, डेट, बेमौत, जिंदगी, बहलाने, ग़ालिब, most, read, इतरां, postman, wong, kar, wai, switzerland, 2046, गुरुदत्त, गफलत, techspeak, auswitz, junkyard, फाउंटेन, चिरकुटपंथी, bike, poland, krakow, कवि, lies, बिहारी, review, art, whisky, होए, personal, ब्लॉग्गिंग, फिल्में, kunal, sepia, खुराफातें, tum, mere, montage, rough, sheet, heroes, intezar, jnu, only, said, goodbye, scribbles, जानां, musings, muse, board, arbit, कचमहुआ, अलाय, बिलाय, romance, loving, strangers, आवारगी, जारी, अभयदान, midnight, madness, lost, poetry, thirty, few, बावरा, 30s, पानियों, कैलेंडर, दफ़्, अतन, थोड़ा, मूरखपन, कर्मनाशा, अपशब्द, पांच, अजंता, देव, सबद, सभ्य, कुलीन, पुरुषों, दर्जे, वेश्या, इंटेलिजेंट, औरतों, बिम्बों, मोटे, दिमाग, आवारा, ब्याहे, बिदेस, सबब, सिक्किम, घुमन्तू, साथिन, कहां, अज़दक, संजय, व्यास, उत्तम, पशु, ओझा, उवाच, months, lyrics, khayaali, pulao, blogs, keep, 134, 2008, 109, 2009, 100, 2010, 101, 2011, 128, 2012, 2013, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023, 2024, 2025, archive, कामयाब, आज़ाद, ख़याल, घुमक्कड़, तत्व, क़ी, उपन्यासिका, view, complete, profile, playing, been, friends, extension, some, make, movie, couple, write, many, जिन्दगी, update, wrote, teen, roz, ishq, gum, hoti, kahaniyan, published, penguin, available, online, bookstores, karnataka, india, दैनिक, जागरण, बेस्ट्सेलर, पाठकों, खरीद, तलाशी, इतराँ, अद्भुत, दिलकश, पार, आयामों, थामे, नयी, related, subscribe, atom, older, tangled, lovers, कतरे, क़ैद, ग़ुम, फिरते, पुरसुकून, किसने, सुकून, ग़ायब, फिसल, भरे, तपिश, आँच, झूमते, नशे, गुनगुनाते, बाँधते, रतजगों, भट्ठी, भाप, बरसता, अनजान, फँस, जाम, रहतीं, मिलाने, निशान, देखोगे, युद्धरत, जंग, जायज़, भीगती, घुला, ख़्वाब, अनायास, ज़बान, छलक, वजह, खिल, रंगता, ख़िलाफ़, मुकदमा, भीगते, वॉइस, देखनी, कलमें, खरीदनी, पायलट, जरूर, धूसर, beige, लपेटते, लाइट, कन्वर्सेशन, वार्ड, ड्रोब, क्रीम, पैंट, हराया, वार्न, जिरहबख़्तर, सेव्ड, स्पीडब्रेकर, पिया, स्टिरर, मिलायी, छुई, म्यूजियम, स्टोर, मिलो, चम्मच, कड़कते, क्षणांश, रोशनी, उठाती, चैलेंज, बोलूँ, टेस्ट, सिरा, ज़मींदोज़, गड़बड़, मरो, बेइंतहा, सुबूत, मिजाज, घुली, ठिकाना, पलाश, बोगनविला, झूम, इमारतों, धीपते, बैठा, उठाऊँ, बनाऊँ, तड़प, anomaly, एक्सेप्शन, मुस्कुराता, बेमौसम, फ़ासला, चुभेगी, मुलाकात, ग्राफ, प्लॉट, वेल्यूज़, एक्स, वाय, स्थान, सचमुच, मरीचिका, भागना, यायावर, खंडहर, खुशबू, प्रेत, प्रेतों, इग्नोर, इनके, तुमपर, पड़ने, सुइयाँ, उलटी, लगेंगी, गुज़रा, लौटा, चाहोगे, इरेज, बढ़ा, धीपा, भीगा, गाँठ, कलाइयों, कलाइयाँ, पीछा, छोड़ती, finding, चुप्पी, खानी, सॉल्यूशन, मर्ज़, साइज, ऑपरेशन, लगेगी, सिलाई, तसल्लीबख़्श, नानीघर, गलियों, धूल, फाँकते, पकेगा, लगाते, माँझे, बल्ब, ट्यूबलाइट, कचरे, ढूँढने, डेयरिंग, कमसेकम, 