Meta tags:
Headings (most frequently used words):
15, 16, the, 12, की, का, epic, monologue, my, own, 28, 14, 18, 22, 13, 31, 23, followers, friends, familiars, total, pageviews, cellar, ग़ालिब, सालगिरह, will, real, ganesh, please, stand, up, अधूरे, प्यार, मलबा, lizard, king, पावलोव, श्रोडिंगर, औरांग, चस्का, पगली, मुस्कान, कविता, importance, of, being, fool, earnestly, भगत,
Text of the page (most frequently used words):
में (36), share (30), नहीं (23), the (22), कुछ (16), and (14), होना (14), may (13), aug (12), 2005 (12), 2008 (12), this (12), फिर (12), 2007 (11), 2014 (11), manish (11), bhatt (11), think (11), jan (10), feb (10), jun (10), 2006 (10), 2009 (10), pinterest (10), facebook (10), blogthis (10), email (10), thus (10), spake (10), गया (10), हैं (10), चचा (10), jul (9), sep (9), apr (9), comments (9), लिए (9), पगली (9), nov (8), dec (8), mar (8), 2011 (8), 2012 (8), कभी (8), मगर (8), ग़ालिब (8), oct (7), 2010 (7), 2013 (7), 2015 (7), सकता (7), कोई (7), that (7), one (7), यूँ (7), जिम (7), दिन (6), लगा (6), प्यार (6), कुत्ता (6), ganesh (6), 2004 (5), यानी (5), नज़र (5), खुद (5), किसी (5), उसकी (5), new (5), कविता (5), सेक्टर (5), उसका (5), जाता (5), औरांग (5), पावलोव (5), श्रोडिंगर (5), मेरे (5), समझ (5), you (5), his (5), अपने (4), दिल (4), जैसे (4), will (4), with (4), for (4), all (4), just (4), chooses (4), जाते (4), पेट (4), बार (4), वाली (4), तौबा (4), बिल्ली (4), होने (4), काम (4), intellect (4), सको (4), हाय (4), 2016 (3), king (3), like (3), पिछले (3), ऐसे (3), दें (3), होगा (3), समय (3), देती (3), fool (3), कागज़ (3), हमारे (3), उधर (3), बगल (3), तरह (3), शायद (3), वैसे (3), उम्र (3), क्यों (3), दिया (3), मिली (3), लार (3), ग़ज़ल (3), शुरू (3), दुकान (3), कुत्ते (3), घंटी (3), मैं (3), हूँ (3), करीब (3), मैंने (3), मेरी (3), मुझे (3), life (3), gods (3), appearance (3), not (3), wisdom (3), हमारी (3), मिट्टी (3), cellar (2), timothy (2), roy (2), stories (2), ads (2), august (2), official (2), posts (2), रहा (2), सालों (2), चलेगा (2), बदल (2), युवा (2), करने (2), ज़रूरी (2), आजादी (2), सवाल (2), बात (2), लालच (2), हाथ (2), जाए (2), क्या (2), पता (2), कैसे (2), धधक (2), सपने (2), रहने (2), जवाब (2), साथ (2), वालों (2), भगत (2), सिंह (2), विचारों (2), ठीक (2), again (2), real (2), never (2), learn (2), walk (2), off (2), face (2), keep (2), dog (2), ever (2), being (2), उतार (2), कवि (2), उसने (2), अड्डे (2), बना (2), लिया (2), अड्डा (2), रास्ते (2), बीच (2), सड़क (2), पड़ोस (2), ज़्यादा (2), बढ़ते (2), बड़े (2), साइज़ (2), बाहर (2), आते (2), देखते (2), रहे (2), देखा (2), रही (2), दिसंबर (2), चस्का (2), जहां (2), लगती (2), रदीफ़ (2), काफ़िये (2), चाशनी (2), कानों (2), रेशा (2), फ़िर (2), आये (2), धीरे (2), गुलज़ार (2), उर्दू (2), हिंदी (2), अंग्रेज़ी (2), दुर्घटना (2), साहब (2), सुनाई (2), सुन (2), आवाज़ (2), बक्से (2), साफ़ (2), कहिये (2), ज़िंदा (2), साल (2), उमर (2), पहली (2), हुआ (2), doors (2), लिरिक्स (2), morrison (2), legend (2), jazz (2), बिना (2), देता (2), नया (2), खास (2), शख्स (2), तले (2), लेट (2), कहें (2), सपना (2), ठूंठ (2), छूटे (2), अधूरे (2), मलबा (2), over (2), perhaps (2), really (2), could (2), fearsome (2), what (2), constructive (2), appear (2), सालगिरह (2), हुयी (2), नयी (2), क़िस्मत (2), ग़ालिब (2), बाद (2), पशेमां (2), तमन्ना (2), पूछ (2), दीवानगी (2), हरदम (2), मुझको (2), जाना (2), हैरां (2), आसां (2), आदमी (2), इंसां (2), मुश्किल (2), किताबों (2), पाकेट (2), बुक (2), epic (2), monologue (2), simple, theme, powered, blogger, total, pageviews, zen, habits, zainab, wordsworth, vin, ganpathy, shekhar, kapoor, sangeeta, patni, samit, basu, rimi, chatterjee, live, flame, rakesh, jhunjhunwala, rahul, pandita, priyanka, joseph, post, secret, nilanjana, monami, mental, exotica, madhur, litsutra, gulzar, great, bong, fubar69, poems, fubar, falstaff, dibakar, banerjee, dhiraj, joshi, desipundit, deepak, bahukhandi, deepa, debauchee, dew, comicology, comic, book, resources, boomsa, beatzo, arun, verma, aparajitaa, annie, zaidi, amruta, patil, ajit, zorba, jani, songs, things, lists, shoestring, world, adee, familiars, bhavv, dhyani, chandraveir, website, blog, friends, followers, subscribe, atom, home, older, ऐसा, चला, हज़ार, सदियों, हमेशा, अगर, बेनामी, सरफ़िरे, अव्यवहारिक, अहमक, क्रांति, आज़ाद, लोगों, एकजुट, प्रगति, सबकी, सम्पन्नता, तिलांजलि, पूरी, थोड़ी, आवाजों, दबाना, भरोसा, करो, उनपे, जिनको, बागडोर, पूछो, आज़ादी, सोचने, अपनी, खुल, कहने, होती, आती, गिरवी, पाने, भीड़, हिस्सा, बनने, चिड़िया, समाज, देश, निकल, शक्तिपूजक, पिंजरे, कैदी, छोकरे, चिंगारी, आईडिया, लगाया, इतनी, हवा, होगी, लील, साधारण, परिवार, प्रेम, सर्वोपरि, जीजिविषा, कीमत, जीवित, उत्कट, इच्छा, बचा, गुरुद्वारे, केसरिया, झंडा, कोसों, दूर, दिखता, लपटें, आसमान, झुलसा, फांसी, लीजेंड, वक़्त, धूमिल, जलाता, जलता, चमकता, वतन, मिटने, यही, बाकी, निशाँ, राम, नाम, लें, सहिष्णुता, करुणा, मर्यादा, धता, बता, करें, घोल, जाएँ, शहीदों, चिताओं, लगेंगे, बरस, मेले, put, shirt, bright, yellow, hood, purple, patchwork, butt, ugly, but, well, worn, fall, love, time, right, same, old, pack, have, should, fit, travel, bag, leave, visit, somewhere, been, nowhere, safe, skill, master, trade, seek, job, found, shop, find, hobby, sun, warming, back, north, westwards, heed, mountains, hushed, call, land, cliff, wile, coyote, walking, pick, white, rose, pin, hat, dandy, let, come, along, silly, stay, day, importance, earnestly, लेखक, उद्गारों, लेखनी, शब्दों, माध्यम, लेखन, अक्सर, प्रोफेशन, शौक, दोनों, चश्मा, ज़िंदगी, देखने, दुनिया, चखने, तरीका, आदत, जीवनशैली, पास, वोकेबुलरी, दौलत, कमाई, छीन, पांचवीं, छठी, पढ़ते, अपना, स्कूल, पड़ता, थाना, इधर, टाइनी, टोट्स, वाले, मैदान, पार, धूलिया, टेसू, पेड़, नीचे, पॉवर, स्टेशन, क्रॉस, क्रासिंग, पहुँचते, दिख, जाती, आराम, पसरी, मानो, लिविंग, रूम, मिल, बच्चों, मुस्करा, वहीँ, ईंट, अनाड़ी, चूल्हा, बाल, काट, मर्दाना, कपडे, छोटे, दायरे, घटनाओं, तटस्थ, रहते, सोचते, कौतुहल, विषय, ज़रूर, ज़माने, पागल, घरों, झेल, उन्हें, छानने, ज़रूरत, पड़ती, दिल्ली, सड़कों, कितने, पगले, दीख, जटा, दाढ़ी, बढाए, जननांग, उघाड़े, बढ़ने, सोचा, पुलिस, थाने, मिलने, मुस्कराती, महीने, कड़कड़ाती, सर्दी, उसके, बढे, मरदाना, कपड़ों, छिपने, इंकार, वहां, गुजरे, समतल, नज़रें, मुस्कराई, मुस्कान, बचपन, ख़याल, डीप, फ्राइड, चीज़, बहने, चाहे, मिसरों, चमचम, वर्की, चढ़ी, कहानी, लच्छेदार, कुरकुरी, नॉवल, डुबोई, घुल, जाने, नज़्म, नमकीन, मीठे, पतली, परत, जिसको, जितनी, चखो, अलग, स्वाद, नुक्कड़, माल, संतुष्ट, चटोरापन, बढ़ता, उसे, मिलता, शुद्ध, देसी, अचारी, मसाले, पंजाबी, छना, लफ़्ज़ों, बुरकन, सामान, पैक, कराता, comment, सकते, बचना, मुमकिन, कतई, खूंखार, गले, टपकने, काहे, चौंक, जात, पांत, रंग, रूप, योनि, वोनी, हदों, माना, बला, शर्मीली, नदारद, पंजों, आखिर, हिम्मत, करके, टपकाता, पूँछ, हिलाता, घात, लगाता, पहुंचा, अंडकोष, चाट, सभ्य, पैर, समेट, बैठ, हलके, भौंका, अजी, सुनती, मोहतरमा, आपसे, बेतहाशा, मोहब्बत, करता, दिमाग, फिरने, बक्सा, खोलने, आया, गयी, देखिये, सरासर, बदतमीज़ी, ऐरे, गैरे, साइकोलॉजी, किताब, मेरा, उद्धरण, होता, समझी, मौरीसन, बारे, पढ़ा, याद, कौन, अखबार, सन्डे, मैगज़ीन, करती, sunday, observer, बेलगाम, क्रिएटिविटी, असमय, मृत्यु, नवयुवा, लेकिन, सहज, existentialist, अंतर्मन, गहरा, प्रभाव, डाला, पालिका, पायरेटेड, ग्रेटेस्ट, हिट्स, कैसेट, खरीद, सुना, 1991, ऑलिवर, स्टोन, बायोपिक, जिसमें, val, kilmer, darkly, enigmatic, व्यक्तित्व, जीवंत, आतंरिक, माइथोलॉजी, स्थाई, पात्र, बढ़ा, लगने, फ़क़ीर, बल्कि, फेकर, काफ़ी, हल्की, तुकबंदी, प्रतीत, लगी, बायोग्राफी, पढ़ी, jim, death, stephen, davis, परे, rock, शैली, musically, सराहना, किया, आने, freewheeling, लिरिकल, स्टाइल, सबकौंशस, इंटेलेक्चुअल, हस्तक्षेप, फ़िल्टरिंग, densmore, drumming, शॉक, theatricality, एलेमेंट्स, बेहतरीन, उपयोग, आदर, उपजा, तौर, hotel, woman, एलबम्स, भीतर, adonis, bacchus, rimbaud, इण्डियन, shaman, अनूठे, सम्मिश्रण, 72वां, जन्मदिवस, हैप्पी, बर्थडे, मिस्टर, mojo, risin, rising, lizard, तारों, महीन, आसमानी, ज़मीन, हरे, बिछौने, केसर, छिड़के, सीधा, सूखा, सीलन, बुसी, चादर, उनमें, शख़्स, मर्द, पहले, रूठ, अनायास, अधखिले, पीछे, मादा, जमा, सहित, निकालने, chaturthi, today, despite, atheist, musing, hindu, has, become, somewhat, personal, tradition, ingrained, brahmanic, samskars, innate, inclination, seeking, deeper, meanings, mythology, general, consider, don, more, than, letting, cherubic, elephant, form, soft, ridiculously, rotund, ride, mouse, adds, overall, comical, effect, easy, imagine, portly, uncle, whom, bother, without, fearing, backslap, even, friendly, albeit, intelligent, pet, almost, thinks, threatening, however, about, must, stark, contrast, true, capabilities, forbid, came, showdown, among, literally, last, god, levitating, isn, personification, cold, power, deadliest, forces, nature, razor, can, slice, through, obstacle, opponent, equal, ease, then, merely, also, personified, now, overseen, kindness, choice, destructive, way, actually, most, crucial, piece, clever, camouflage, overtly, affable, unassuming, counteract, threat, otherwise, exude, make, rationality, logic, benign, into, thinking, harmless, least, please, stand, चहेते, मिर्ज़ा, फ़ारसी, मादरे, ज़ुबां, सीखी, तमीज़, तलफ्फुज, सफाई, लफ्फाज़ी, औकात, दरम्यां, सदी, फ़ासला, बावज़ूद, रिश्ता, राबता, काफी, पुख्ता, मुलाक़ात, बयान, खुशकिस्मती, दूजे, नंबर, पीढी, तआरुफ़, कराने, बीड़ा, उठा, ख़ूब, उठाया, नसीर, रूह, शक्ल, जामा, जगजीत, देख, अनोखा, ज़ायका, दिलो, ज़हन, बीती, छूटा, तल्ख़, इश्क़, सराबोर, मसाइल, तसव्वुफ़, खुदा, नोंक, झोंक, अंदाज़े, बयां, सचमुच, लगता, लिखा, ताउम्र, समझते, कोशिश, हाँ, ज़ुबान, जाये, बोलचाल, लिखने, हिमाक़त, उम्मीद, बच्चे, गुस्ताखी, ज्यादा, तवज्जोह, देंगे, भूल, चूक, माफ़ी, ओरिजिनल, हैफ़, चार, गिरह, कपड़े, जिसकी, आशिक़, गिरेबां, क़त्ल, जफ़ा, ज़ूद, इशरत, पारा, ज़ख़्म, ख़ाना, लज़्ज़त, रेश, जिग़र, ग़र्क़, नमकदां, इशरते, क़त्लगहे, अहले, नज़्ज़ारा, शमशीर, उरियां, वाए, शौक़, दुश्वार, मयस्सर, कपड़े, गांठों, क़िस्मत, जिनकी, किस्मत, आशिक़, फंदा, मरने, ज़ुल्म, शर्मसार, शर्मिन्दा, टूटते, निवाला, जख्म, खाते, जिगर, घाव, नमक, डूबा, चाहने, आख़िरी, ख्वाहिश, चाहें, तलवार, नंगा, शौक़, हरेक, बड़ा, बच्चा, गिरा, पापा, दबा, बित्ते, गिरे, केमिस्ट्री, कितनी, बुरादे, लड़कपन, डेबोनायर, चमकीले, सेंटरस्प्रेड्स, पालिश, बीज, बौना, बौन्साई, उगा, जिस, गाहे, बगाहे, फीके, शेर, उपजाऊ, खाली, दीवान, सस्ता, twin, freaks, story, spit, rain, ibibo, com, meets, lens, photography, bum, album, amateur, art, random, creatures, poetry, own, view, complete, profile, documenting, such,
Text of the page (random words):
ocumenting life and such manish bhatt view my complete profile my own random creatures poetry a bum s album amateur art life meets lens co photography spit in the rain on ibibo com twin freaks co story 28 12 16 ग़ालिब की सालगिरह कल मेरे चहेते चचा मिर्ज़ा ग़ालिब की सालगिरह थी उर्दू फ़ारसी मेरी मादरे ज़ुबां नहीं और कभी सीखी भी नहीं रदीफ़ काफ़िये की तमीज़ हुयी नहीं न तलफ्फुज में सफाई न लफ्फाज़ी की औकात फिर भी चचा और हमारे दरम्यां दो सदी का फ़ासला होने के बावज़ूद चचा से रिश्ता ओ राबता काफी पुख्ता है जब हमारी पहली मुलाक़ात हुयी तो मेरी उम्र करीब 8 साल की थी बयान कुछ यूँ है बच्चा ही था जब वो मेरे हाथ लगा था मन की कच मिट्टी में आ गिरा था पापा की बी ए की किताबों में दबा बित्ते भर का पाकेट बुक फिर उस मिट्टी पर गिरे केमिस्ट्री की कितनी किताबों के बुरादे और लड़कपन में डेबोनायर के चमकीले सेंटरस्प्रेड्स की पालिश मगर बीज जम गया तो बस जम गया एक बौना सा बौन्साई भी उगा आज भी जिस पर गाहे बगाहे उग आते हैं फीके से कुछ शेर मिट्टी खास उपजाऊ न थी मगर खाली तो न गया दीवान ए ग़ालिब का वो सस्ता पाकेट बुक फ़िर हमारी खुशकिस्मती कहिये कि दूजे नंबर के चचा गुलज़ार ने चचा ग़ालिब का हमारी पीढी से तआरुफ़ कराने का बीड़ा उठा लिया और क्या ख़ूब उठाया साहब नसीर ने ग़ालिब की रूह को एक नयी शक्ल नया जामा दे दिया जगजीत सिंह ने एक नयी आवाज़ और चचा ज़िंदा हो गए ऐसे कि देख सको सुन सको समझ सको चख सको और ग़ालिब का अनोखा ज़ायका दिलो ज़हन पे एक बार ग़ालिब हुआ तो उम्र बीती मगर छूटे नहीं छूटा वो तल्ख़ सी चाशनी वो ग़म ए इश्क़ से सराबोर मसाइल ए तसव्वुफ़ वो खुद और खुदा से नोंक झोंक वो अंदाज़े बयां सचमुच कुछ और ही था वैसे तो मुझे लगता है कि ग़ालिब का लिखा हर कोई समझ सकता है या यूँ कहें कि ताउम्र समझते रहने की कोशिश कर सकता है मगर हाँ शायद ज़ुबान की समझ बीच में आ जाये तो बस इस लिए चचा की एक ग़ज़ल को बोलचाल की हिंदी में लिखने की हिमाक़त कर रहा हूँ उम्मीद है चचा बच्चे की गुस्ताखी समझ ज्यादा तवज्जोह नहीं देंगे भूल चूक की माफ़ी बस कि मुश्किल है हरेक काम का आसां होना बड़ा मुश्किल है आदमी का भी इंसां होना हाय दीवानगी का है शौक़ यूँ हरदम मुझको खुद ही जाना उधर और फिर खुद ही हैरां होना चाहने वालों की तू आख़िरी ख्वाहिश को न पूछ वो तो चाहें हैं बस तलवार का नंगा होना टूटते दिल का निवाला है जख्म खाते हैं जिगर के घाव का यूँ नमक में डूबा होना की मेरे मरने के बाद उस ने ज़ुल्म से तौबा हाय उस शर्मसार का ये शर्मिन्दा होना हाय कपड़े की उन गांठों की क़िस्मत ग़ालिब जिनकी किस्मत में हो किसी आशिक़ का फंदा होना ओरिजिनल ग़ज़ल कुछ यूँ है