Meta tags:
description= hindi personal blog with stories and poems;
Headings (most frequently used words):
2026, august, 26, तुम, से, march, के, हो, 19, posts, इश्क़, blog, on, में, की, पर, है, लिए, pages, 13, 12, 03, 02, july, june, may, 29, april, 24, related, नयी, किताब, तिलिस्म, तलाशी, तीन, रोज़, मन, मलंग, archive, the, blogs, keep, going, back, to, पानियों, रंग, most, read, followers, photographs, this, झूठी, कसम, मत, खाया, करो, गोलघर, चलोगे, गंगा, एकदम, ललमटिया, गई, होगी, कितनी, उदास, बातें, करने, लगी, random, notes, half, story, और, शुरुआती, अगस्त, तुम्हें, चिट्ठी, अफ़सोस, नीले, हाइड्रेंजिया, भेज, दूँ, उम्मीद, ओवरडोज़, मर, जाओ, इसी, काबिल, जिस, दिन, तुम्हारी, याद, दुखनी, बंद, जाएगी, चीनी, छोड़, देंगे, smokers, promise, ओके, your, name, is, question, drilled, my, heart, चोट, फूँक, मारने, दुखना, कम, होता, सच्ची, हमारी, सिगरेट, उसके, एक, कश, मार, लेने, हमारे, भीतर, कोई, पुरातन, आग, बुझ, जाती, छोटी, गोल्ड, फ्लेक, दिल, नन्हे, लेकिन, मज़बूत, टांके, लगाने, कहो, कर, सकोगे, अप्रेम, इतना, मेरे,
Text of the page (most frequently used words):
में (507), नहीं (407), हैं (297), कोई (135), लेकिन (109), कुछ (108), तुम (106), किसी (102), मैं (100), हूँ (99), होता (98), कभी (90), बहुत (84), लिए (83), मुझे (81), हुए (80), मेरे (78), दिल (77), क्या (75), लगता (73), तुम्हें (70), रहा (57), तुम्हारे (57), रहे (56), #सिगरेट (56), साथ (55), याद (54), रही (53), मुहब्बत (53), शहर (52), हुआ (52), होती (51), लोग (50), बार (50), फिर (47), जाने (45), अपने (43), पास (43), क्यों (42), जैसे (42), तरह (42), होते (41), इतना (41), भीतर (41), कहानी (40), हाथ (40), दिन (39), दुनिया (39), जाते (38), उसके (38), मेरी (38), पहले (38), तुमसे (37), share (36), जाता (36), करने (35), ठीक (35), अच्छा (34), रंग (34), चाहिए (34), उसे (33), बाद (32), मैंने (32), मालूम (32), हमारे (32), ऐसे (31), हमेशा (31), नाम (30), तुम्हारा (30), थोड़ा (30), एकदम (29), लड़की (29), समय (29), तुम्हारी (29), वाले (28), ऐसा (28), बात (27), अपनी (27), हुई (27), मेरा (27), पानी (27), आता (27), the (26), नदी (26), गया (26), सकते (25), ज़िंदगी (25), करते (25), जाती (24), पूरा (24), रोज़ (24), साल (24), आती (24), उससे (24), रहता (24), ज़्यादा (24), होने (23), इश्क़ (23), लगा (23), दोस्त (23), शायद (23), करता (23), देख (22), छोटी (22), जन्म (22), किया (22), रहती (22), होगा (22), कहीं (22), हमको (22), सिर्फ़ (21), होना (21), प्यार (20), ख़ुद (20), जगह (20), कॉफ़ी (20), पता (20), तुमको (20), दुख (20), करना (20), वाली (20), कितने (20), कितना (19), सारे (19), वक्त (19), august (19), उसका (19), आसमान (19), लगे (19), दूर (19), वाला (19), चीज़ (18), बाहर (18), जान (18), march (18), थीं (18), दिया (18), कहते (18), गाड़ी (18), भूल (18), काम (18), समझ (18), may (17), july (17), october (17), करो (17), इतनी (17), उसकी (17), सकता (17), तुमने (17), हिसाब (17), पूरी (17), वहाँ (17), अलग (17), मिलने (17), चाय (17), छोटे (17), this (16), april (16), november (16), जाये (16), बिना (16), यार (16), जाना (16), पत्थर (16), ख़त (16), गाँव (15), june (15), september (15), january (15), february (15), जरा (15), दुखता (15), कौन (15), इसलिए (15), लोगों (15), धीरे (15), आधी (15), देर (14), कहाँ (14), december (14), चिट्ठी (14), लगी (14), जाओ (14), यहाँ (14), मिल (14), चले (14), उसको (14), दर्द (14), अभी (13), ऐसी (13), बीच (13), बातें (13), 2026 (13), puja (13), upadhyay (13), पेड़ (13), सारी (13), लौट (13), दोनों (13), कैसे (13), देखो (13), मिलना (13), आने (13), सुबह (13), अक्सर (13), उन्हें (13), जीवन (13), जाएगा (13), मिलते (13), गुनाह (13), तारामाछी (13), and (12), मम्मी (12), बचपन (12), किताब (12), कितनी (12), pinterest (12), facebook (12), blogthis (12), email (12), आते (12), इतने (12), सबसे (12), साड़ी (12), अच्छी (12), भगवान (12), सही (12), पेंट (12), गंध (12), पीते (12), दिनों (12), थोड़े (12), आसान (12), दोस्तों (12), इसी (12), बड़ा (12), हवा (12), ट्रेन (12), you (11), मिलती (11), अचानक (11), मौसम (11), सारा (11), बहती (11), तेज (11), जला (11), ज़मीन (11), बदल (11), लेते (11), जैसा (11), मुश्किल (11), फूल (11), गोल्ड (11), फ्लेक (11), बैठे (11), रहते (11), स्पेशल (11), जिस (11), पेंटिंग (11), पसंद (10), गंगा (10), अफ़सोस (10), पहली (10), labels (10), 40s (10), आँसू (10), ज़ख़्म (10), देती (10), लगती (10), अजनबी (10), सवाल (10), देते (10), करती (10), कहो (10), लड़के (10), मुझसे (10), कमरे (10), अधूरी (10), अपना (10), किस (10), जाएँगे (10), थोड़ी (10), बना (10), किनारे (10), देखने (10), ज़िंदा (10), जायें (10), अगर (10), चाहती (10), टुकड़े (10), समंदर (10), सकती (10), बारे (9), नीचे (9), सपने (9), बारिश (9), लिखना (9), ago (9), भेज (9), तीन (9), आत्मा (9), जहाँ (9), काग़ज़ (9), मिट्टी (9), अमलतास (9), सड़क (9), गहरा (9), कहता (9), इर्द (9), गिर्द (9), उसमें (9), लेती (9), लिखने (9), लगते (9), जाएगी (9), पुराने (9), गर्म (9), पीने (9), किरदार (9), उनके (9), वैसे (9), लिख (9), क्यूंकि (9), चाहते (9), अकेले (9), दूँ (9), आख़िर (9), हमारी (9), बंद (9), दें (9), काँच (9), फ़िल्म (9), बाँध (8), हों (8), होगी (8), रहने (8), चिट्ठियाँ (8), love (8), बचा (8), उदास (8), बदन (8), चलती (8), काफ़ी (8), नज़र (8), जैसी (8), पाते (8), देने (8), जंगल (8), आदत (8), लेने (8), चीज़ें (8), दिखता (8), महसूस (8), उसने (8), comments (8), देना (8), कहानियाँ (8), वही (8), ख़राब (8), आख़िरी (8), हमें (8), हमारा (8), सोचती (8), जूते (8), दिए (8), हिस्से (8), बनाना (8), बताओ (8), गोल (8), छोड़ (8), चली (8), हॉस्टल (8), हुआन (8), are (7), चाहे (7), रखा (7), भाई (7), कहा (7), औरत (7), दिल्ली (7), तिलिस्म (7), years (7), पहचान (7), जिसके (7), हिस्सा (7), कहानियों (7), ट्रैफिक (7), दूसरे (7), यकीन (7), मतलब (7), छोटा (7), सोचा (7), चीनी (7), होंगे (7), शाम (7), सुंदर (7), आना (7), लगने (7), गर्मी (7), जरूरी (7), शब्द (7), करें (7), करेंगे (7), मिले (7), जितना (7), उतर (7), इंतज़ार (7), अच्छे (7), जल्दी (7), खाना (7), घूम (7), इंटेंस (7), हमसे (7), पिछले (7), मिला (7), टिकट (7), देखा (7), ऊपर (7), बने (7), हथेली (7), चला (7), रखे (7), बुझा (7), वापस (7), हमने (7), गर्माहट (7), बच्चे (7), ख़ुश (7), कमरा (7), जानती (7), कैनवास (7), सीधे (7), लेकर (7), पूछ (7), गिट्ठा (7), प्लेटफार्म (7), have (6), for (6), your (6), पति (6), पटना (6), रात (6), नीले (6), पढ़ (6), soul (6), उसी (6), रूह (6), बनता (6), देखती (6), उनकी (6), आँख (6), माँग (6), लाल (6), लिखा (6), सिंपल (6), देखना (6), पापा (6), शुरू (6), पहन (6), दिमाग़ (6), उनका (6), इसके (6), डाल (6), ख़ाली (6), दोपहर (6), सामने (6), गलती (6), लेना (6), छुट्टी (6), वैसा (6), इतवार (6), आवाज़ (6), चलते (6), मिलता (6), टूटे (6), सके (6), सकें (6), जिससे (6), लगभग (6), बिल्कुल (6), पड़ता (6), मिनट (6), धूप (6), जानते (6), किस्से (6), देखते (6), सड़कें (6), उड़ (6), पोस्टकार्ड (6), जवाब (6), शहरों (6), पूरे (6), गीत (6), बाक़ी (6), ख़त्म (6), पड़ (6), मार (6), पड़ेगा (6), देखे (6), ख़ून (6), पहनी (6), मायके (6), सिवा (6), देंगे (6), जिम (6), आधे (6), रूमाल (6), नदियाँ (6), हाँ (6), all (5), blog (5), posts (5), not (5), will (5), पसंदीदा (5), तरफ़ (5), रखने (5), गोलघर (5), चलोगे (5), पेन (5), खिड़की (5), चाँद (5), सुनो (5), पागल (5), प्रेम (5), लिखी (5), हाइड्रेंजिया (5), समझने (5), कोशिश (5), तस्वीर (5), छूट (5), खाली (5), सीने (5), क्यूँ (5), मरहम (5), बिजली (5), गिर (5), खड़ी (5), कहती (5), बैठ (5), कहना (5), ज़िद (5), पूछती (5), फ़ेवरिट (5), ब्लैक (5), चीज़ों (5), लिया (5), करूँ (5), अमेरिकानो (5), गेट (5), भरोसा (5), जिया (5), आँचल (5), चेहरा (5), कैसा (5), लिखते (5), चलने (5), बुला (5), भरा (5), भले (5), बैग (5), निकलते (5), जीना (5), पोस्टकार्ड्स (5), उतार (5), समझा (5), पत्ते (5), किए (5), लौटने (5), ईश्वर (5), रुक (5), नियम (5), धान (5), वाक्य (5), वरना (5), पाती (5), इमारत (5), ग़लत (5), स्टेशन (5), सोचो (5), महबूब (5), टाइप (5), touch (5), लड़कों (5), फ़ोन (5), मफ़लर (5), चित्रगुप्त (5), माफ (5), can (4), जन्मदिन (4), काश (4), तीसरी (4), random (4), notes (4), शौक़ (4), कारण (4), ख्याल (4), कविता (4), with (4), myself (4), माँ (4), diary (4), झूठी (4), करके (4), things (4), ख़रीद (4), comment (4), कतरा (4), प्रेमी (4), वहीं (4), कच्ची (4), गहरे (4), आँखें (4), बरिस्ता (4), पेड़ों (4), तन्हाई (4), पड़ती (4), आहिस्ता (4), तेरी (4), हरे (4), देखता (4), शर्ट (4), मिलेंगे (4), घूँट (4), लकड़ी (4), उठा (4), जाऊँगी (4), ऑर्डर (4), अक्षर (4), दिखा (4), बेवकूफ (4), बैठी (4), गुलाबी (4), जिसे (4), अलावा (4), इच्छा (4), घूमने (4), वक़्त (4), आसपास (4), इसमें (4), ख़ुशबू (4), उड़ती (4), बनाने (4), चाह (4), इत्मीनान (4), परेशान (4), एयरपोर्ट (4), पर्सन (4), दूसरी (4), शोर (4), पाये (4), बैंगलोर (4), चाहता (4), भीड़ (4), that (4), देखी (4), तीनों (4), ऑप्शन (4), इंटेंसिटी (4), इसका (4), खोल (4), क़ायदे (4), अगले (4), उनसे (4), शेर (4), तैयारी (4), लिखे (4), ठंढी (4), इलाज (4), मैदान (4), पहला (4), बड़े (4), कलेजे (4), दुखते (4), मंदिर (4), उम्र (4), लिखूँ (4), पकड़ (4), लिखती (4), पाता (4), प्रेजेंट (4), फ्यूचर (4), देता (4), चिंगारी (4), सुन (4), बचाये (4), मिली (4), बिछोह (4), सफ़र (4), पुरातन (4), बेहतर (4), कहें (4), जायेंगे (4), दिक्कत (4), रास्ते (4), दिखते (4), बारी (4), दीवार (4), खुश (4), जाऊँ (4), सैनिक (4), बनी (4), रंगों (4), हथेलियों (4), just (4), heart (4), इसे (4), रफ़्तार (4), असल (4), आयेगा (4), लाने (4), लड़कियाँ (4), काट (4), अचरज (4), बच्चों (4), आदमी (4), टाइम (4), जेब (4), पैसे (4), चाहा (4), लट्टू (4), डॉक्टर्स (4), मृत्यु (4), चाभी (4), रेगिस्तान (4), नदियों (4), चलता (4), जानना (4), क्रिस्टीना (4), मारिया (4), when (3), 2014 (3), back (3), them (3), want (3), मर्जी (3), जाए (3), पैर (3), half (3), story (3), शुरुआती (3), अगस्त (3), strange (3), बौखते (3), धुंध (3), भरी (3), इमारतें (3), ललमटिया (3), उलझे (3), तलाश (3), ऑफिस (3), झूठ (3), show (3), काहे (3), कसम (3), खाया (3), क्लिक (3), शुक्रिया (3), cigarette (3), almost (3), ज़रा (3), हासिल (3), अधूरे (3), इससे (3), फाँक (3), टांक (3), हँसी (3), कच्चे (3), धागे (3), घूमती (3), गाड़ियाँ (3), पक्का (3), बदलती (3), जिसमें (3), चमकता (3), टेबल (3), कैफ़े (3), सकेंगे (3), कलेजा (3), जलाती (3), लें (3), हरा (3), आपको (3), ऑलमोस्ट (3), वाइट (3), जिन (3), मुँह (3), पीती (3), सकोगे (3), लकीरों (3), गिरा (3), जितनी (3), उतनी (3), किसकी (3), खिले (3), खास (3), पर्सनल (3), जिसने (3), ख़ुशी (3), वसंत (3), भरम (3), लगातार (3), स्पेस (3), एक्सिस (3), असर (3), लगेगा (3), चलेगा (3), घड़ी (3), दिशा (3), जीने (3), दोगे (3), चारागर (3), गोली (3), अमरूद (3), नोटबुक (3), कहेंगे (3), थर्ड (3), संगीत (3), गिनती (3), गले (3), इंसान (3), रोते (3), मायका (3), जिनके (3), our (3), बाँहें (3), बुरी (3), चामुंडा (3), फोटो (3), खाने (3), बहन (3), स्वाद (3), बीत (3), एब्सेंस (3), पाँच (3), झुमके (3), वाक़ई (3), पुरानी (3), फ्लाइट (3), उड़ते (3), पहुँचे (3), प्लेन (3), बोर्ड (3), जन्मों (3), सामान (3), कुएँ (3), गांव (3), इनारा (3), जगहों (3), स्टारबक्स (3), बादल (3), सोचे (3), जिन्हें (3), चुपचाप (3), सीख (3), मांगने (3), जरूरत (3), किसको (3), चिता (3), कुरियर (3), डाकिया (3), पढ़े (3), पूछा (3), गवाह (3), जिन्होंने (3), सालों (3), बैठना (3), गहरी (3), सुना (3), गाना (3), वर्शन (3), पास्ट (3), रखती (3), आया (3), सुलगने (3), जलता (3), बुझ (3), बनाए (3), हृदय (3), आधा (3), बता (3), डॉक्टर (3), ज़रूरी (3), बची (3), ढंग (3), हफ़्ते (3), सपना (3), आजकल (3), बॉडी (3), कार (3), सुनते (3), उठता (3), लपेट (3), पुआल (3), बेचैन (3), उनमें (3), चोट (3), बचाने (3), भूलना (3), रहना (3), जादू (3), बिछड़ने (3), तेरे (3), रोना (3), सच्ची (3), स्ट्रेंज (3), फिक्स (3), मूवमेंट (3), घूमता (3), जहाज़ (3), थिर (3), खेल (3), पूछना (3), भूगोल (3), बोल (3), शरीर (3), बहते (3), ऐबस्ट्रैक्ट (3), ससुराल (3), सबके (3), बनाते (3), वगैरह (3), क्लास (3), मुहल्ले (3), सोच (3), पेनकिलर (3), जाओगे (3), मिलोगे (3), ओके (3), पट्टी (3), गीला (3), तुलसी (3), धुन (3), सुनाते (3), बदले (3), उम्मीद (3), flashfiction (3), करे (3), line (3), scar (3), नॉर्मल (3), हाथों (3), कंचा (3), मुट्ठी (3), साफ़ (3), चुभने (3), तोड़ना (3), ताले (3), लड़कियां (3), यूँ (3), चढ़ (3), खड़ाऊँ (3), उलझती (3), संगमरमर (3), खुदे (3), इमैजिनरी (3), पहाड़ (3), भारी (3), सिस्टम (3), पाने (3), कर्म (3), क्यूट (3), विकी (3), तसल्ली (3), पहुँचने (3), 2007 (2), 2016 (2), much (2), photographs (2), were (2), फिल्म (2), बेहद (2), रिवोल्वर (2), खरीदने (2), तलाशा (2), पत्नी (2), अंदेशा (2), never (2), टकराओ (2), स्काईलाइन (2), न्यू (2), यॉर्क (2), god (2), diaries (2), true (2), ख़ामोशी (2), travelog (2), words (2), mood (2), going (2), more (2), writer (2), रिश्ते (2), days (2), being (2), wild (2), बदलने (2), कविताएँ (2), ऊँचे (2), चिंता (2), जवान (2), year (2), आहार (2), roothe (2), 2015 (2), मलंग (2), they (2), life (2), day (2), book (2), इत्ता (2), bangalore (2), amazon (2), home (2), light (2), मायावी (2), डरती (2), जज़्ब (2), भटके (2), सुख (2), पढ़ते (2), व्यक्ति (2), माचिस (2), सियाह (2), कोयले (2), खिलते (2), मंत्र (2), जलती (2), छुआ (2), हँसती (2), उँगलियाँ (2), रहेगा (2), गुम (2), लोधी (2), गार्डन (2), सेमल (2), जीत (2), कफ़स (2), भाग (2), उलट (2), खाई (2), नोट (2), ग़ज़ब (2), दुखती (2), हादसे (2), चुरा (2), कॉम्बिनेशन (2), फालतू (2), नक्शा (2), ग्लास (2), बॉटल (2), शॉप (2), अप्रेम (2), सोचता (2), सेकंड (2), लपकती (2), गीली (2), हँसते (2), धरती (2), क़िस्सा (2), तमाम (2), सोचना (2), प्यारी (2), सिवाए (2), रैंडम (2), पायी (2), मॉल (2), खिला (2), हौज (2), तुम्हरे (2), बड़ी (2), ब्रश (2), पेंटिंग्स (2), धँसा (2), धड़कना (2), खिलता (2), लोगे (2), दर्ज (2), पीछे (2), उपाय (2), अनाधिकार (2), पोंछ (2), कपास (2), उठती (2), गीले (2), बालों (2), किससे (2), स्टॉप (2), पियेंगे (2), ढेर (2), जलने (2), स्कूल (2), लटके (2), धागा (2), वैसी (2), मग्गे (2), दोहराव (2), खूब (2), जोर (2), पेंसिल (2), खुरच (2), granted (2), नींद (2), घंटे (2), मुद्दे (2), फर्स्ट (2), काल्पनिक (2), जिसपर (2), ध्यान (2), मेंटली (2), सूनामी (2), टपरी (2), यही (2), जली (2), कड़वी (2), खिंच (2), उतना (2), लौटे (2), मुझ (2), विदा (2), माँगते (2), ज़रूरत (2), कुर्सियाँ (2), कॉलेज (2), पॉलिटिक्स (2), iimc (2), सोशल (2), घास (2), उखाड़ (2), भूख (2), ज़ोर (2), प्याज़ (2), समझायें (2), टेम्परेचर (2), लाए (2), नोटबुक्स (2), पढ़ा (2), राइटर (2), बगैर (2), फ़ायदा (2), चुकी (2), नंबर्स (2), बिछड़े (2), लम्हे (2), हालाँकि (2), बुलाने (2), बहाने (2), लौंग (2), ताम (2), झाम (2), किरदारों (2), तैयार (2), परफ्यूम (2), मिलेगा (2), रानी (2), वाव (2), सीढ़ियों (2), कुआँ (2), साढ़े (2), बजे (2), बीस (2), चालीस (2), ड्राइव (2), अंदर (2), पहुँच (2), चुके (2), दोस्ती (2), पाया (2), भीतरी (2), आँगन (2), गोहाल (2), खेत (2), अर्थात् (2), धोना (2), बर्तन (2), राख (2), तल्ले (2), ठंढा (2), अजीब (2), फील (2), प्राचीन (2), दुखना (2), डूबता (2), स्टूल (2), फूलों (2), अटकती (2), कुर्ता (2), ख़रीदे (2), नोटिस (2), मान (2), जाएँ (2), बावजूद (2), भीख (2), चाक (2), बकवास (2), लगाने (2), ख्वाहिशों (2), बनवा (2), मिलेगी (2), अदालत (2), पोंछते (2), डिलीवर (2), पूछें (2), सिर्फ (2), प्रेमियों (2), डिब्बा (2), पोस्टऑफ़िस (2), पहचानते (2), दुखने (2), पसीने (2), आयें (2), ट्रैवल (2), तागा (2), soltane (2), ghalbhan (2), ठहर (2), बैठो (2), बहादुर (2), सलाह (2), तरीके (2), फर्श (2), जलाने (2), आँसुओं (2), तड़पता (2), हूक (2), ईरान (2), तरीक़े (2), नामुमकिन (2), memory (2), रुकना (2), तोड़ (2), पहाड़ों (2), हटा (2), रुको (2), बताते (2), खाते (2), डिसिप्लिन (2), लागू (2), पीना (2), पीनी (2), खत्म (2), उठी (2), हॉट (2), आइस्ड (2), ड्रिंक्स (2), बोलना (2), कोल्ड (2), शोर्ट (2), कुल्ला (2), पड़ा (2), खींच (2), सोचते (2), शर्ट्स (2), लगना (2), मौत (2), चुन (2), मरते (2), नशा (2), चलाने (2), धुआँ (2), रास्ता (2), स्टेट (2), आगे (2), देह (2), नुकीला (2), गेंदा (2), अपनेआप (2), हालांकि (2), सकूँ (2), रहें (2), सलीके (2), घबराहट (2), चलना (2), इसको (2), टुकड़ा (2), पूछते (2), फूँक (2), इसकी (2), बनाती (2), सड़कों (2), बैठने (2), भुला (2), दरअसल (2), बर्थडे (2), अजनबियों (2), बताना (2), साड़ियों (2), बिछड़ते (2), टूट (2), निकले (2), ग़म (2), बुने (2), नीली (2), दुबारा (2), रिपीट (2), उगता (2), बुना (2), ऑफ़ (2), दिखेगा (2), बदलता (2), समतल (2), मोशन (2), तेज़ी (2), ऊँची (2), लहूलुहान (2), क्रिया (2), स्क्रू (2), घुमा (2), ड्रिल (2), लैंडस्केप (2), बहने (2), ठोक (2), कलाई (2), लॉजिक (2), शुरुआत (2), सराय (2), बाशिंदों (2), गिनते (2), कमाल (2), खोलना (2), पड़ना (2), क्वांटम (2), इंटैंग्लमेंट (2), बुद्धि (2), छूटा (2), पिता (2), लिवा (2), खेती (2), औरतें (2), गाय (2), खजूर (2), शादी (2), पढ़ने (2), टूरिस्ट (2), स्पॉट (2), बंगाली (2), अधिकतर (2), नानाजी (2), रिक्शा (2), मोबाइल (2), शमशान (2), बर्फ (2), ग्लेशियर (2), ऊर्जा (2), इस्तेमाल (2), क़सम (2), दुखनी (2), करोगे (2), ट्रेनर (2), sole (2), उसपर (2), बाबा (2), ज़ुबान (2), फ़िलहाल (2), दुखा (2), माथा (2), पाँव (2), पाओगे (2), बातों (2), आईने (2), घाट (2), बगल (2), पैदल (2), बम्पर (2), लिटरली (2), गूगल (2), मैप (2), किन (2), सड़को (2), परिचित (2), कच्चा (2), पकड़ना (2), अगली (2), अगरबत्ती (2), कूद (2), लौटते (2), गोबर (2), बाँधा (2), हनुमान (2), देवता (2), लड़का (2), रहो (2), ओवरडोज़ (2), काबिल (2), पहुँचती (2), पक्के (2), पहुँचूँगी (2), बिफ़ोर (2), आऊँगी (2), अमीर (2), किस्म (2), बगीचा (2), औक़ात (2), भूलने (2), व्यस्त (2), पायेंगे (2), राइटर्स (2), ब्लॉक (2), बारीक (2), लेवल (2), palm (2), see (2), feel (2), real (2), but (2), बीमारी (2), करूँगी (2), आँखों (2), रोपा (2), ब्रेक (2), रूम (2), सिप (2), अलाव (2), कील (2), खून (2), रोकने (2), भींचा (2), घाव (2), उन्होंने (2), समझाया (2), कल्पना (2), दिखाते (2), बेतरतीब (2), बनाई (2), मेज़ (2), दौड़ती (2), गलियारे (2), ताला (2), जबरदस्ती (2), करेंगी (2), जल्द (2), करा (2), कमरों (2), दरवाज़े (2), बांध (2), प्लेटफॉर्म (2), अपराध (2), काढ़े (2), कढ़ाई (2), टाँके (2), बटन (2), लूँ (2), चप्पल (2), राम (2), पांव (2), सवालों (2), रेलवे (2), पटरी (2), पुल (2), बुनाई (2), धुंधले (2), बनाओगे (2), काली (2), person (2), लाज़िमी (2), क़ानून (2), कहूँ (2), तूफ़ान (2), वार्निंग (2), गिरोगे (2), गिरना (2), फैक्ट (2), करवा (2), सब्र (2), बिछड़ (2), आयेंगे (2), दारू (2), एक्सीडेंट (2), जीते (2), ड्राइवर (2), हैंडसम (2), गॉड (2), गर्ल (2), झेलना (2), लंबी (2), खड़े (2), बतियाते (2), पैरों (2), आर्या (2), हरिद्वार (2), एक्स्ट्रा (2), सरस्वती (2), पते (2), hugs (2), चाहेंगे (2), समझना (2), बार्सिलोना (2), क्रिएटिव (2), ऐब्सट्रैक्ट (2), पोलॉक (2), लहरें (2), उड़ता (2), जितने (2), रखना (2), बेचैनी (2), कोलोराडो (2), वाक़ये (2), इकोसिस्टम (2), करेगा (2), रहस्य (2), पहुंचते (2), बुरे (2), फेंक (2), रोक (2), www, laharein, blogspot, com, rights, reserved, picture, window, theme, powered, blogger, wasn, aware, copyrights, started, before, lot, images, without, credits, search, delete, credit, creators, recent, taken, find, image, here, please, let, know, immediately, remove, sorry, pictures, provide, reference, kind, imagery, had, mind, writing, commercial, gains, from, followers, समस्या, ज्यादा, यानि, बादशाहत, आपकी, मांगो, राजकुमा, pen, ultimate, birthday, यारों, कहूँगी, श्वेत, श्याम, यादें, vintage, पेरि, एक्सपायरी, डेट, बेमौत, जिंदगी, बहलाने, ग़ालिब, most, read, इतरां, postman, wong, kar, wai, switzerland, 