350ml, होनी, मजा, कुल्हड़, लार्ज, मीडियम, टेस्टिंग, कराते, सीखते, गड़ा, डेस्क, डिवाइडर, चोरी, उलझ, बिंदु, झेल, साधिकार, चुनें, बोलते, किस्सागो, पंखे, नॉइज़, म्यूट, सुनाने, अनसुना, chaotic, भूचाल, ज्वालामुखी, फटने, प्राकृतिक, आपदाएँ, गप्प, लूप, बोतलें, ackwardness, सहज, महीने, पार्टिक्युअलर, मिलतीं, अजब, बुझाता, इत्ती, इति, बुझाती, इम्पॉसिबल, रश्क, rare, कितनों, सरलता, लौटना, फूटे, finds, difficult, impossible, दौड़, भरेगा, फ़्लाइट, सुबकते, बिन, लड़कियों, worst, form, take, फैलाने, किफ़ायती, उदार, भेजती, प्यारे, खोलते, समेट, मोमेंट्स, बोला, भेजी, कुर्सी, पैकेट, जेट, फ्लेम, लाइटर, ख़ास, ढाबा, ड्रिंकिंग, बीतता
Text of the page (random words):
े पार्टिक्युअलर कि बैंगलोर में सब कुछ मिलता एक ऐसी दोपहर एक ऐसी टपरी दो ऐसे दोस्त और इतनी सारी बातें नहीं मिलतीं इतना सा ही तो चाहिए लेकिन यही चाहिए कोई और कॉम्बिनेशन नहीं कोई सिगरेट जला के पी हो सो याद नहीं जली हुई सिगरेट माँग माँग के पीते रहे ये अलग था ये अजब था ये भीतर की किसी आग को बुझाता था कोई दुख पे मरहम करता था लोग क्यों पीते हैं सिगरेट मालूम नहीं हम हमेशा दोस्तों के साथ सिगरेट पीते हैं सिगरेट अपने आप में एक किरदार है किसी एक बार की सिगरेट किसी दूसरे बार की सिगरेट जैसी नहीं होती किसी एक दोस्त के साथ पी हुई सिगरेट किसी दूसरे दोस्त के साथ पी हुई सिगरेट जैसी नहीं होती हम अपने घर में बैठे कभी सिगरेट पी भी रहे हैं तो ऐसे किसी रोज़ को याद करते हुए ही पी रहे इत्ती इति सी गोल्ड फ्लेक छोटी गोल्ड फ्लेक कड़वी गोल्ड फ्लेक दिल को जलाती बुझाती चारागर इम्पॉसिबल था यहाँ होना ऐसे कैसे अचानक से खिंच के चले आए ना उसने ख़त में दिनों की गिनती लिखी थी आख़िरी बार मिले हुए कितने दिन हुए मुझे रश्क हुआ उन दोनों से कितना आसान था उनके लिए यहाँ होना कितना मुश्किल और कितना rare है मेरे लिए जो कितनों को सरलता से मिलता है जाना जितना आसान लग रहा था लौटना उतना ही मुश्किल था गाड़ी से उतर कर गले लगे गेट की ओर लौटे दिल नहीं भरा लौट लौट कर जाना चाहता था दिल ये कौन से लोग हैं जो मुझ टूटे फूटे इंसान से इतना प्यार कर सकते हैं तो क्या शहर की बात है bangalore finds me difficult to love impossible to love एक बार विदा करने के बाद वो फिर से दौड़ कर साथ आई गेट तक हम दो बार गेट से लौटे मैं वहाँ खड़ी उसे दूर जाते देखती रही जब तक वो भीड़ में गुम नहीं गई मन नहीं भरा मन कभी नहीं भरेगा फ़्लाइट में रोते सुबकते आई मेरा कोई मायका है नहीं बिन माँ की लड़कियों का मायका नहीं होता लेकिन कभी कभी ज़िंदगी हमें ऐसे लोग दे देती है जिनके पास हम लौट सकेंगे ऐसा भरोसा होता है कि वे हमारा इंतज़ार करेंगे that they can love us in our worst form that i can take them for granted हमेशा माँगते हुए ज़रूरत भर को हाथ फैलाने वाले हम किफ़ायती लोग ज़िंदगी उदार हो कर भेजती है दोस्त जान से प्यारे जो बाँहें खोलते हैं और हमें समेट लेते हैं दिल दुखता है लेकिन इसलिए कि भरा भरा है और कुछ भी पूरी तरह ख़राब नहीं होता सिगरेट भले बुरी चीज़ है लेकिन हमारे लिए मरहम है ज़िंदगी के सबसे सुंदर मोमेंट्स की कभी तस्वीर नहीं होती उससे बोला चामुंडा की एक फोटो भेज दो उसने जो भेजी है उसमें एक कुर्सी पर बैग है दो खाली कुर्सियाँ हैं टेबल पर एक सिगरेट का पैकेट है एक कप चाय मैंने अपनी ज़िंदगी में इससे उदास तस्वीर नहीं देखी दुनिया बदल रही है हम जाने कब मिलेंगे फिर लेकिन इस बदलती दुनिया में मिल लिए ये अच्छा है और अच्छे से ज़्यादा ये काफ़ी है by puja upadhyay at 9 59 pm 2 comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest labels 40s days of being wild diary finding myself light my cigarette the writer s diary travelog 19 march 2026 कहो कर सकोगे अप्रेम में इतना मेरे लिए मायावी लड़की ख़ुद से डरती थी जिसके इश्क़ में एक आँसू रो दे उसकी आत्मा उसी एक कतरे में क़ैद हो जाती थी फिर वो आँसू का कतरा जहाँ जज़्ब हो प्रेमी की रूह का एक हिस्सा वहीं ग़ुम हो जाता था फिर वे दुनिया में भटके भटके फिरते कि जाने क्या छूट गया है क्यों ज़रा खाली खाली सा लगता है सीने के बीच ज़रा सा दुखता क्यूँ है सिगरेट के कश में जो पुरसुकून सुख था वो घट क्यों गया है किसने मेरी ज़िंदगी का ज़रा सा सुकून ग़ायब किया है सब कुछ हासिल कर के भी काफ़ी क्यों नहीं लगता क्या छूट रहा है क्या फिसल रहा है हाथ से काग़ज़ में जज़्ब होता आँसू का कतरा तो कहानी बनता उसे पढ़ते हुए हर अधूरे व्यक्ति को लगता किसी ने उसकी रूह पर जरा सा मरहम लगा दिया है कहानियों में कच्ची मिट्टी होती इससे भरे जा सकते गहरे से गहरे ज़ख़्म दो फाँक दिल पर लगा के जरा सी कहानी की मिट्टी टांक देती लड़की अपनी हँसी के कच्चे धागे से ज़ख़्म माचिस लिए घूमती उसकी नज़र में इतनी तपिश थी सियाह आँखें कोयले जैसी नज़र भर देखती तो आँच लगती ज़ख़्म की मिट्टी पर खिलते अमलतास बारिश में झूमते नशे में गुनगुनाते उसका नाम मंत्र बाँधते कि बिजली ना गिर जाये इस पेड़ पर रतजगों के बाद वे आँखें भट्ठी जैसी जलती थीं कभी कभी आँसू भाप बन जाता आसमान से बरसता उसके ये अनजान प्रेमी फँस जाते बहुत तेज बारिश के बाद वाले किसी ट्रैफिक जाम में सारी गाड़ियाँ खड़ी रहतीं अपनी जगह पर वे एक ही सड़क के दो तरफ़ होते एक दूसरे को नहीं देख पाते एक नज़र भी वे अजनबी थे लेकिन जाते हुए एक बार लौट कर आते हाथ मिलाने को कि यकीन हो छुआ हुआ सच है लड़की हँसती सिगरेट से जला देती उनकी उँगलियाँ कहती ज़ख़्म का निशान देखोगे तो पक्का याद रहेगा कि मैं सच में थी सच तो कुछ भी नहीं था इस हर पल बदलती युद्धरत दुनिया में इश्क़ और जंग में सब जायज़ है कहती हुई लड़की किसी बहुत तेज बारिश की रात में पूरा भीगती लेकिन बारिश में गुम नहीं होता आँसू का वो कतरा जिसमें नाम घुला हो वो कतरा चमकता आसमान में वो अजनबी हर बार जब बिजली कड़कते हुए देखता खिड़की से बाहर तो सोचता ये उसके नाम का अक्षर हमेशा कैसे दिखता है सेकंड के क्षणांश में आसमान में लपकती रोशनी की लकीरों में तेज बारिश में गीली सिगरेट आसमान की ओर उठाती लड़की और आसमान को चैलेंज करती उस लड़के को मुझसे जरा भी प्यार नहीं है जो मैं