Meta tags:
Headings (most frequently used words):
2010, gulzar, of, मंगलवार, अगस्त, the, का, जनवरी, सोमवार, 18, सितंबर, 08, 23, ब्लॉग, gulzarfans, at, hip, chhaiyyan, saab, एक, मंज़र, ख़ुशबू, गुलज़ार, fragrance, शनिवार, 12, 2013, अप्रैल, 2011, 28, बुधवार, शुक्रवार, 20, गुरुवार, 19, रविवार, मई, फ़रवरी, 02, 26, facebook, आर्काइव, search, blog, यह, खोजें, समर्थक, followers, yahoo, groups, subscribe, सदस्यता, लें, मेरे, बारे, में, jab, kabhi, mud, ke, dekhta, hoon, main, hurrey, vanraj, bhatia, bhupinder, singh, asha, bhosle, song, that, rocked, nation, curious, case, briptu, norman, kamaru, do, masoom, khuda, दो, मासूम, खुदा, शुक्रिया, दोस्तो, thanks, message, makes, difference, online, quiz, birthday, celebrations, on, answer, and, results, माँ, mother, और, ट्रैफिक, सिग्नल, गर्मी, इब्नबतूता, भूत, ghost, ibn, batuta, roobaroo, meet, report, jaipur, literature, festival, day,
Text of the page (most frequently used words):
the (138), में (70), करें (61), gulzar (47), and (43), हैं (37), शेयर (36), नहीं (34), was (33), film (32), for (28), इसे (24), saab (23), कुछ (23), गुलज़ार (23), 2010 (22), कोई (21), कविता (18), additional (17), अपनी (16), #facebook (15), जूता (15), ब्लॉग (14), बात (14), रहे (14), सर्वेश्वर (14), one (14), pavan (13), pinterest (12), ईमेल (12), posted (12), from (12), बहुत (12), नाम (12), which (12), chhaiyyan (12), labels (11), टिप् (11), पणियां (11), हूं (11), गुलज़ार (11), साब (11), not (11), song (11), kamaru (11), मुझे (10), मैं (10), साथ (10), जनाब (10), name (10), all (10), with (10), लोग (9), इब्नबतूता (9), clues (9), are (9), norman (9), रहा (8), हुई (8), लोगों (8), क्या (8), लगती (8), time (8), him (8), notes (8), his (8), answer (8), points (8), that (8), indonesia (8), video (8), अगस्त (7), जयपुर (7), लिया (7), हुआ (7), अपने (7), लिये (7), मगर (7), गीत (7), कभी (7), quiz (7), this (7), directed (7), penned (7), nation (7), मेरा (6), मेरे (6), सितंबर (6), अप्रैल (6), लिए (6), इसलिए (6), किसी (6), सही (6), गया (6), उनकी (6), साहित्य (6), करते (6), आपका (6), होगा (6), had (6), two (6), hint (6), music (6), meera (6), has (6), played (6), police (6), जनवरी (5), हिंदी (5), होती (5), शीर्षक (5), रही (5), हुए (5), कहीं (5), उनका (5), उनके (5), होता (5), साहित्यकारों (5), तरह (5), भूत (5), नींद (5), जूते (5), कहते (5), किया (5), मंज़र (5), birthday (5), they (5), script (5), written (5), lyrics (5), after (5), very (5), story (5), ishqiya (5), just (5), many (5), अजनबी (5), सभी (4), gulzarfans (4), hip (4), jaipur (4), literature (4), सबसे (4), दुनिया (4), बड़ा (4), सुबह (4), छोटा (4), आयोजन (4), अगर (4), वहां (4), सिर्फ़ (4), जाए (4), कविताएं (4), जैसे (4), फिर (4), समय (4), देना (4), साहित्यकार (4), रूप (4), शोर (4), उठा (4), दिया (4), मेरी (4), गये (4), दोनों (4), जहां (4), फ़िल्म (4), कान (4), नीचे (4), माँ (4), तुझे (4), खुदा (4), twitter (4), when (4), hotel (4), based (4), novel (4), aandhi (4), dialog (4), any (4), songs (4), but (4), most (4), watch (4), lead (4), last (4), also (4), com (4), thanks (4), sen (4), hain (4), aur (4), life (4), thi (4), days (4), youtube (4), already (4), asha (4), रूठी (4), atom (3), संदेश (3), लें (3), फ़रवरी (3), jab (3), प्रयोग (3), असल (3), किताब (3), लगा (3), चाहते (3), कहा (3), देने (3), लिखा (3), लेकिन (3), इसी (3), उपस्थित (3), रहने (3), शायर (3), साहब (3), गोष्ठी (3), अलग (3), जाने (3), युवा (3), रचनाओं (3), लिखी (3), पढ़ीं (3), रचनाएं (3), बाद (3), चला (3), दौर (3), उर्दू (3), उनसे (3), लेना (3), पास (3), साभार (3), मंगलवार (3), दयाल (3), सक्सेना (3), बतूता (3), वाले (3), चुरा (3), वैसे (3), हाथ (3), लगी (3), आपके (3), परेशानी (3), शायद (3), गयी (3), ऐसे (3), बार (3), किस (3), उपयोग (3), फ़ुर्र (3), निकल (3), पढ़ (3), नज़र (3), आगे (3), कहानी (3), रात (3), भरी (3), mother (3), नज़्म (3), तेरे (3), देखता (3), online (3), kweezzz (3), august (3), have (3), some (3), real (3), you (3), writing (3), hero (3), waiter (3), character (3), hindi (3), sharmila (3), people (3), while (3), made (3), popular (3), legendary (3), out (3), films (3), dubbed (3), few (3), same (3), famous (3), first (3), even (3), http (3), entire (3), way (3), nahi (3), version (3), wishes (3), shimla (3), शिमला (3), cop (3), what (3), singh (3), now (3), officials (3), million (3), hits (3), shows (3), there (3), everyone (3), words (3), तुम (3), ख़ुशबू (3), द्वारा (2), टिप्पणियां (2), सदस्यता (2), groups (2), blog (2), अक्टूबर (2), 2007 (2), 2011 (2), kabhi (2), mud (2), dekhta (2), hoon (2), main (2), hurrey (2), 2013 (2), पोस्ट (2), poetry (2), festival (2), day (2), roobaroo (2), meet (2), अंग्रेजी (2), यहाँ (2), टिप्पणी (2), वाक्यांश (2), अर्थशास्त्री (2), शूमाखर (2), कहना (2), तरीके (2), आयोजकों (2), साहित्योत्सव (2), यहां (2), वाला (2), किस्म (2), अवसर (2), होना (2), दृष्टि (2), होकर (2), सार्थक (2), सकता (2), इसीलिए (2), क्लब (2), अनौपचारिक (2), मिल (2), प्रेमी (2), कहां (2), इसके (2), पाठ (2), युवाओं (2), खास (2), यानि (2), कवि (2), भिन्न (2), इनकी (2), पहचान (2), शेष (2), प्रतीति (2), प्रति (2), जाता (2), कवियों (2), कुछेक (2), शैली (2), होगी (2), शुरु (2), सवाल (2), आदि (2), जिनके (2), उसकी (2), लिपि (2), दूसरी (2), ग़ालिब (2), बीच (2), सुनी (2), उन्हें (2), ब्यूटीफुल (2), हमारे (2), कार्यक्रम (2), मैनें (2), अखबार (2), सबब (2), पता (2), तथाकथित (2), परेशान (2), जहाँ (2), सुर्खियों (2), यूं (2), खड़ा (2), तकलीफ़ (2), तरफ़ (2), उछालने (2), जगह (2), उछाल (2), कोशिश (2), सिर्फ़ (2), भूल (2), प्रश्न (2), सोचा (2), वालों (2), रहते (2), आज़ाद (2), बच्चों (2), फ़िल्मी (2), कॉपी (2), ज़रूरी (2), संदर्भ (2), स्क्रिप्ट (2), पाँव (2), बल्कि (2), बगल (2), आया (2), जवाब (2), पहले (2), रोज़ (2), जाते (2), खबर (2), निश्चित (2), सुनाई (2), कौन (2), इब् (2), करता (2), अगले (2), अरे (2), बजाके (2), बगियन (2), फुर (2), पहन (2), पड़े (2), थोड़ी (2), नाक (2), घुस (2), उड़ते (2), manjar (2), april (2), दिन (2), गर्मियों (2), नया (2), ज्ञानोदय (2), २०१० (2), गर्मी (2), कार (2), शीशा (2), सिग्नल (2), पहचानूंगा (2), कैसे (2), देखा (2), p1j (2), good (2), who (2), difference (2), channel (2), working (2), where (2), parallel (2), titled (2), identify (2), tagore (2), khushboo (2), pandit (2), feature (2), mentioned (2), koshish (2), sahira (2), akar (2), were (2), documentaries (2), sukhdev (2), credited (2), here (2), poornima (2), khamoshi (2), kinara (2), looking (2), four (2), interesting (2), far (2), concerned (2), milo (2), otis (2), chatran (2), johnny (2), lever (2), amitabh (2), bachchan (2), pyarelal (2), making (2), shelved (2), reels (2), title (2), actually (2), short (2), nadira (2), taken (2), director (2), featured (2), salil (2), chowdhury (2), balraj (2), sahni (2), mehmood (2), house (2), characters (2), winners (2), each (2), back (2), bhi (2), nahin (2), correct (2), got (2), suchitra (2), moon (2), its (2), sanjeev (2), kumar (2), face (2), picturised (2), did (2), yaar (2), tha (2), campaign (2), bhopal (2), arushi (2), makes (2), सोमवार (2), nazm (2), audio (2), message (2), khuda (2), आधी (2), जितनी (2), मस्जिद (2), मासूम (2), aadhi (2), neend (2), jitani (2), mandir (2), masjid (2), rahman (2), weeks (2), mobile (2), brigade (2), personal (2), caught (2), turned (2), into (2), wide (2), social (2), media (2), tools (2), space (2), funny (2), little (2), dancing (2), super (2), bollywood (2), khan (2), immediately (2), star (2), ofc (2), significant (2), official (2), other (2), senior (2), action (2), wave (2), favor (2), around (2), walks (2), invited (2), talk (2), showing (2), can (2), almost (2), singing (2), rise (2), chhaiyya (2), briptu (2), context (2), breakup (2), part (2), bhupinder (2), tinge (2), vanraj (2), bhatia (2), specially (2), bhosle (2), लगते (2), चलते (2), डूबी (2), मुड़ (2), नाराज़गी (2), sadness (2), yet (2), opted (2), their (2), going (2), fragrance (2), चित्र, विंडो, थीम, संचालित, blogger, पूरा, प्रोफ़ाइल, देखें, बारे, subscribe, लोड, yahoo, समर्थक, followers, search, खोजें, 2006, जून, जुलाई, नवंबर, दिसंबर, 2008, मार्च, 