2046, गुरुदत्त, गफलत, techspeak, auswitz, junkyard, फाउंटेन, चिरकुटपंथी, bike, poland, krakow, कवि, lies, बिहारी, review, art, whisky, होए, personal, ब्लॉग्गिंग, फिल्में, kunal, sepia, खुराफातें, tum, mere, montage, rough, sheet, heroes, intezar, jnu, only, said, goodbye, scribbles, जानां, musings, muse, board, arbit, कचमहुआ, अलाय, बिलाय, romance, loving, strangers, आवारगी, जारी, अभयदान, midnight, madness, lost, poetry, thirty, few, बावरा, 30s, पानियों, कैलेंडर, दफ़्, अतन, थोड़ा, मूरखपन, कर्मनाशा, अपशब्द, पांच, अजंता, देव, सबद, सभ्य, कुलीन, पुरुषों, दर्जे, वेश्या, इंटेलिजेंट, औरतों, बिम्बों, मोटे, दिमाग, आवारा, ब्याहे, बिदेस, सबब, सिक्किम, घुमन्तू, साथिन, कहां, अज़दक, संजय, व्यास, उत्तम, पशु, ओझा, उवाच, months, lyrics, khayaali, pulao, blogs, keep, 134, 2008, 109, 2009, 100, 2010, 101, 2011, 128, 2012, 2013, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023, 2024, 2025, archive, कामयाब, आज़ाद, ख़याल, घुमक्कड़, तत्व, क़ी, उपन्यासिका, view, complete, profile, playing, been, friends, extension, some, make, movie, couple, write, many, जिन्दगी, update, wrote, teen, roz, ishq, gum, hoti, kahaniyan, published, penguin, available, online, bookstores, karnataka, india, दैनिक, जागरण, बेस्ट्सेलर, पाठकों, खरीद, तलाशी, इतराँ, अद्भुत, दिलकश, पार, आयामों, थामे, नयी, related, subscribe, atom, older, tangled, lovers, कतरे, क़ैद, ग़ुम, फिरते, पुरसुकून, किसने, सुकून, ग़ायब, फिसल, भरे, तपिश, आँच, झूमते, नशे, गुनगुनाते, बाँधते, रतजगों, भट्ठी, भाप, बरसता, अनजान, फँस, जाम, रहतीं, मिलाने, निशान, देखोगे, युद्धरत, जंग, जायज़, भीगती, घुला, ख़्वाब, अनायास, ज़बान, छलक, वजह, खिल, रंगता, ख़िलाफ़, मुकदमा, भीगते, वॉइस, देखनी, कलमें, खरीदनी, पायलट, जरूर, धूसर, beige, लपेटते, लाइट, कन्वर्सेशन, वार्ड, ड्रोब, क्रीम, पैंट, हराया, वार्न, जिरहबख़्तर, सेव्ड, स्पीडब्रेकर, पिया, स्टिरर, मिलायी, छुई, म्यूजियम, स्टोर, मिलो, चम्मच, कड़कते, क्षणांश, रोशनी, उठाती, चैलेंज, बोलूँ, टेस्ट, सिरा, ज़मींदोज़, गड़बड़, मरो, बेइंतहा, सुबूत, मिजाज, घुली, ठिकाना, पलाश, बोगनविला, झूम, इमारतों, धीपते, बैठा, उठाऊँ, बनाऊँ, तड़प, anomaly, एक्सेप्शन, मुस्कुराता, बेमौसम, फ़ासला, चुभेगी, मुलाकात, ग्राफ, प्लॉट, वेल्यूज़, एक्स, वाय, स्थान, सचमुच, मरीचिका, भागना, यायावर, खंडहर, खुशबू, प्रेत, प्रेतों, इग्नोर, इनके, तुमपर, पड़ने, सुइयाँ, उलटी, लगेंगी, गुज़रा, लौटा, चाहोगे, इरेज, बढ़ा, धीपा, भीगा, गाँठ, कलाइयों, कलाइयाँ, पीछा, छोड़ती, finding, चुप्पी, खानी, सॉल्यूशन, मर्ज़, साइज, ऑपरेशन, लगेगी, सिलाई, तसल्लीबख़्श, नानीघर, गलियों, धूल, फाँकते, पकेगा, लगाते, माँझे, बल्ब, ट्यूबलाइट, कचरे, ढूँढने, डेयरिंग, कमसेकम, 350ml, होनी, मजा, कुल्हड़, लार्ज, मीडियम, टेस्टिंग, कराते, सीखते, गड़ा, डेस्क, डिवाइडर, चोरी, उलझ, बिंदु, झेल, साधिकार, चुनें, बोलते, किस्सागो, पंखे, नॉइज़, म्यूट, सुनाने, अनसुना, chaotic, भूचाल, ज्वालामुखी, फटने, प्राकृतिक, आपदाएँ, गप्प, लूप, बोतलें, ackwardness, सहज, महीने, पार्टिक्युअलर, मिलतीं, अजब, बुझाता, इत्ती, इति, बुझाती, इम्पॉसिबल, रश्क, rare, कितनों, सरलता, लौटना, फूटे, finds, difficult, impossible, दौड़, भरेगा, फ़्लाइट, सुबकते, बिन, लड़कियों, worst, form, take, फैलाने, किफ़ायती, उदार, भेजती, प्यारे, खोलते, समेट, मोमेंट्स, बोला, भेजी, कुर्सी, पैकेट, जेट, फ्लेम, लाइटर, ख़ास, ढाबा, ड्रिंकिंग, बीतता
Text of the page (random words):
काले घाव की पूरी साफ़ सफ़ाई की लेकिन उस रोज़ लगता रहा कि छोटे छोटे काँच के टुकड़े ख़ून में भीतर चले गए हैं उस रोज़ के बाद से मैं हमेशा बेचैन रहा काँच के महीन टुकड़े ख़ून में बह रहे थे और कहीं भी चुभने लगते थे हमने कई डॉक्टर्स को दिखाया उन्होंने हिसाब से साइंटिफ़िकली समझाया कि वहम हो रहा है ऐसा कुछ फील करना नामुमकिन है बदन में काँच के टुकड़े इस तरह रह भी नहीं सकते घाव होगा इन्फेक्शन होगा और मवाद के साथ टुकड़े बाहर आ जाएँगे फिर आर्टरी या वेन में नर्व रिसेप्टर्स नहीं होते हैं इसलिए इस तरह का नुकीला दर्द जो बदन में टहलता रहता है ये फाल्स पेन है इमेजिनरी मुझे डॉक्टर्स की बात पर पूरा भरोसा था लेकिन दर्द तो सच की चीज़ है यहाँ कोई कल्पना थी ही नहीं मैं कई डॉक्टर्स को दिखाते दिखाते थक गया था एक समय के बाद मुझे इस अचानक होने वाले दर्द की आदत पड़ गई जैसे किसी की मृत्यु के बाद हम उनकी एब्सेंस के साथ जीना सीख लेते हैं तुमसे मुहब्बत हुई तो डर लगा तुम दिल में रहोगी तुम्हें ये काँच के टूटे टुकड़े चुभने लगे तो डॉक्टर्स तो कहते थे मेरे बदन में काँच के टुकड़े हैं ही नहीं दर्द तो फिर भी होता है दर्द अगर सिर्फ़ कल्पना से हो रहा तो तुमको भी हो सकता है क्या पता ऐसा दर्द इन्फेक्शियस हो जिस बीमारी को नब्ज में सुना ही नहीं जा सकता उसका इलाज करेंगे तो कैसे क्या पता छुआछूत से फैलता हो तुमसे पहले मुझे किसी लड़की से प्यार नहीं हुआ था अगर कोई अच्छी लगी भी थी तो हाथ पकड़ना तो दूर की बात है क्लास में कभी उसकी पेंसिल या शार्पनर गिर जाता तो वह भी उठा कर दे नहीं पाता उसके चापाकल से पानी पीने के बाद हैंडिल नहीं चला पाता