झूठ बोलूँ तो इस सिगरेट को जला कर दिखा भगवान हँसते बेवकूफ लड़की इतना सिंपल टेस्ट आसमान से धरती की ओर बिजली लपकती और सिर्फ़ सिगरेट का सिरा जला कर ज़मींदोज़ हो जाती लड़की गहरा कश लेती हँसती यार भगवान तुम भी ना ये बिजली हमारे दिल पर गिरा कर क़िस्सा तमाम कर देते इतना क्या सोचना है तुमको एक मेरे मर जाने से कुछ भी तो हिसाब किताब गड़बड़ नहीं होगा दुनिया पर भगवान जी कहते जरा जरा मरो तुम इश्क़ में पूरा मत मर जाना जितनी बेवकूफ हो उतनी ही प्यारी भी तो हो शहर दिल्ली से बेइंतहा मुहब्बत करने के कोई सुबूत नहीं हैं मेरे पास सिवाए इसके कि किसी रैंडम से दिन बहुत मुश्किल से पायी हुई एक ख़ाली दोपहर में लिखने बैठी हूँ कहानी मिजाज में घुली हुई है मॉल का गेट सामने है लोग इर्द गिर्द हैं मैं किसकी याद में हूँ मालूम भी नहीं मुहब्बत को तो उस शहर में भी याद करते हैं जहाँ उसके होने का कोई ठिकाना नहीं होता शहर दिल्ली में अभी पलाश और सेमल खिले होंगे लोधी गार्डन में बोगनविला के उस पेड़ पर झूम कर गुलाबी रंग खिला होगा हौज खास की इमारतों के पत्थर अभी पूरी तरह धीपते नहीं हैं शाम को वहाँ बैठा जा सकता है जिसे एक दिन ज़िद करके हौज खास ले गई थी कि देखो ज़िंदगी अभी कमरे से बाहर भी है कि देखो शाम के रंग सुंदर हैं कि देखो तुम्हरे अपने पर्सनल दुख के अलावा दुनिया कितनी बड़ी है वो जिसने उस रोज़ कहा था तुम्हारे साथ यहाँ आ कर पता नहीं क्यों मन करता है कि फिर से पेंट ब्रश उठाऊँ और कुछ पेंटिंग्स बनाऊँ इस जगह की वो जिसने तड़प के कहा था आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है आज आ जाओ बस फिर किसी रोज़ नहीं आना और मैं सिर्फ़ इसलिए नहीं गई थी कि दो दिन ही लगते हैं दुखती हुई आदत के लिए किसी से एक दिन मिलना हमेशा anomaly होता है दिल कभी इस बात का यकीन नहीं करता कि उससे मिल कर जो महसूस हुआ था वो सच का रूह में धँसा हुआ था दिल कहता रहता है एक्सेप्शन था वह उतनी तेज धड़कना वो ख़ुशी का फूल जो खिलता था मुस्कुराता था एक रोज़ का फूल था उस पर भरोसा मत करो वो गलती से बेमौसम खिला था अभी वसंत आने में एक जन्म का फ़ासला है वो लड़की नहीं थी भरम थी उससे दो बार मिल लोगे लगातार तो रूह में ज़ख़्म की तरह दर्ज हो जाएगी फिर चुभेगी हर रोज़ एक तीसरी बार की मुलाकात की ज़िद लिए कि स्पेस में भी ग्राफ प्लॉट करने के लिए दो वेल्यूज़ चाहिए होते हैं एक्स एक्सिस के अलग वाय एक्सिस के अलग समय और स्थान दो बार मिलने से यकीन हो जाता है कि किसी एक जगह पर किसी एक वक्त में वो सचमुच थी मरीचिका के पीछे क्यों भागना यायावर सब कुछ भरम था उसका किसी पुराने खंडहर में आती खुशबू हमेशा किसी प्रेत की होती है किसी अधूरी इच्छा की इन प्रेतों को इग्नोर करना ही सबसे अच्छा उपाय होता है जैसे ही इनके होने का तुमपर असर पड़ने लगेगा तुम्हें मालूम भी नहीं चलेगा और तुम्हारी घड़ी की सुइयाँ उलटी दिशा में घूमने लगेंगी तुम गुज़रा हुआ सारा वक़्त लौटा लेना चाहोगे सिर्फ़ उस एक लड़की के साथ एक शाम एक दोपहर एक मौसम पहली बार जीने के लिए तुम अपना जिया हुआ सब कुछ इरेज कर दोगे उसके