2009, आर्काइव, मुख्यपृष्ठ, पुराने, recitation, moments, jan, अग्रवाल, बावजूद, समाचार, पत्रों, बढ़ते, चिढ़, ब्रिटिश, प्रख्यात, चाह, बेहतर, अभिव्यक्त, दिनों, पाँचवां, लिटरेचर, फ़ेस्टिवल, जिसे, चकाचौंध, चमत्कृत, स्वाभाविक, जिसकी, चर्चा, होनी, आयोजक, संयोग, मिला, श्रेष्ठता, उत्कृष्टता, सार्थकता, कतई, ज़रूरी, निजी, संगठन, फ़ैन्स, जैसा, जाहिर, प्रशंसकों, समूह, आगमन, लाभ, उठाते, सुब, उसमें, मित्र, सौजन्य, जाकर, आश्चर्य, पूरे, देश, हिस्सों, पचासेक, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली, मक़सद, वक्त, सानिध्य, बिताया, इनके, अलावा, थोड़े, स्थानीय, संगीत, सुझाया, बजाय, बोलें, क्यॊं, यही, पन्द्रह, इनमें, अधिकांश, तकनीक, जुड़े, ज़िन्दगियों, सुस्थापित, लगे, कविताओं, मुहावरा, जिन, उनमें, जाना, प्रभात, नवजात, सुनते, प्रीतिकर, विशेषकर, रुझान, अनुराग, अभी, महत्व, अक्सर, शोक, मनाया, रचनाकारों, पीढ़ी, विरल, लिख, खयाल, फ़र्क, पढ़ना, चाहिये, छाप, काफ़ी, गहरी, अधिक, लिखेंगें, पढ़ेंगे, विकसित, कलाओं, आदर्श, अनुकरण, काव्य, हामरे, शह्र, पहचाने, शायरों, फ़ारूक, इंजीनियर, आदिल, मंसूरी, शीन, काफ़, निज़ाम, गंभीर, सुनाईं, चर्चाओं, उप्सथित, फ़िल्मों, स्थिति, परिवर्तनों, अंतरसंबंधो, किए, उत्तर, सुलझे, अंदाज़, दिए, उनला, बदलेगी, भाष, बिंब, विधान, बदलाव, जाएगी, मुद्दे, स्पष्ट, अंतर, पड़ता, भाषा, पढ़ा, देवनागरी, रहेंगे, रहें, बतियाया, जाएं, दोपहर, फ़्लाइट, पकड़नी, अतृप्ति, बनी, कारण, इससे, भ्रम, टूटा, समाज, स्थान, विशेषरूप, तकनीकवालों, बशर्ते, नीयत, खोट, ओढ़ी, गम्भीरता, उतार, फेंकने, तैयार, जिस, भंगिमा, देखने, आदी, सम्मान, वितृष्णा, ज्यादा, उसके, विपरीत, मानवीय, ठीक, उसी, संवाद, स्थापित, सका, छोटे, अप्रचारित, टिपाणी, उधार, मार्निंग, न्यूज़, स्माल, report, sarveshvar, इश्किया, इब्नेबतूता, इब्न, दरवाजे, दस्तक, मालूम, तशरीफ़, लाए, आने, पूछा, चिलप्पों, करने, मचा, पैदल, इतना, सारा, घूमे, सदियों, थकान, खत्म, अच्छे, खासे, इतिहास, पन्नों, आराम, फ़रमा, अलसुबह, फ़रमान, किसको, वास्ता, बोले, बिलावजह, हंगामा, क्युं, बरपा, हमने, जोर, चाहे, इराक़, भारत, नेता, अभिनेता, राजनीति, अखाड़ा, विरोध, दिनो, बड़ा, औज़ार, पड़, होड़, बना, सके, विवाद, अखबारों, बनाने, जुटे, उनको, कॉपीराईट, यात्रा, वृतांत, भाषाओं, चुके, बोला, वरना, बड़ी, निराशा, बरपाने, हमेशा, अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता, पत्थर, आदत, जमात, शिकायतें, रहती, हिन्दी, तबका, कहता, हिन्दोस्तानी, लिखते, फ़िल्मों, गीतकार, आर्ट, आज़ादपरस्ती, दबाने, अगला, इनका, तर्क, बिना, श्रेय, दिये, उपस्थिति, अच्छा, राइम, साउंड, मॆं, प्रभाव, बिलकुल, मज़ेदार, नॉनसेन्सिकल, फ़ारमेट, वहीं, इसका, सिचुएशन, आधार, शुरुआत, चोर, बॉस, पिंजरे, इधर, उधर, घुमक्कड़ों, भाग, दबे, उन्होने, पहना, दबाया, क्युंकि, पहनने, आवाज़, करेगा, भागना, आसान, फ़ैसला, करूं, खुद, एकसाथ, वाकई, पहली, दोनो, समानता, आपति, ज़िक्र, किस्से, जेहन, किस्सा, बेवजह, मसला, खराब, चिड़िया, गायब, सोच, आरोपों, गुजरे, खासकर, घोषित, मिसरा, ग़ालिब, कैफ़ियत, बुल्लेशाह, अमीर, खुसरो, प्रेरणा, नकारा, बढ़, बताया, जबकि, उद्योग, अनेकोनेक, अनगिनत, उदाहरण, मिलते, दृश्य, नृत्य, हूबहू, राष्ट्रीय, दैनिकों, मुख्य, पृष्ठ, चोरी, उछाले, स्वार्थी, तत्वों, एजेंडा, तहत, उछाला, वाकयों, नोट, बचपन, पराग, पढ़ी, स्कूल, गुनी, आदरणीय, व्यक्तित्व, अविस्मरणीय, हस्ताक्षर, इसिलिए, रिएक्शन, पवन, कहने, सहने, कमाल, ढूंढे, ज़ख्मों, पहने, चुर्रर, आवे, दाना, चुगेवे, जावे, चिडिया, फुर्रर, मोड, मौत, खड़ी, मरने, जल्, होर्न, दुर्घटना, देर, भली, तरफ, बजती, हाय, जिंदगी, ढोलक, हॉर्न, थोड़ा, गतिरोधक, तूफान, हवा, मलते, पड़ा, पैरों, पहुंच, जापान, खड़े, मोची, दूकान, चुराया, ghost, ibn, batuta, poem, लैम्प, लड़का, दबा, पैन्सिल, उंगलियों, मुड़े, तुड़े, काग़ज़ों, घुटनों, लिखता, आता, ख़याल, गोर्की, पजामे, उचके, लड़के, घरों, बिजली, म्यूनिसपैल्टी, पार्क, बैठ, पढ़ा, किताबें, डिकेन्स, हार्डी, नॉवेल, गिर, प्रेमचन्द, कहानियों, वर्क, चिपक, पलटता, बढ़ती, रुकी, गर्मियाँ, कितनी, फीकी, बेस्वादी, हथेली, लेके, फक्की, फाँक, लेता, निगलता, ठन्डे, घूंट, पीकर, सूखा, सत्तू, हलक, उतरता, खुश्क़, होंठ, हिलते, भिखारी, देता, लफ़ज़, उछलते, बोल, थपथपाता, आकर, उजलत, ट्रैफ़िक, चेंज, खोले, सिगनल, ख़ुदा, राज़ी, ट्रैफिक, रविवार, namz, जन्मदिन, प्रस्तुत, अनूठी, पर्सनल, उन्होनें, समर्पित, ढूँढा, तुम्हें, चेहरे, आँखें, लबरेज़, पानी, प्यासी, छेद, पैदायशी, तूने, मन्नत, छिदाया, सामने, दाँतों, वक़्फा, चक्कर, तले, जल्दी, जन्म, दौड़, देख, छोड़, मेल, तुझसी, बिन, ओपरी, सारी, जमीं, गुरुवार, organised, 76th, participation, everybody, participated, fun, hope, really, enjoyed, posting, questions, answers, could, participate, due, organized, named, serving, prominent, novelist, kamaleshwar, kaali, andhi, unusual, kind, work, another, legend, featuring, sharatchandra, classic, moshay, apart, achanak, having, these, originally, dear, friend, tookover, complete, death, project, henry, mancini, background, score, phil, roman, vishal, bhardwaj, onscreen, artists, connect, common, factor, precise, bandini, odd, three, easy, credits, take, look, following, image, direction, produced, anand, beautiful, must, commentary, pancham, daughter, actress, pair, different, heroines, bengal, actor, died, before, finishing, dubbing, libaas, q10, signed, lakshmikant, directors, changed, later, excellent, account, himself, q11, basu, bhattacharya, started, female, poetic, appeared, jalianwala, bagh, griha, pravesh, wajood, chachi, 420, q12, acted, serial, kirdaar, hollywood, 1950, superb, performance, her, appearances, q13, humorous, q14, wrote, line, similar, though, natural, performers, old, naseer, comedian, sidekick, ashrad, warsi, a14, pinjare, panchhi, 1966, small, crooks, running, away, lands, vilage, meena, kumari, widow, muslim, pretend, mama, bhanja, stroy, shailendra, dialogs, thats, declare, winner, runners, next, ten, congratulations, requested, contact, prizes, team, hosting, vicramb, sandeepish, bhuvanmehta, kcpingle, ronyd, gauravsabnis, auteurpravesh, neetikakapur, dildhoondhtahai, v9y, a13, mere, apne, 1971, asit, speaks, during, political, speech, aaj, hamare, beech, neta, gandhi, meri, tabiyat, kuchh, theek, chal, rahi, a12, sunset, boulevard, a11, asamaapt, kavita, gulzars, blogspot, html, a10, shot, vinod, khanna, ravishankar, laxmikant, backed, utpal, dutt, lekin, adventures, burman, confronts, listen, bloody, politician, things, straight, atleast, dharmendra, billu, pillu, tom, jerry, movie, 1994, bhajans, baai, jitendra, visits, yah, bhootiya, ghar, lagta, hai, bhoot, itne, khoobsurat, hote, mujhe, maloom, actual, akbar, celebrations, results, शुक्रवार, nice, poster, shukriya, conveyed, get, well, soon, check, recording, quality, great, blame, phone, शुक्रिया, दोस्तो, बुधवार, सफ़र, सर्दी, कोहरा, आँख, खुली, आते, पहाड़ी, कोने, बस्ते, बस्ती, बटवे, जितना, मंदिर, लॉकिट, बाहों, मीनार, गले, मन्दिर, सोए, बूढ़े, झरने, safar, manzar, sardi, koharaa, thaa, subah, bas, nkh, khuli, niche, aate, pahaadi, kone, baste, basti, batave, jitanaa, saath, lagi, locket, bhari, baaho, jaise, minaar, gale, maasoom, khudaa, soye, boodhe, jharne, neeche, published, new, collection, vani, prakashan, delhi, masoom, ago, ordinary, gorantalo, province, sulawesi, pleasure, moment, camera, style, statement, figure, courtesy, swinging, possible, sung, sukhwinder, sapna, awasthi, composed, shahrukh, malaika, arora, choreographed, farah, yes, guessed, right, ever, dil, lip, synced, danced, friends, uploaded, attention, justin, bieber, rebecca, black, couple, aspect, captured, duty, dress, presence, staff, station, once, became, took, seriously, threatened, suspend, immediate, affect, chief, tried, crack, down, uploader, created, politicians, joined, reacted, strongly, opposing, justified, actions, strong, revoke, punishment, original, received, close, night, cumulatively, speaking, more, than, fan, site, setup, lac, fans, chhaiyaan, lips, citizens, been, bukan, empat, ranked, ratings, jumped, ist, place, show, own, unit, honored, perform, front, them, officially, talks, cutting, album, aspects, human, side, unearthing, superstar, nowhere, power, supremacy, public, effects, find, playing, sharp, interest, over, country, week, rocking, attribute, magic, sound, shared, sunjoy, shekhar, lives, known, translating, book, 100, specifically, mentions, mad, about, maid, driver, see, street, driving, crazy, today, keep, eye, google, trends, popularity, rocked, curious, case, understand, scene, 23mins, mark, https, www, na1fbg2yjsy, 