बस कि दुश्वार है हर काम का आसां होना आदमी को भी मयस्सर नहीं इंसां होना वाए दीवानगी ए शौक़ कि हरदम मुझको आप जाना उधर और आप ही हैरां होना इशरते क़त्लगहे अहले तमन्ना मत पूछ ईद ए नज़्ज़ारा है शमशीर का उरियां होना इशरत ए पारा ए दिल ज़ख़्म ए तमन्ना ख़ाना लज़्ज़त ए रेश ए जिग़र ग़र्क़ ए नमकदां होना की मेरे क़त्ल के बाद उसने जफ़ा से तौबा हाय उस ज़ूद पशेमां का पशेमां होना हैफ़ उस चार गिरह कपड़े की क़िस्मत ग़ालिब जिसकी क़िस्मत में हो आशिक़ का गिरेबां होना thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 5 9 16 will the real ganesh please stand up it s ganesh chaturthi today and despite being an atheist musing over hindu gods has become somewhat of a personal tradition perhaps it s the ingrained brahmanic samskars or perhaps an innate inclination for seeking deeper meanings in mythology and in general all stories consider ganesh don t you think he is more than he is really letting on his face that of a cherubic elephant his form soft and ridiculously rotund and his ride a mouse all this adds up to an overall comical effect it is easy to imagine ganesh as a portly uncle whom you could bother without fearing a backslap or even an over friendly albeit intelligent pet almost no one thinks of ganesh as fearsome or threatening however if you really think about it the appearance must be just that an appearance it is in stark contrast with his true capabilities gods forbid if it ever came to a showdown among the gods ganesh could literally be the last god levitating isn t he the personification of the cold fearsome power of intellect one of the deadliest forces in nature a razor that can slice through an obstacle or opponent with equal ease then again he is not merely intellect he is also wisdom personified now wisdom is intellect overseen by kindness a choice to be constructive and not destructive in a way his appearance is actually the most crucial piece of the legend and not just a clever camouflage i think he chooses to appear overtly affable and unassuming to counteract the threat he may otherwise exude he chooses to make intellect rationality logic and wisdom appear benign and constructive he chooses to fool us into thinking he is harmless at least that is what i think what do you think thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 14 1 16 अधूरे प्यार का मलबा जब दो शख्स तारों के महीन काम वाली आसमानी छत के तले ज़मीन के हरे बिछौने पे लेट या कविता की केसर छिड़के बिना सीधा सूखा कहें तो किसी सीलन वाली छत के तले बुसी चादर पे लेट एक सपना देखते हैं जब उनमें से एक शख़्स यानी मर्द सपना सच होने से पहले ऊब के या रूठ के अनायास उठ के चल देता है जब उस अधखिले सपने का ठूंठ उस पीछे छूटे शख्स यानी मादा में जमा रह जाता है तब उस ठूंठ को जड़ सहित बाहर निकालने का अधूरे प्यार का मलबा साफ़ करने का काम औरांग का है thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 7 12 15 the lizard king करीब 14 साल की उमर में मैंने जिम मौरीसन के बारे में पहली बार पढ़ा याद नहीं कौन से अंग्रेज़ी अखबार की सन्डे मैगज़ीन हुआ करती थी शायद sunday observer उसकी बेलगाम क्रिएटिविटी और असमय मृत्यु ने मेरे नवयुवा लेकिन सहज existentialist अंतर्मन पर गहरा प्रभाव डाला पालिका से उसका पायरेटेड ग्रेटेस्ट