लिए वो जो है भी नहीं जो कभी नहीं होगी तुम्हारे आसपास उसने अनाधिकार अपनी साड़ी का आँचल तुम्हारी ओर बढ़ा दिया था कि इसमें धीपा हुआ भीगा हुआ चेहरा पोंछ लो वो अपनी साड़ी के आँचल में गाँठ बाँध लेती तुम्हारी ख़ुशबू फिर तुम्हारी कलाइयों से कपास की गंध उठती और तुम सिगरेट पीते हुए अपनी कलाइयाँ जला लेते लेकिन उसके गीले बालों से उड़ती गंध तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ती बरिस्ता ने कॉफ़ी टेबल पर ला कर रख दी हम दिल्ली में थे या ख़्वाब के किसी शहर में अनायास ज़बान से शुक्रिया कहा और आँख से आँसू उसी समय छलक गए ऐसे कैफ़े में बैठ बिना मतलब एकदम अचानक आँसू से रो देने की वजह कोई माँग ले तो क्या ही कह सकेंगे हम कि लोधी गार्डन में सेमल के पेड़ों का वो छोटा सा जंगल क्या अब भी खिल के आसमान और ज़मीन दोनों को गहरा लाल रंगता है कि शुक्रिया कहना दुखता है कि कॉफ़ी कलेजा जलाती है कि हम कुछ भी कर लें इस तन्हाई के ख़िलाफ़ कोई मुकदमा जीत नहीं सकेंगे कि इतने साल में भी आदत क्यों नहीं पड़ती कहते तो हैं ना कि कफ़स भी हो तो बन जाता है घर आहिस्ता आहिस्ता लेकिन किसी औरत ने क्यों नहीं लिखा कि घर हो जाता है कफ़स आहिस्ता आहिस्ता कि भाग जाने के सपने में गाड़ी उलट जाती है बस खाई में गिर जाती है कि बारिश में भीगते हुए दोस्त की याद आती है तो इतना ही कह पाते हैं वॉइस नोट भेज दिया कर तेरी याद आती है ग़ज़ब ज़िद में दुखती है तन्हाई मुझे कोई बहुत अच्छा लगता है तो उससे सिंपल सवाल पूछती हूँ तुम्हारा सबसे पसंदीदा रंग कौन सा है पता नहीं क्यों शायद उस रंग को उसकी नज़र से देखना होता है शायद उसकी नज़र से दुनिया देखनी होती है मेरे पापा का सबसे फ़ेवरिट रंग हरा था मैंने जब अपनी मर्जी की कलमें खरीदनी शुरू की थीं तो मेरा सबसे पसंदीदा रंग हरा था मेरे पास हमेशा एक हरे रंग का पायलट पेन जरूर रहता था कुछ हादसे आपको कैसे बदल देते हैं ना ज़िंदगी से कोई एक रंग चुरा लेते हैं आप कह भी नहीं सकते ऑलमोस्ट किसी से भी कि आपको हरे रंग से डर लगता है धूसर रंग पसंद था उसे मिट्टी के सारे रंग मैंने कई बार ख़ुद को ऑफ वाइट या beige रंग की साड़ी में लपेटते हुए सोचा वो मुझे देखता तो क्या कहता क्या वो कहता कि मेरी पसंद के रंग की साड़ी में अच्छी लग रही हो क्या उसे मालूम होता कि मैंने जो बस ऐसे ही लाइट कन्वर्सेशन जैसा सवाल किया है उसके इर्द गिर्द मेरी वार्ड ड्रोब बन रही है क्रीम पैंट और ब्लैक शर्ट का मेरा सबसे फ़ेवरिट कॉम्बिनेशन सिर्फ़ ब्लैक ऑन ब्लैक से हराया जा सकता है यार ब्लैक पहन कर मेरी जान लेने आते हो तो पहले वार्न कर दिया करो हम दिल का जिरहबख़्तर पहन कर मिलेंगे तुमसे मेरे दिमाग़ में फालतू चीज़ें सेव्ड रहती हैं शहर के स्पीडब्रेकर का नक्शा है और मेरी ज़िंदगी की जिन चीज़ों को तुमने छुआ है उनका भी चाहे तुमने किसी कॉफ़ी कप से एक घूँट लिया हो किसी ग्लास या बॉटल से मुँह लगा कर पानी पिया हो किसी कॉफ़ी शॉप में लकड़ी के स्टिरर से चीनी मिलायी हो मैं क्या करूँ कि तुम्हारी छुई हर चीज़ को उठा कर दिल के म्यूजियम में स्टोर करती गई हूँ तुम इक रोज़ भूल जाओ कि मैं कॉफ़ी में चीनी नहीं पीती भगवान कसम उसी रोज़ तुमको एकदम से भूल जाऊँगी लेकिन इसके लिए किसी कॉफ़ी शॉप में मिलो तो सही मेरे लिए अमेरिकानो ऑर्डर करो और उसमें अपनी कॉफ़ी की तरह दो चम्मच चीनी डाल दो सिंपल है ना कहो कर सकोगे अप्रेम में इतना मेरे लिए by puja upadhyay at 4 10 pm 1 comment email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest labels 40s almost lovers light my cigarette tangled in my soul older posts home subscribe to posts atom related posts नयी किताब इश्क़ तिलिस्म कहानी है इतराँ की जिसके बदन में चिट्ठियाँ बहती थीं अद्भुत शहर दिलकश लोग और इतनी मुहब्बत जो जन्म पार कई आयामों तक उसका हाथ थामे चलती है आप तस्वीर पर क्लिक कर के किताब amazon पर ख़रीद सकते हैं तलाशी तीन रोज़ इश्क़ दैनिक जागरण बेस्ट्सेलर मेरी पहली किताब तीन रोज़ इश्क़ पाठकों के प्यार का बहुत बहुत शुक्रिया आप तस्वीर पर क्लिक कर के किताब खरीद सकते हैं puja upadhyay bangalore karnataka india i love playing with words they have been my friends for life this blog is an extension of myself some day i will make a movie or a couple of them and write a book and do so many things इक जरा सी जिन्दगी और करने को इत्ता सारा कुछ update in 2015 wrote a book teen roz ishq gum hoti kahaniyan published by penguin available online and in bookstores view my complete profile मन मलंग मन मलंग एक कामयाब आज़ाद ख़याल और घुमक्कड़ लड़की की कहानी है जो अपनी पहचान के तत्व समझने क़ी कोशिश कर रही है तस्वीर को क्लिक करके आप इस उपन्यासिका को पढ़ सकते हैं archive 2026 15 august 5 तुम झूठी कसम मत खाया करो गोलघर चलोगे गंगा एकदम ललमटिया गई होगी तुम कितनी उदास बातें करने लगी हो random notes a half story और शुरुआती अगस्त तुम्हें चिट्ठी में अफ़सोस के नीले हाइड्रेंजिया भेज july 1 june 1 may 1 april 1 march 4 february 1 january 1 2025 5 december 1 november 1 october 1 march 2 2024 16 november 4 october 1 september 1 august 2 july 1 may 1 april 4 february 1 january 1 2023 5 december 1 november 1 march 3 2022 5 december 1 november 1 october 1 july 1 january 1 2021 8 october 1 september 1 june 2 march 3 february 1 2020 5 july 1 may 1 april 2 january 1 2019 49 november 2 october 3 september 6 august 5 july 4 june 2 may 5 april 6 march 4 february 5 january 7 2018 41 december 9 november 4 october 5 september 2 august 1 july 2 june 1 may 2 april 2 march 2 february 5 january 6 2017 58 december 6 november 12 october 14 september 5 august 7 july 7 june 1 may 1 march 1 february 4 2016 25 december 2 november 3 october 1 september 1 june 1 may 4 april 2 february 4 january 7 2015 58 december 5 november 7 october 5 september 9 august 2 july 6 june 1 may 3 april 2 march 3 february 3 january 12 2014 40 december 6 november 4 