23m, sharing, full, cut, best, mood, gives, ample, melancholy, setups, ambiance, fantastic, use, piano, entry, उदास, नज़्म, second, half, forget, special, top, favorites, kudos, prakash, jha, too, handling, excellently, screen, बीते, रिश्ते, बीती, घड़ी, pain, separation, both, sides, sings, छूटे, आंसुओं, आंखों, लगता, times, self, favorite, situation, lovers, parting, much, ill, feelings, separate, path, gains, reasons, computer, scientist, remote, school, football, teacher, being, heroine, american, clients, years, tread, respective, paths, saying, goodbye, dignified, ofcourse, contrasting, realistic, शनिवार,
Text of the page (random words):
ited for lyrics and henry mancini for background score additional clues hint film directed by phil roman music by vishal bhardwaj hint film on the most popular legendary onscreen artists a4 the answer is billu aur pillu dubbed version of tom jerry the movie 1994 additional notes the answer is here q5 connect poornima khamoshi kinara common factor all had lyrics by gulzar saab looking for a precise answer additional clues bandini is odd one out in the groups of four with three mentioned in q5 poornima khamoshi kinara a5 all the films had atleast one gulzar penned song picturised on dharmendra q6 any easy one which film is this dialog from listen i am not a bloody politician i face things straight in the face a6 its from aandhi when sanjeev kumar confronts suchitra sen q7 an interesting one as far as film credits are concerned take a look at the following image and identify the film gulzar saab credited for re direction of the film additional clues the film was produced by p l anand hint milo otis a7 the answer is chatran the hindi version of the adventures of milo and otis music by rd burman additional notes chatran a beautiful film in hindi must watch for gulzar saab s commentary and pancham s music q8 which of the mother and daughter actress pair is directed by gulzar saab in different films additional clues hint the two heroines are from bengal a8 the correct answer is suchitra sen in aandhi and moon moon sen lekin q9 which legendary actor died before finishing the dubbing for libaas and johnny lever dubbed for him a9 johnny lever dubbed for utpal dutt q10 for which gulzar directed film amitabh bachchan was signed as hero and lakshmikant pyarelal as music directors but changed later a10 the correct answer is meera amitabh bachchan shot for a few reels for vinod khanna character and pt ravishankar got in after laxmikant pyarelal backed out additional notes an excellent account by gulzar saab himself on the making of meera on this blog http gulzars blogspot com 2007 09 gulzar on making of meera html q11 basu bhattacharya started a film with gulzar saab in the lead sharmila in female lead but shelved after a few reels name the film additional clues the title of the shelved film was very poetic gulzar saab has actually appeared in four films jalianwala bagh griha pravesh wajood and chachi 420 a11 the title was asamaapt kavita q12 on which of the gulzar short story nadira acted in the lead in tv serial kirdaar additional clues gulzar saab s short story has the same name of a famous hollywood film of 1950 a12 sunset boulevard additional notes superb performance by nadira ji in one of her last appearances q13 name the film from which famous humorous dialog taken aaj hamare beech pandit ji nahi hain neta ji nahi hain gandhi ji nahi hain aur meri bhi tabiyat kuchh theek nahin chal rahi a13 mere apne way back in 1971 asit sen speaks during a political speech q14 name the first time he wrote lyrics for a film directed by a music director name the film additional clues hint it was not ishqiya the story line was very similar to ishqiya though hint featured one of the most legendary natural performers of old time naseer played the same in ishqiya comedian as sidekick ashrad warsi played it in ishqiya a14 the answer is pinjare ke panchhi 1966 directed by