तुमने मेरा हाथ क्यों पकड़ लिया वो मेरी कहानियों का सुपरहीरो था उसके हाथों में गर्माहट थी अलाव तापते हुए आग से हाथ हटाने के बाद भी हथेलियों में गर्मी रह जाती थी उससे मिलने के बाद भी देर तक हथेलियों में गर्माहट महसूस होती रहती मैं कॉफ़ी कप को हथेलियों में भर देर तक बिल्कुल गर्म कॉफ़ी पीती आख़िरी घूँट तक कॉफ़ी ठंढी नहीं होती हमारे ब्रेक ऑफ के बाद ही मैंने आइस्ड अमेरिकानो पीनी शुरू की मेरी हथेलियाँ ठंढी रहने लगी थीं गर्म कॉफ़ी भी ऑर्डर करती तो एक सिप में ही ठंढी हो जाती मुहब्बत में मौसम का हिस्सा होता है हम बस लिखना नहीं चाहते मैं किसी गर्म शहर में रहती तो ब्रेक अप के बाद कितना ख़ुश रहती नॉर्मल टेम्प्रेचर पर कॉफ़ी बनाती और पीते हुए लगता कोल्ड कॉफ़ी पी रही हूँ रूम टेम्परेचर पर पानी आता लेकिन सिप लेते लेते चिल्ड हो जाता नीट पी सकती व्हिस्की आइस क्यूब डालने की जरूरत ही नहीं पड़ती लेकिन अफ़सोस ये शहर ठंढा था इस शहर में मुहब्बत में होना बेहतर होता लेकिन इकतरफ़ा मुहब्बत की गिनती मुहब्बत में नहीं बीमारी में होती थी हर कोई इलाज बताना शुरू कर देता तुम्हें भूलने के नुस्ख़े कभी ये नहीं बता पाते कि दिमाग़ ऐसे सेलेक्टिव नहीं भूलता है कि याद में से सिर्फ़ तुम्हारा नाम धुंधला हो जाये बादल वाले आसमान के चाँद की तरह तुम्हें मिटाने के चक्कर में मिट जाएँगे वो सारे रंग जिन्हें ओढ़ कर मैं तुमसे मिलने आती थी मैं उन साड़ियों का क्या करूँगी जो मेरी इसलिए फ़ेवरिट हैं कि तुमने उनमें मुझे देख कर कहा कुछ नहीं पर तुम्हारी आँखों में बॉनफ़ायर सुलगने लगती थी तुम जो रंगों के किस्से सुनाते थे उन्हें भी तो मिटाना पड़ेगा वो तो अच्छा है तुम्हें अमलतास पसंद नहीं है वरना जो कहानी में अमलतास का पेड़ रोपा था जिस पर इस वसंत में पहली बार फूल आते वो काटना पड़ता मुझे तुम्हें पता है हाइड्रेंजिया के रंग पानी के पीएच लेवल के हिसाब से होता है अगर मिट्टी एसिडिक है तो नीले रंग के और अगर मिट्टी एल्कलाइन है तो गुलाबी रंग के कमाल है ना अफ़सोस से लेकर मुहब्बत के शेड्स में खिलता है फूल कभी कभी तो आसपास लगे पौधों में भी अलग अलग रंग के फूल खिलते हैं नीले हाइड्रेंजिया को अफ़सोस का फूल कहते हैं तुम्हें चिट्ठी लिखूँगी तो इस बार साथ में नीले हाइड्रेंजिया के फूल भेजूँगी love is not something we can easily explain ever heart line luck line life line the major lines on the palm लेकिन हथेली पर तो बेनाम लकीरों का जाल बिछा है शाम से देख रही हूँ एक छोटे से हिस्से में लकीरों ने ख़ुद को re arrange कर लिया है if you see it under a magnifying glass or a macro lens of your phone it is a true copy of the the scar you have i absent mindedly traced the scar on the back your palm with my finger tip i didn t touch it i just thought of touching it the way when i see a jackson pollock painting i want to touch and feel the flow of paint i wanted to touch the scar and wonder how you bled touch is a very strange sense it helps create our version of reality the things we touch are real but what do i do with the imaginary things that feel real too बेस्ट फ्रेंड तन्वी सुनती तो तुम्हारा ख़ून कर देती हैप्पी फ्रेंडशिप डे मेरी जान love you to the april fools day and beyond by puja upadhyay at 1 18 am 1 comment email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest labels 40s flashfiction 26 july 2026 उम्मीद की ओवरडोज़ से मर जाओ तुम तुम इसी काबिल हो बहुत ट्रैफिक है बहुत ज़्यादा भीड़ एक एक इंच पर गाड़ियाँ लोग सड़क टूटी हुई कहीं से भी बिल्कुल हिसाब से कार चलाती हूँ फिर भी घड़ी घड़ी डर लगता रहता है अभी कोई बगल से रगड़ जाएगी गाड़ी कोई टू व्हीलर वाला ठुक जाएगा कोई पैदल आदमी चिप जाएगा दो गाड़ियों के बीच से जो गुज़रने की कोशिश कर रहा सिर्फ़ बम्पर टू बम्पर नहीं है बॉडी टू बॉडी ट्रैफिक क्यों नहीं कहते इसको इतनी मुश्किल ड्राइव में न कोई गाना सुन सकते हैं न कोई पॉडकास्ट लेकिन तुम्हारे ख्याल को कोई मतलब नहीं कि मेरे पास लिटरली कोई मेंटल स्पेस नहीं है नो एंट्री वन वे रॉंग वे कुछ से मतलब नहीं उसको इतने ट्रैफिक में भी सपने और कहानी के बीच बौख रही हूँ मैं गूगल मैप में देखती कि पटना की कौन सी सड़कें थीं जिनपर तुम गए होगे किन सड़को पर मैं घूम रही थी तुम जिन दिनों थे उन्हीं दिनों क्या मैंने तुम्हें भीड़ में देखा है कभी तुम मेरी याददाश्त में इसी जन्म से उलझे हो तुम्हें देख कर अचानक से सोचा हो तुमसे मिलना है पर ठीक अभी नहीं तुम्हें देख कर सोचा हो तुम पिछले जन्म के परिचित नहीं इसी जन्म के किसी फ्यूचर के परिचित हो कुछ हो जो मुझे समझ नहीं आता फ़िलहाल नहीं आ रहा बाद में भी नहीं आयेगा तुम उलझन हो आत्मा का गिट्ठा साड़ी पहन कर कोई नदी किनारे नहाने चले गए हैं सिक्का रखे हैं आँचल में बाँध कर खो न जाये इसलिए दो दो गिट्ठा लगाए हैं तुमको मालूम दो गिट्ठा को पक्का गिट्ठा कहते हैं एक गिट्ठा को कच्चा गिट्ठा कहते हैं तुमको क्या कहते हैं सपने और कहानी के बीच तुमसे मिलने की जगह टटोलते हुए पहुँचे हैं तुमको भूल क्यों नहीं जाते सपने हमेशा सपने में ही एकदम कहानी के भीतर खुलता है सपना मैं उनींदी क्यों पकड़ना चाहती हूँ तुम्हारा हाथ फिसलता है शहर फिसलते हैं किरदार तुम कहते हो अगली बार सुनाऊँगा कहानी हम कहते हैं ना ले रहे एक जन्म तुम्हारे लिए उसमें भी ये फुसला तक नहीं रहे कि मुहब्बत हो जाएगी मुझसे इतना ईमानदारी का क्या करें हम भर दुनिया से झूठ बोलो और हमारे पास आए बड़ा हरिश्चंद्र am i just a scribe हम भगवान जी से पूछ रहे गाँव के पूजाघर में ज़मीन गीली है छोटे से रौशनदान से धूप का गोल टुकड़ा भीतर आ गिरा है चोट लगी है उसको अगरबत्ती के धुआं का पट्टी लपेट रहे बेवकूफ ऐसे धप से थोड़े कूद जाते हैं धीरे धीरे आना था ना पोछा अभी लगा है ज़मीन तो गीला होगा ही पूरब की ओर मुँह कर के लोटे से जल ढार रहे हो तुलसी से गमले में पीठ पर नए जनेऊ से तनिक छूटा हुआ पीला रंग लगा हुआ है मंत्र पाठ में उच्चारण भी सही है और लय भी वही है जो मेरे चाचा या पापा की है पर तुम तो मेरे गाँव से नहीं हो तुम्हारे यहाँ भी ऐसे ही पूजा में मंत्रपाठ होता है तुम्हारा गाँव मेरे गाँव से कितना दूर है मैं मेंटली गूगल मैप खोल कर धागा खींच रही हूँ मैं एक धुन से बँधी हुई हूँ बचपन और बहुत बाद के जीवन में भी अगरबत्ती से धुआँ उठ रहा है मेरी ज़ुबान पर ठेकुआ का स्वाद है सतनारायण कथा का कच्चा गीला परसाद तुलसी का पत्ता बे तुम आदमी हो कि जादूगर तुमको बता दें मर तो नहीं जाओगे सुन कर तुम्हारा डेरा मायका जैसा कैसे लगता है तुम तो मेरे गाँव के भाई तक नहीं तुम्हारे साथ बिगड़ने के किस्से सुनाते सुनाते बड़ा इनारा तक चले जाते हैं सच में गाँव गए इतना टाइम हुआ हम जिस गाँव तक लौटते हैं वैसा कुछ बचा ही नहीं है कहीं न गोबर से लीपा हुआ आँगन न गोहाल में बाँधा गाय बछड़ा तुमको यकीन होगा कि हमको याद नहीं है कि तुलसी चौरा के अंदर हनुमान जी बने हैं या कोई और देवता कोई देवता है भी या नहीं दिया बारते हुए हमेशा आँख बंद किए सोचो भगवान को पहचान भी नहीं रहे तुमको पहचान रहे नींद में टटोल कर तुमसे क्या है मालूम नहीं लेकिन निभाना तुम पर क्यों भरोसा है मालूम नहीं तुमसे कुछ मांगने को हाथ फैलाती हूँ तो लगता है भीख नहीं प्रसाद माँग रही मेरा माथा ख़राब है इसमें इतना कोहराम मचा रहता है इतना उलझा हुआ सब कुछ कि समझ नहीं आता कि करें तो क्या करें किसी का नाम लिखने में हिचक होती है एक बहुत पुराने दोस्त को कॉल नहीं किया है लगभग साल भर से मतभेद हो गया किसी मुद्दे पर अब मुद्दा भी याद नहीं लेकिन कहीं न कहीं ऐसी बात आई कि मुझे लगा मैं उसकी ज़िंदगी में कुछ भी जोड़ नहीं रही सिर्फ़ माँग रही उससे उसका वक्त इस वक्त के बदले मैंने उसे कभी कुछ नहीं दिया चंद कहानियों के सिवा वो भी कुछ सच्ची कुछ झूठी बातों के मोल इस दुनिया में कुछ नहीं ख़रीद सकते और सब कुछ सौदा ही है हम ख़ाली हाथ हैं मेरे पास कुछ है ही नहीं तुम्हें देने को कुछ भी नहीं जेब में कहानी लिए घूमती हूँ वक्त के बदले कहानी एकदम नई सुनोगे सच्ची कहानी मिला था मुझे ऐसा लड़का तुम इमेजिन भी नहीं कर सकते कहता था कहानी के पैसे मिलते हैं पागल कहीं का कौन सुनेगा जाने किस ज़माने की कहानियाँ मुहब्बत कोई सच की चीज़ थोड़े है मुहब्बत तो शक की चीज़ है हमने हमेशा गुनाह किया मुहब्बत कभी ईमान की रही ही नहीं लेकिन दिल जाने किस ईश्वर को पूजता था दिल हमेशा ख़ुद को बेगुनाह मानता रहा उसे ना कचहरी से मतलब न वकील से न गवाह से दिल कहता मेरे हिस्से के लोग दो मेरे किस्से के लोग दो मुझे रात को बौखते रहो शहर में तन्हा इंतज़ार करते रहो जब कि कोई आने को नहीं है आसमान को उलाहने दो उम्मीद की ओवरडोज़ से मर जाओ तुम तुम इसी काबिल हो मैं बहुत तेज गाड़ी चलाने के बावजूद हर जगह देर से पहुँचती हूँ समय के पक्के लोग मेरे कच्चे दोस्त होते हैं समय के पक्के लोग मेरे सच्चे महबूब होते हैं मुहब्बत में मैं इन्तज़ार होती हूँ दोस्तों को मालूम होता है मैं देर से पहुँचूँगी महबूब को मालूम होता है मैं बिफ़ोर टाइम पहुँचूँगी मैं बहुत दूर से लौट कर आऊँगी मुझे जाना आयेगा ही नहीं समय काटने के लिए स्विसआर्मी नाइफ़ रहती है बैग में शोर्ट स्टोरीज की किताबें कविताएँ आधे पढ़े रैंडम नॉवेल्स कई बार पढ़े और लगभग पूरे याद किस्से समय काट काट के पुर्ज़े उड़ाती रहती हूँ मुहब्बत के अमीर दूसरे किस्म के लोग होते हैं उन के दिल में बने बनाए प्लॉट्स रहते हैं सच की ज़मीन मेरे दोस्त सच की ज़मीन वो भी बाप दादों की ख़ुद की कमाई से खरीदी नहीं ख़ानदानी अमीर होते हैं ये लोग उनका पूरा दिल ख़ाली रहता है उनकी जब इच्छा हो किसी को भी वहाँ इमारत खड़ा करने के लिए बुला सकते हैं महबूब के लिए मकान सराय खेल का मैदान स्विमिंग पूल जंगल बगीचा खलिहान जो चाहे उगा सकते हैं बना सकते हैं मेरी कभी ऐसी औक़ात रही ही नहीं मैंने उसको किस्तों में चाहा मैंने उसको किस्सों में चाहा मैंने उसको भूलने की हद तक चाहा मैंने वाक़ई उसे औक़ात से बाहर चाहा पर ये तो गुनाह ही होता ना मैं उससे पूछती हूँ बहुत व्यस्त लोगों को भी मुहब्बत हो जाती है ना ग़लत समय पर मुहब्बत का कोई सही समय होता भी है पागल हो जाने का भी सही समय कौन सा होता है बस मर जाने का सही समय होता है तुम देखना हम एकदम ठीक समय मर पायेंगे ना जल्दी न देर से by puja upadhyay at 1 17 am 1 comment email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 26 june 2026 जिस दिन तुम्हारी याद दुखनी बंद हो जाएगी चीनी छोड़ देंगे smokers promise ओके कमाल है ना मुहब्बत समझने के लिए हम अपने दिल के तिलिस्म के भीतर उतरना चाहते हैं ख़ुद को बेहतर समझने के लिए अपनी सारी गुत्थियाँ खोलना चाहते हैं जब कि मुहब्बत सा सबसे ज़रूरी फैक्टर होता है भूगोल कि तुम मेरे स्पेस में इर्द गिर्द रहते ही नहीं तो मुझे तुम्हारे होने न होने से क्या ही फ़र्क़ पड़ना था क्वांटम इंटैंग्लमेंट की इतनी बातें हो रही हैं चैटजीपीटी सबको समझा भी दे रहा है ठीक ठीक उनकी बुद्धि के हिसाब से कि क्वांटम इंटैंग्लमेंट असल में होता क्या है मालूम तो हमको पहले से भी था लेकिन इनको सीधे सीधे पुनर्जन्म की कहानियाँ बोल कर ख़ारिज कर दिया जाता था कि आत्मा को सब याद रहता है मरने के बाद भी दूसरी ज़िंदगी में सब कुछ अलग होने के बाद भी इसलिए हमने जब मुहब्बत समझी हमने इस शरीर को कभी किसी काम का समझा ही नहीं आत्मा के बंधन समझने चाहे क्यूंकि मुहब्बत होने पर ऐसा लगता भी तो नहीं कि उसे हमने एकदम पहली बार देखा है और एक ही नज़र में प्यार हो गया उससे मिलते हुए हमेशा लगता रहा उसे हमेशा से जानते हैं वो अजनबी नहीं लगा कभी भी क्यों समय की नदी में बहते हुए कब छूटा था उसका हाथ बहुत कुछ ऐबस्ट्रैक्ट है इसे ऐबस्ट्रैक्ट ही रहना है हमें कभी पूरा समझ नहीं आयेगा वो हम लोग छोटे थे तो एक शब्द सुनते थे लितरिया अर्थात् लाने वाला उस समय शादीशुदा लड़कियाँ जिन्हें मायके में शवासिन कहते थे उन्हें ससुराल से मायके लाने के लिए किसी को जाना पड़ता था लड़की औरत अकेले नहीं आती जाती थी या तो वह अपने पति के साथ मायके आती थी या फिर भाई या पिता लड़की के ससुराल जाते थे और उसको लिवा आते थे जीवन खेती बाड़ी के इर्द गिर्द बँधा हुआ होता था तो अक्सर सावन में मायके आने की रस्में होती थीं झूले डाले जाते थे वे औरतें जिन्होंने अपने घर का सब कुछ संभाल रखा होता था मायके आ कर निश्चिंत हो जाती थीं माँ और भाभियाँ संभालती थीं लगभग सब कुछ हमारे बचपन की बातें हैं ये लेकिन पिछले कुछ सालों में पूरा सोशल स्ट्रक्चर बदल गया है मेरी जान पहचान के सारे लोग नौकरीपेशा हैं कोई भी किसान नहीं है जिनके घर में खेत हैं भी वे बटैया पर लगे हैं कोई खेती में ख़ुद इनवॉल्व नहीं है बचपन तक गांव में गाय बैल सब देखे हैं मैंने पीने के पानी के लिए भर गाँव के लिए बड़ा इनारा से पानी भरने सब लोग जाते थे बारी बारी अब ro आ गया है या फिर बिजलरी भी हम लोग सुबह सुबह सरौता लेकर दतवन लाने निकलते थे किसी को खजूर का चाहिए होता था किसी को अमरूद का सबके हिसाब से काट के लाते थे खजूर के पत्ते का बाजा बनता था घिरनी चकरी बनता था ख़ुद से खिलौने बनाते थे स्ट्रेंज चीज़ें ध्यान हैं याद भी छोटे लड़के 8 10 साल के भी हों तो बहन को जा कर लिवा सकते थे अचरज ये होता कि बहन 30 40 की उमर की भी हो सकती थी लेकिन वो अकेले सफ़र नहीं करती मैंने ये भी देखा कि औरतें मायके ससुराल के अलावा सिर्फ शादी ब्याह वगैरह में कहीं आती जाती थीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चों में भी छुट्टी पर बैंकर पिता के बच्चे ही जाते थे क्यूंकि ltc होता था बैंक्स के टूरिस्ट स्पॉट पर हॉलिडे होम भी होते थे हमारे सिवा छुट्टियाँ कम लोग मनाते थे बंगाली लोगों को घूमने का बहुत शौक़ है ऐसा सुनते भी थे और देखते भी थे हर टूरिस्ट स्पॉट पर बंगाली ग्रुप या कपल भी मिलते थे सफ़र करते हुए लड़के हर जगह दिखते थे टोली में जाते थे एक्जाम देने किसी शहर जा कर किसी दोस्त से मिलने कुछ काम करने के लिए कभी कभी छोटे भाई या मुहल्ले के किसी लड़के का एडमिशन वगैरह कराने के लिए भी जाते थे हम लोग गर्मी छुट्टी में देवघर से पटना जाते थे थर्ड क्लास में लकड़ी की सीट्स होती थीं और खिड़की से गमछा डाल कर सीट छेकी जा सकती थी हमें अधिकतर या तो पापा छोड़ आते थे या मामाजी लेने चले आते थे मम्मी अकेले कहीं नहीं जाती थी फिर किसी रोज़ मुहल्ले में टेलीफोन पर खबर आई थी कि नानाजी बहुत बीमार हैं और जितनी जल्दी हो सके पटना के लिए चल दें रिक्शा रोका और स्टेशन गए शायद अंकल छोड़ने गए थे स्टेशन तक मुझे याद नहीं है मम्मी मैं और भाई हम लोग पहली बार ट्रेन से अकेले सफ़र कर रहे थे उन दिनों मोबाइल तो होता था नहीं कि जिसको ढूँढना है झट से बुला लिए बात करने का समय निश्चित था लेकिन मम्मी को जाना था तो जाना था नानी घर पहुँचे तो पता चला बहुत देर हो गई है और शमशान ले गए हैं हम वहीं मुहल्ले के भैया के साथ स्कूटर पर मम्मी के साथ शमशान गए भाई शायद नहीं गया था याद नहीं हमको हम दस बारह साल के रहे होंगे चिता जलते देखे हमको ऐसा लगा आग में नानाजी का चेहरा दिखा है बहुत साल बाद ऐसे ही चिता में मम्मी का चेहरा दिखता रहा आग में क़ायदे से हमको आग से डर लगना चाहिए था लेकिन उसकी गर्माहट तलाशते रहे हम हम बर्फ के इंसान हैं हमसे गले लग के तुम्हें महसूस भले न हो लेकिन ये दिल के जमे ग्लेशियर वाले लोग जब गर्माहट से मिलते हैं तो कितनी ऊर्जा का इस्तेमाल करना पड़ता है इसका कोई इक्वेशन हमारे पास नहीं है कहते हैं मणिकर्णिका घाट पर आग कभी भी नहीं बुझी है गंगा में नाव पर बैठे हुए उस आग को देखते कर ख्याल आता है हम राख के बने हैं he s more myself than i am whatever our souls are made of his and mine are the same wuthering heights में एमिली कहती है दो लोगों की आत्मा एक ही चीज़ की बनी हुई है मैं आज जिम ट्रेनिंग के जूते ख़रीद रही थी ट्रेनर से पूछा ये जूते ठीक हैं तो उसने कहा show me the soul sic ऑटोकॉरेक्ट ने sole का soul कर दिया हमको सीधे वुदरिंग हाइट की यही लाइन आई सोचे भी उस लड़के से पूछ लें सुनो त...
|