october 5 september 6 august 3 july 2 may 2 april 2 march 3 february 3 january 4 2013 61 december 6 november 10 october 3 september 7 august 3 july 2 june 2 may 7 april 5 march 10 february 4 january 2 2012 128 december 5 november 8 october 10 september 3 august 2 july 8 june 6 may 18 april 14 march 11 february 17 january 26 2011 101 december 25 november 13 october 8 september 7 august 5 july 5 june 7 may 3 april 6 march 6 february 6 january 10 2010 100 december 15 november 11 october 8 september 5 august 2 july 7 june 9 may 8 april 12 march 6 february 9 january 8 2009 109 december 5 november 5 october 6 september 3 august 8 july 6 june 6 may 7 april 8 march 17 february 26 january 12 2008 134 december 21 november 15 october 11 september 7 august 8 july 8 june 20 may 10 april 21 march 6 february 4 january 3 2007 54 october 5 september 6 august 7 july 8 june 12 may 16 the blogs i keep going back to khayaali pulao roothe jo roothe lyrics 4 months ago ओझा उवाच उत्तम आहार पशु आहार 1 year ago संजय व्यास हाथ से लिखी किताब 1 year ago अज़दक एक जवान साथिन के लिए जो अब कहां जवान रही 7 years ago मैं घुमन्तू चिंता का एक सबब सिक्किम में 8 years ago काहे को ब्याहे बिदेस सभ्य और कुलीन पुरुषों ने उसे ऊँचे दर्जे की वेश्या कहा इंटेलिजेंट औरतों ने बिम्बों मोटे दिमाग की आवारा 8 years ago सबद अपशब्द प्रेम पर पांच कविताएँ अजंता देव 9 years ago कर्मनाशा बचा रहे थोड़ा मूरखपन 10 years ago दफ़् अतन कैलेंडर बदलने से पहले 14 years ago show 5 show all पानियों के रंग 30s days of being wild लिखना पागल लड़की कविता सा कुछ कहानी रिश्ते सुनो इश्क़ diary शहर the writer s diary बावरा मन going to be thirty in few more years lost poetry midnight madness अभयदान बात की तलाश जारी है कहाँ हो तुम माँ सिगरेट आवारगी loving strangers romance तिलिस्म अलाय बिलाय कचमहुआ notes to myself बचपन arbit mood board muse झूठ सच दिल्ली musings जानां scribbles random जान ले लो मेरी चाँद दिल्ली मेरी जान in the mood fr love we only said goodbye with words चिट्ठियाँ jnu intezar my heroes rough sheet montage tum jo mere ho खुराफातें sepia देर रात बारिश kunal ऑफिस गाँव फिल्में ब्लॉग्गिंग मौसम travelog personal ओए होए ख़ामोशी नदी whisky पटना art review बिहारी खिड़की true lies कवि कविता की तलाश krakow diaries poland bike चिरकुटपंथी छोटी कहानी जान फाउंटेन पेन junkyard diaries auswitz techspeak गफलत गुरुदत्त 2046 switzerland wong kar wai god is a postman इतरां most read blog posts दिल के बहलाने को ग़ालिब ख्याल अच्छा है हर शौक़ की एक एक्सपायरी डेट होती है मेरे कुछ शौक़ जो बेमौत मर गए किसी न किसी कारण से या जिंदगी में उलझे रहने के गोलघर चलोगे गंगा एकदम ललमटिया गई होगी it will never be not strange कि सपने में बौखते हुए तुम अचानक से न टक...
|