music director salil chowdhury additional notes balraj sahni and mehmood played small time crooks in the lead running away from police lands in a vilage at meena kumari s house played a widow even balraj sahni and mehmood played muslim characters pretend to be mama bhanja as in ishqiya salil chowdhury directed his the stroy was also written by him while shailendra penned the dialogs and songs while gulzar saab penned one song thats it as far as qs as are concerned time to declare winners the winner v9y 52 points the runners up dildhoondhtahai 37 points next up to first ten 3 neetikakapur 21 points 4 auteurpravesh 18 points 5 gauravsabnis 12 points 6 to 8 ronyd kcpingle bhuvanmehta 11 points each 9 sandeepish 10 points 10 vicramb 10 points congratulations to all the winners they are requested to contact me at http twitter com p1j for prizes thanks to entire team of http twitter com kweezzz channel for hosting the quiz posted by pavan at 20 58 5 टिप् पणियां इसे ईमेल करें इसे ब्लॉग करें x पर शेयर करें facebook पर शेयर करें pinterest पर शेयर करें labels 18 august 2010 2010 76 birthday gulzar kweezzz online p1j quiz twitter गुरुवार अगस्त 19 2010 माँ mother गुलज़ार साब के जन्मदिन पर प्रस्तुत है उनकी एक अनूठी पर्सनल नज़्म जो उन्होनें अपनी माँ को समर्पित की है तुझे पहचानूंगा कैसे तुझे देखा ही नहीं ढूँढा करता हूं तुम्हें अपने चेहरे में ही कहीं लोग कहते हैं मेरी आँखें मेरी माँ सी हैं यूं तो लबरेज़ हैं पानी से मगर प्यासी हैं कान में छेद है पैदायशी आया होगा तूने मन्नत के लिये कान छिदाया होगा सामने दाँतों का वक़्फा है तेरे भी होगा एक चक्कर तेरे पाँव के तले भी होगा जाने किस जल्दी में थी जन्म दिया दौड़ गयी क्या खुदा देख लिया था कि मुझे छोड़ गयी मेल के देखता हूं मिल ही जाए तुझसी कहीं तेरे बिन ओपरी लगती है मुझे सारी जमीं तुझे पहचानूंगा कैसे तुझे देखा ही नहीं posted by pavan at 16 47 18 टिप् पणियां इसे ईमेल करें इसे ब्लॉग करें x पर शेयर करें facebook पर शेयर करें pinterest पर शेयर करें labels गुलज़ार नज़्म माँ gulzar mother namz रविवार मई 23 2010 एक और मंज़र ट्रैफिक सिग्नल का होंठ हिलते हैं भिखारी के सुनाई नहीं देता हाथ के लफ़ज़ उछलते हैं वो कुछ बोल रहा है थपथपाता है हर इक कार का शीशा आकर और उजलत में है ट्रैफ़िक के सिग्नल पे नज़र है चेंज है तो सही कौन इस गर्मी में अब कार का शीशा खोले अगले सिगनल पे ही सही रोज़ कुछ देना ज़रूरी है ख़ुदा राज़ी रहे नया ज्ञानोदय अप्रैल २०१० से साभार posted by pavan at 02 06 3 टिप् पणियां इसे ईमेल करें इसे ब्लॉग करें x पर शेयर करें facebook पर शेयर करें pinterest पर शेयर करें labels गुलज़ार मंज़र april 2010 gulzar manjar एक मंज़र गर्मी का कभी कभी लैम्प पोस्ट के नीचे कोई लड़का दबा के पैन्सिल को उंगलियों में मुड़े तुड़े काग़ज़ों को घुटनों पे रख के लिखता हुआ नज़र आता है कहीं तो ख़याल होता है गोर्की है पजामे उचके ये लड़के जिनके घरों में बिजली नहीं लगी है जो म्यूनिसपैल्टी के पार्क में बैठ कर पढ़ा करते हैं किताबें डिकेन्स के और हार्डी के नॉवेल से गिर पड़े हैं या प्रेमचन्द की कहानियों का वर्क है कोई चिपक गया है समय पलटता नहीं वहां से कहानी आगे बढ़ती नहीं है और कहानी रुकी हुई है ये गर्मियाँ कितनी फीकी होती हैं बेस्वादी हथेली पे लेके दिन की फक्की मैं फाँक लेता हूं और निगलता हूं रात के ठन्डे घूंट पीकर ये सूखा सत्तू हलक से नीचे नहीं उतरता ये खुश्क़ दिन एक गर्मियों का जस भरी रात गर्मियों की गुलज़ार नया ज्ञानोदय अप्रैल २०१० से साभार posted by pavan at 00 25 7 टिप् पणियां इसे ईमेल करें इसे ब्लॉग करें x पर शेयर करें facebook पर शेयर करें pinterest पर शेयर करें labels गुलज़ार मंज़र april 2010 gulzar poem manjar मंगलवार फ़रवरी 02 2010 इब्नबतूता का भूत the ghost of ibn batuta सुबह सुबह अखबार ने जब दरवाजे पर दस्तक दी तो मालूम हुआ कि इब्नबतूता के भूत साथ में तशरीफ़ लाए हैं आने का सबब पूछा तो पता चला कि कुछ चिलप्पों करने वाले तथाकथित साहित्यकारों ने शोर मचा कर उन्हें नींद से उठा दिया है शोर ये कि गुलज़ार साब ने इब्नबतूता का जूता चुरा लिया है गुलज़ार ने चुराया इब्नबतूता पहन के जूता भूत जनाब बहुत परेशान लग रहे थे वैसे भी अपने समय में पैदल इतना सारा जहाँ घूमे थे कि सदियों तक उसकी थकान खत्म ना हो अच्छे खासे इतिहास के पन्नों में आराम फ़रमा रहे थे नींद से उठा कर अखबार की सुर्खियों में यूं अलसुबह खड़ा कर देने