हिट्स कैसेट खरीद कर सुना फिर 1991 में ऑलिवर स्टोन की बायोपिक the doors आई जिसमें val kilmer ने इस darkly enigmatic व्यक्तित्व को जीवंत कर दिया तो कुछ इस तरह जिम मेरी आतंरिक माइथोलॉजी का एक स्थाई पात्र बन गया फिर मैं जैसे जैसे बढ़ा होने लगा मुझे लगने लगा कि जिम एक फ़क़ीर नहीं बल्कि एक फेकर था उसकी लिरिक्स भी काफ़ी हल्की तुकबंदी सी प्रतीत होने लगी करीब 30 की उमर में मैंने जिम की बायोग्राफी पढ़ी jim morrison life death legend by stephen davis साथ ही मैंने लिरिक्स के परे doors की jazz rock शैली को musically सराहना शुरू किया अब मुझे जिम कुछ कुछ समझ आने लगा उसका freewheeling लिरिकल स्टाइल जो सबकौंशस व id को बिना इंटेलेक्चुअल हस्तक्षेप या फ़िल्टरिंग के कागज़ पर उतार देता था densmore की jazz drumming शॉक व theatricality के एलेमेंट्स के बेहतरीन उपयोग के लिए एक नया आदर उपजा खास तौर पे morrison hotel और l a woman एलबम्स के लिए जिम के भीतर के adonis bacchus rimbaud व इण्डियन shaman के अनूठे सम्मिश्रण के लिए आज 8 दिसंबर है जिम का 72वां जन्मदिवस तो हैप्पी बर्थडे मिस्टर mojo risin may you keep on rising thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 8 9 15 पावलोव श्रोडिंगर प्यार और दुर्घटना कभी भी हो सकते हैं और दुर्घटना से बचना तो फिर मुमकिन है मगर प्यार से तौबा तौबा तो पावलोव जी के कुत्ते को भी हो गया साहब प्यार वो भी कतई खूंखार जब भी पड़ोस के श्रोडिंगर जी की बिल्ली के गले की घंटी सुनाई देती उसकी लार टप टप टपकने लगती कुत्ता बिल्ली सुन ऐसे काहे चौंक रहे हैं जी प्यार ने कब जात पांत रंग रूप योनि वोनी की हदों को माना है मगर श्रोडिंगर जी की बिल्ली बला की शर्मीली कानों को सुनाई तो दे पर नज़र से नदारद दिल में तो आये पर पंजों में नहीं तो आखिर एक दिन हिम्मत करके पावलोव जी का कुत्ता लार टपकाता पूँछ हिलाता घंटी की टन टन को घात लगाता श्रोडिंगर जी के घर जा पहुंचा देखा तो घंटी की आवाज़ एक बक्से से आ रही थी कुत्ता अपने अंडकोष ठीक से चाट साफ़ कर बक्से के बगल में एक सभ्य घर के कुत्ते की तरह पिछले पैर समेट कर बैठ गया और हलके से भौंका अजी सुनती हैं मोहतरमा टन टन मैं आपसे बेतहाशा मोहब्बत करता हूँ जी टन टन टन टन और आप टन टन अब पावलोव जी के कुत्ते का कुत्ता दिमाग फिरने लगा कुछ तो कहिये टन टन टन टन देखिये ये सरासर बदतमीज़ी है मैं किसी ऐरे गैरे घर का कुत्ता नहीं पावलोव जी का कुत्ता हूँ साइकोलॉजी की हर किताब में मेरा उद्धरण होता है समझी आप टन टन उफ़ ज़िंदा भी हैं या मर गयी अब ये तो बक्सा खोलने पर ही पता चलेगा न श्रोडिंगर जी की बिल्ली का जवाब आया thus spake manish bhatt 1 comment email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 18 8 15 औरांग का चस्का औरांग को बचपन से ही ये चस्का लग गया था जहां ख़याल में डीप फ्राइड चीज़ मिली बस उसकी तो लार बहने लगती थी फिर वो चाहे मिसरों की चमचम वर्की चढ़ी कहानी हो या लच्छेदार कुरकुरी नॉवल रदीफ़ काफ़िये की चाशनी में डुबोई ग़ज़ल हो या कानों में रेशा रेशा घुल जाने वाली नज़्म या फ़िर नमकीन पे मीठे की पतली परत वाली कविता ही क्यों न हो जिसको जितनी बार चखो अलग स्वाद आये शुरू शुरू में तो औरांग नुक्कड़ की दुकान के माल से ही संतुष्ट हो जाता था पर धीरे धीरे उसका चटोरापन बढ़ता गया फिर एक दिन उसे चचा गुलज़ार की दुकान मिली जहां ये सब मिलता था वो भी कभी शुद्ध देसी उर्दू में बना तो कभी यू पी के अचारी हिंदी मसाले में कभी पंजाबी में छना तो कभी अंग्रेज़ी लफ़्ज़ों की बुरकन बस वो दिन है और आज़ का दिन औरांग आज भी घर जाते समय रास्ते में ही चचा की दुकान से कुछ न कुछ सामान पैक कराता जाता है thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 22 6 15 पगली की मुस्कान हम पांचवीं या छठी में पढ़ते थे जब पगली ने सेक्टर 4 के बस अड्डे को अपना घर बना लिया था वो बस अड्डा हमारे स्कूल के रास्ते में पड़ता था सेक्टर 3 और सेक्टर 4 के बीच की सड़क के उधर सेक्टर 4 का थाना और इधर पगली का बस अड्डा जब हम टाइनी टोट्स के बगल वाले मैदान को पार कर कर धूलिया सर के पड़ोस के टेसू के पेड़ के नीचे से हो कर पॉवर स्टेशन को क्रॉस कर सेक्टर 4 की क्रासिंग पर पहुँचते थे तो पगली दिख जाती थी बस अड्डे पे यूँ आराम से पसरी मानो उसका लिविंग रूम हो नज़र मिल जाए तो बच्चों की तरह मुस्करा देती थी वहीँ बगल में ईंट का अनाड़ी सा चूल्हा बाल ज़्यादा बढ़ते तो कोई काट जाता था बड़े साइज़ के मर्दाना कपडे भी शायद कोई न कोई दे जाता था वैसे तो उस उम्र में हम अपने छोटे से दायरे से बाहर की घटनाओं की ओर तटस्थ रहते थे ज़्यादा सोचते नहीं थे मगर पगली हमारे लिए कौतुहल का विषय ज़रूर थी क्यों न हो उस ज़माने में पागल घरों में ही झेल लिए जाते थे उन्हें सड़क छानने की ज़रूरत नहीं पड़ती थी अब तो दिल्ली की सड़कों पर कितने ही पगले दीख जाते हैं जटा दाढ़ी बढाए जननांग उघाड़े फिर एक दिन पगली का पेट बढ़ने लगा हम आते जाते उसका पेट बढ़ते देखते रहे सोचा नहीं क्यों कैसे पुलिस थाने को भी शक की नज़र से नहीं देखा पगली नज़र मिलने पर वैसे ही मुस्कराती रही तब भी जब दिसंबर के महीने की कड़कड़ाती सर्दी में उसके बढे पेट ने बड़े साइज़ के मरदाना कपड़ों में भी छिपने से इंकार कर दिया फिर यूँ ही एक दिन वहां से गुजरे तो पगली का पेट फिर समतल था नज़रें मिली इस बार पगली मुस्कराई नहीं thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 13 5 15 कविता लेखक यानी वो जो अपने विचारों उद्गारों को लेखनी व शब्दों के माध्यम से कागज़ पे उतार दे लेखन अक्सर एक प्रोफेशन या एक शौक या कभी कभी दोनों हो सकता है मगर कवि कोई भी हो सकता है कविता तो एक चश्मा है ज़िंदगी को देखने का दुनिया को चखने का एक तरीका एक आदत एक जीवनशैली फिर कवि के पास कागज़ या समय हो न हो उसने वोकेबुलरी की दौलत कमाई हो या नहीं कविता को उस से कोई नहीं छीन सकता वो खुद भी नहीं thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 31 3 15 the importance of being a fool earnestly i think i will put on that t shirt the bright yellow one with a hood and purple patchwork the butt ugly but well worn in one fall in love again this time for real with the right one or the same old one i think i will pack all that i have should fit in one travel bag up and leave visit somewhere i ve never been nowhere safe or learn a new skill master a new trade seek a new job found a new shop find a new hobby i think i ll never learn i think i ll just walk off the sun warming my back face north westwards just so heed the mountains hushed call land ho walk off that cliff like wile e coyote and keep walking i think i will pick a white rose pin it on my hat all dandy like let my dog come along if it chooses to silly dog i think i ll stay a fool for a day for ever thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest 23 3 15 भगत ये ऐसा ही चला आ रहा है पिछले सौ सालों से पिछले हज़ार सालों से कई सदियों से हमेशा से ये ऐसे ही चलेगा बदल ही नहीं सकता और अगर बदल दें तो हम बेनामी सरफ़िरे अव्यवहारिक अहमक युवा यानी क्रांति हर कोई आज़ाद हो तो कुछ नहीं हो सकता लोगों को एकजुट करने के लिए