के फ़रमान से तकलीफ़ किसको नहीं होगी और उस पर ये भी कि ना सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के इब्नबतूता से उनका कोई वास्ता है और ना ही गुलज़ार के बोले कि ये बिलावजह हंगामा क्युं है बरपा हमने कहा जनाब ये जूते का दौर है हर तरफ़ जूते का जोर है चाहे इराक़ हो या भारत नेता हो या अभिनेता राजनीति हो या साहित्य का अखाड़ा विरोध का इन दिनो सबसे बड़ा औज़ार बन गया है जूता अब यहाँ के साहित्यकारों के हाथ में आपका जूता पड़ गया है तो उछालने की होड़ लगी हुई है कुछ तथाकथित साहित्यकार जो अपनी रचनाओं से अपने लिये जगह नहीं बना सके आपके जूते के विवाद को उछाल के अखबारों की सुर्खियों में जगह बनाने की कोशिश में जुटे हैं उनको परेशानी इस बात से हो रही है कि गुलज़ार साब ने सर्वेश्वर जी की कविता से आपका नाम और जूता चुरा लिया है मगर मेरे नाम का कॉपीराईट क्या सर्वेश्वर जी के पास है क्या मेरी पहचान सिर्फ़ उनकी कविता से है क्या लोग ये भूल गये कि मेरे कई यात्रा वृतांत दुनिया की कई भाषाओं में छप चुके हैं भूत जनाब का प्रश्न था शायद भूल ही गये हैं मैनें बोला तो नहीं वरना जनाब को बड़ी निराशा होती बस मन ही मन सोचा फिर सोचा कि शोर बरपाने वालों को इब्नबतूता से क्या लेना देना उनका लेना देना तो सर्वेश्वर जी से भी नहीं है हमेशा किसी ना किसी बात पे परेशान रहते हैं ये लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी पर भी पत्थर या जूता उछालने की शायद आदत सी हो गयी है इक जमात को गुलज़ार साब से कुछ खास शिकायतें रहती हैं हिन्दी साहित्यकारों का एक तबका कहता है उर्दू के शायर हैं उर्दू वाले कहते हैं आज़ाद हिन्दोस्तानी में लिखते हैं शायर साहित्यकार ये भी कहते हैं फ़िल्मों के गीतकार हैं उनकी आर्ट की आज़ादपरस्ती ऐसे शोर दबाने की बहुत कोशिश करते रहते हैं वैसे इस बार इन लोगों को असल में किस बात से परेशानी है भूत जनाब का अगला प्रश्न था जनाब इनका तर्क ये है कि सर्वेश्वर जी बच्चों के लिये कविता लिखी गुलज़ार साब ने उस कविता को चुरा कर फ़िल्मी गीत का रूप दे दिया है कुछ साहित्यकार लोगों को इसलिए परेशानी है कि आपका नाम साहित्य से उठा कर फ़िल्मी गीत में ले लिया है और कुछ साहित्यकारों को ये कि गुलज़ार साब ने बिना श्रेय दिये सर्वेश्वर जी की कविता में से आपका नाम और जूता कॉपी किया है अब सर्वेश्वर जी की कविता या गुलज़ार साब के गीत दोनों में आप की उपस्थिति सिर्फ़ इसलिए है कि आपका नाम जूता के साथ अच्छा राइम होता है आपके नाम के साउंड मॆं बहुत दम है जो एक कविता या गीत में प्रभाव के लिये बहुत ज़रूरी है जहाँ तक संदर्भ की बात है दोनों ने आपका और आपके जूते का उपयोग बिलकुल अलग तरीके से किया है सर्वेश्वर जी की कविता जहां बच्चों के लिये मज़ेदार नॉनसेन्सिकल फ़ारमेट मे लिखी गई है वहीं गुलज़ार साब ने इसका उपयोग फ़िल्म की स्क्रिप्ट और सिचुएशन के आधार पे किया है फ़िल्म की शुरुआत में जहां दो चोर अपने बॉस के पिंजरे से फ़ुर्र हो रहे है आज़ाद हो रहे हैं इधर से उधर घुमक्कड़ों की तरह भाग रहे हैं दबे पाँव निकल रहे हैं उन्होने जूता पहना नहीं है बल्कि बगल मे दबाया है क्युंकि पहनने के बाद जूता आवाज़ करेगा और उनका फ़ुर्र होना भागना आसान नहीं होगा वैसे मैं क्या फ़ैसला करूं जनाब आप खुद ही दोनों कविता और गीत एकसाथ पढ़ लें और कि क्या ये वाकई में कॉपी है सर्वेश्वर दयाल सक्सेना गुलज़ार इब्नबतूता पहन के जूता निकल पड़े तूफान में थोड़ी हवा नाक में घुस गई थोड़ी घुस गई कान में कभी नाक को कभी कान को मलते इब्नबतूता इसी बीच में निकल पड़ा उनके पैरों का जूता उड़ते उड़ते उनका जूता पहुंच गया जापान में इब्नबतूता खड़े रह गये मोची की दूकान में इब् ने बतूता बगल में जूता पहने तो करता है चुर्रर उड उड आवे दाना चुगेवे उड जावे चिडिया फुर्रर अगले मोड पे मौत खड़ी है अरे मरने की भी क् या जल् दी है होर्न बजाके आ बगियन में हो दुर्घटना से देर भली है चल उड जा उड जा फुर फुर दोनों तरफ से बजती है ये आय हाय जिंदगी क् या ढोलक है हॉर्न बजाके आ आ बगियन में अरे थोड़ा आगे गतिरोधक है इब् ने बतूता क्या कहते हैं जनाब पहली बात तो दोनो रचनाओं के उपयोग और संदर्भ में कोई समानता मुझे तो नज़र नहीं आई और अगर लोगों को ये आपति है कि गुलज़ार साब ने गीत के साथ सर्वेश्वर जी की कविता का ज़िक्र नहीं किया तो वे ये नहीं कहते कि सर्वेश्वर जी ने कविता में मेरा नाम मेरे किस किस्से या किताब से पढ़ कर दिया है उनके जेहन में मेरा नाम भी तो मेरा ही कोई किस्सा पढ़ कर आया होगा जनाब का जवाब था बेवजह का मसला खड़ा किया है कुछ लोगों ने और मेरी नींद भी खराब कर दी है अब मैं भी चिड़िया की तरह फ़ुर्र होता हूं कह कर जनाब गायब हो गये मैं सोच रहा था कि गुलज़ार साब पहले भी कई बार इस तरह के आरोपों के दौर से गुजरे हैं और खासकर तब भी जब वो अपनी तरफ़ से चला कर घोषित करते रहे हैं कि मिसरा ग़ालिब का है और कैफ़ियत अपनी अपनी या बुल्लेशाह और अमीर खुसरो की प्रेरणा को कभी नहीं नकारा बल्कि आगे बढ़ कर पहले लोगों को बताया जबकि फ़िल्म उद्योग में अनेकोनेक अनगिनत ऐसे उदाहरण रोज़ ही मिलते हैं जहां फ़िल्म कहानी गीत दृश्य स्क्रिप्ट नृत्य आदि हूबहू उठा लिये जाते हैं मगर राष्ट्रीय दैनिकों में मुख्य पृष्ठ पे चोरी के रूप मे उछाले नहीं जाते आज की खबर निश्चित रूप से स्वार्थी तत्वों द्वारा इक निश्चित एजेंडा के तहत उछाला गया जूता है शायद ऐसे ही वाकयों और लोगों के लिये गुलज़ार साब ने एक बार लिखा था कहने वालों का कुछ नहीं जाता सहने वाले कमाल करते हैं कौन ढूंढे जवाब ज़ख्मों के लोग तो बस सवाल करते हैं नोट सर्वेश्वर जी की कविता बचपन में पराग में पढ़ी और स्कूल में गुनी सुनी सुनाई है मेरे लिए सर्वेश्वर जी बहुत आदरणीय व्यक्तित्व और साहित्य के अविस्मरणीय हस्ताक्षर रहे हैं मगर उन लोगों से तकलीफ़ हो रही है जो उनके नाम से इस तरह से जूते उछाल रहे हैं इसिलिए ये एक रिएक्शन है आज की खबर पर पवन झा posted by pavan at 14 33 49 टिप् पणियां इसे ईमेल करें इसे ब्लॉग करें x पर शेयर करें facebook पर शेयर करें pinterest पर शेयर करें labels इब्न बतूता इब्नेबतूता इश्किया गुलज़ार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना gulzar sarveshvar मंगलवार जनवरी 26 2010 roobaroo 2010 gulzarfans meet report स्माल इज़ ब्यूटीफुल डॉ डी पी अग्रवाल बावजूद इस बात के कि मुझे हिंदी समाचार पत्रों में बढ़ते जा रहे अंग्रेजी के प्रयोग से चिढ़ होती है मैं यहाँ अपनी इस टिप्पणी के लिए अंग्रेजी वाक्यांश का प्रयोग कर रहा हूं असल में यह वाक्यांश ब्रिटिश अर्थशास्त्री ई एफ़ शूमाखर की प्रख्यात किताब का शीर्षक है मुझे लगा कि जो बात मैं कहना चाह रहा हूं वस इस शीर्षक से ही सबसे बेहतर तरीके से अभिव्यक्त हो रही है इसलिए न चाहते हुए भी इस शीर्षक का प्रयोग कर लिया है जयपुर में इन दिनों पाँचवां जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल चल रहा है जिसे आयोजकों ने दुनिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव कहा है यहां सब कुछ बड़ा है चकाचौंध कर देने वाला चमत्कृत कर देने वाला इस साहित्योत्सव पे बहुत कुछ लिखा कहा जा रहा है और यह स्वाभाविक भी है लेकिन इसी के साथ इसी जयपुर में आज सुबह एक छोटा सा आयोजन हुआ जिसकी कहीं किसी किस्म की कोई चर्चा नहीं हुई होनी भी नहीं थी आयोजक चाहते ही नहीं थे संयोग से मुझे इस आयोजन में उपस्थित रहने का अवसर मिला और मुझे लगा कि श्रेष्ठता उत्कृष्टता और सार्थकता के लिए बड़ा होना कतई ज़रूरी नहीं है अगर सही दृष्टि हो तो बहुत छोटा होकर भी सार्थक हुआ जा सकता है और इसीलिए ये शीर्षक असल में एक बहुत निजी किस्म का संगठन है गुलज़ार फ़ैन्स क्लब जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह शायर गुलज़ार के प्रशंसकों का एक समूह है इस क्लब ने जयपुर में गुलज़ार साहब के आगमन का लाभ उठाते हुए आज सुब एक अनौपचारिक गोष्ठी का आयोजन लिया और मुझे भी उसमें उपस्थित रहने का अवसर एक मित्र के सौजन्य से मिल गया वहां जाकर मुझे आश्चर्य हुआ कि पूरे देश के अलग अलग हिस्सों से कोई पचासेक गुलज़ार प्रेमी सिर्फ़ इस गोष्ठी के लिए जयपुर आए थे कोई मुंबई से कोई पुणे से कोई अहमदाबाद से कोई दिल्ली से और ना जाने कहां कहां से सिर्फ़ इस मक़सद के साथ कि कुछ वक्त गुलज़ार साहब के सानिध्य में बिताया जाए इनके अलावा बहुत थोड़े से हम स्थानीय लोग और थे कुछ संगीत प्रेमी कुछ और गुलज़ार साहब ने इस गोष्ठी के लिए ये सुझाया था कि बजाय इसके कि सिर्फ़ वे ही बोलें क्यॊं ना कुछ युवा अपनी अपनी रचनाओं का पाठ करें और यही हुआ भी कोई पन्द्रह युवाओं ने अपनी लिखी कविताएं पढ़ीं खास बात यह कि इनमें से अधिकांश तकनीक से जुड़े और अपनी अपनी ज़िन्दगियों में सुस्थापित युवा थे यानि ये आम हिंदी कवि से भिन्न लगे थे और इसलिए इनकी कविताओं का मुहावरा भी आम हिंदी कविता से भिन्न था जिन लोगों ने वहां अपनी कविताएं पढ़ीं उनमें मेरा जाना पहचान सिर्फ़ एक नाम था जयपुर के युवा कवि प्रभात का शेष सब कविता की दुनिया के नवजात थे लेकिन उनकी रचनाएं सुनते हुए सबसे प्रीतिकर प्रतीति तब हुई कि साहित्य और विशेषकर कविता के प्रति रुझान और अनुराग अभी भी शेष है इस प्रतीति का महत्व इस बात से और बढ़ जाता है कि हम लोग अक्सर इस बात का शोक मनाया करते हैं कि हिंदी में रचनाकारों की नई पीढ़ी विरल होती जा रही है यानि लोग कविताएं पढ़ भी रहे हैं लिख भी रहे हैं मेरे खय...
|