प्रगति के लिए सबकी सम्पन्नता के लिए ये ज़रूरी है कि हम आजादी की तिलांजलि दें पूरी नहीं बस थोड़ी कुछ आवाजों को तो दबाना ही होगा ज़रूरी है भरोसा करो उनपे जिनको बागडोर दी है कुछ समय दो सवाल मत पूछो आज़ादी सोचने की अपनी बात को खुल कर कहने की जब होती है तो नज़र नहीं आती पर न हो तो खुद ही गिरवी रख दी हो तो कुछ पाने के लालच में भीड़ का हिस्सा बनने के लालच में कब ये चिड़िया एक समाज एक देश के हाथ से निकल कर किसी शक्तिपूजक के पिंजरे की कैदी हो जाए क्या पता कैसे उस छोकरे ने इस चिंगारी से आजादी के आईडिया को अपने दिल से लगाया होगा और इतनी हवा दी होगी कि वो धधक धधक कर सब लील गया एक साधारण युवा मन के सपने परिवार प्रेम और सर्वोपरि जीजिविषा यानी किसी भी कीमत पर जीवित रहने की उत्कट इच्छा कुछ बचा तो उसकी हठ जैसे गुरुद्वारे का केसरिया झंडा कोसों दूर से दिखता है जैसे आग की लपटें आसमान को झुलसा देती हैं वो फांसी चढ़ कर एक लीजेंड बन गया एक सवाल एक जवाब जो वक़्त के साथ धूमिल न हो के और जलाता है और जलता है और चमकता है राम का नाम लें पर सहिष्णुता करुणा मर्यादा को धता बता दें भगत सिंह की बात करें और उस के विचारों को घोल के पी जाएँ ये कुछ ठीक नहीं शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशाँ होगा thus spake manish bhatt no comments email this blogthis share to x share to facebook share to pinterest older posts home subscribe to posts atom followers friends august my official blog august my official website chandraveir dhyani ji bhavv familiars adee ads of the world ads songs and things to do lists shoestring ajit zorba jani amruta patil annie zaidi aparajitaa arun verma beatzo boomsa comic book resources comicology debauchee of dew deepa deepak bahukhandi desipundit dhiraj joshi dibakar banerjee em falstaff fubar 69 stories fubar69 poems great bong gulzar s kk litsutra madhur mental exotica monami roy nilanjana roy post secret priyanka joseph rahul pandita rakesh jhunjhunwala rimi b chatterjee live like a flame samit basu sangeeta patni shekhar kapoor timothy king 01 timothy king 02 vin ganpathy wordsworth zainab zen habits total pageviews cellar cellar dec 2016 1 sep 2016 1 jan 2016 1 dec 2015 1 sep 2015 1 aug 2015 1 jun 2015 1 may 2015 1 mar 2015 2 jan 2015 1 dec 2014 2 nov 2014 3 oct 2014 7 sep 2014 10 aug 2014 8 jul 2014 2 jun 2014 4 may 2014 4 apr 2014 2 feb 2014 2 jan 2014 2 nov 2013 4 sep 2013 1 aug 2013 1 jul 2013 4 jun 2013 2 may 2013 1 feb 2013 4 sep 2012 1 aug 2012 4 jul 2012 1 may 2012 1 apr 2012 2 mar 2012 1 feb 2012 1 jan 2012 1 nov 2011 1 oct 2011 1 aug 2011 1 jun 2011 2 may 2011 1 apr 2011 1 feb 2011 2 jan 2011 1 oct 2010 3 aug 2010 2 jun 2010 3 may 2010 1 apr 2010 4 mar 2010 2 feb 2010 4 nov 2009 3 oct 2009 4 aug 2009 5 jul 2009 1 jun 2009 2 may 2009 7 apr 2009 3 mar 2009 2 feb 2009 2 jan 2009 1 dec 2008 2 nov 2008 3 oct 2008 1 sep 2008 1 aug 2008 4 jul 2008 2 jun 2008 3 may 2008 5 apr 2008 9 mar 2008 1 feb 2008 1 jan 2008 3 dec 2007 2 nov 2007 11 oct 2007 4 aug 2007 3 jul 2007 9 jun 2007 2 may 2007 3 apr 2007 7 mar 2007 6 feb 2007 2 jan 2007 7 dec 2006 13 sep 2006 5 aug 2006 7 jul 2006 6 jun 2006 2 may 2006 3 apr 2006 6 mar 2006 6 feb 2006 3 jan 2006 6 dec 2005 15 nov 2005 10 oct 2005 4 sep 2005 3 aug 2005 4 jul 2005 4 jun 2005 8 may 2005 13 ap...
|